प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और निर्माण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो की सहयोगी कंपनी एलएंडटी हाइड्रोकार्बन को हाल में घरेलू बाजार से 1,000 करोड़ रुपये का नया ठेका मिला है। यह जानकारी कंपनी ने गुरुवार को एक बयान जारी कर दी। एलएंडटी हाइड्रोकार्बन तेल एवं गैस क्षेत्र में डिजाइन से निर्माण तक इंजीनियरिंग और निर्माण समाधान प्रदाता कंपनी है।
कंपनी को बीजी एक्स्प्लोरेशन एंड प्रोडक्शन इंडिया (बीजीईपीआईएल) से करीब 700 करोड़ रुपये का समुद्र क्षेत्र का ठेका मिला। इस ठेके के तहत ओएनजीसी-आरआईएल-बीजीईपीआईएल के संयुक्त उपक्रम के पन्ना-मुक्ता फील्ड में वेलहेड प्लेटफार्म का खरीदना, निर्माण और इंस्टालेशन कार्य किया जाएगा तथा 30 किलोमीटर तक समुद्र के नीचे पाइप बिछाई जाएगी। यह परियोजना मार्च 2015 तक पूरी होगी। कंपनी को मिला दूसरा ठेका 300 करोड़ रुपये का है। तट पर निर्माण के लिए मिला यह ठेका देश की एक प्रमुख रिफायनिंग कंपनी का है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें