झाबूआ (मध्यप्रदेश) की खबर (20 जनवरी ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 20 जनवरी 2014

झाबूआ (मध्यप्रदेश) की खबर (20 जनवरी )

पत्रकारिता के पुरोधा यषवंत घोड़ावत का निधन
  • पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति

jhabua news
झाबुआ--वनवासी अंचल में  पत्रकारिता को एक नया आयाम देकर जन जन की आवाज बन कर न सिर्फ जिला स्तरीय बल्कि गा्रमीण स्तरीय पत्रकारिता को पहचान देने में  अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया  उस पत्रकारिता के भिश्म पितामह एवं लौह पुरूश यषवंत घोडावत ने सोमवार को सदा सदा के लिये महाप्रयाण करके  पूरे जिले की पत्रकारिता में एक षून्य पैदा कर दिया । ’’दादा’’ के नाम से समुची पत्रकारिता में एक मुकाम स्थापित करने वाले घोडावतजी से यह अपेक्षा नही कि वे इतनी जल्दी सभी को रोता बिलखता छोड कर कुच कर जायेगें ।इनके निधन से पूरे पत्रकार जगत के साथ ही पूरे अंचल में षोक की लहर व्याप्त हो गई । अपनी पैनी लेखनी से पूरे जिले की समस्याओं को प्राथमिकता देकर पूरी निडरता के साथ आम पाठकों में प्रस्तुत करने का साहस केवल घोडावत जैसे पत्रकारिता के भिश्म पितामह में ही नेसार्गिक रूप  से विद्यमान था । न दबाव मे झुके और न कभी लालच में आये, सत्य को साकारता देकर निडरभाव से षासन-प्रषासन की समय आने पर लु उतारने में कभी समझौता नही किया । गरीब,षोशको,एवं आम जनों की समस्याओं को अपनी टेडी नजर कालम से उठा कर एक नये आयाम स्थापित करने वाले श्री घोडावत का 50 वर्श का पत्रकारिता का इतिहास काफी रोमांचक एवं रोचक रहा है । अपनी कलम के साथ कभी भी समझौता नही किया, भ्रश्टाचार के विरूद्ध हमेषा आवाज उठाने वाले और अपनी बात पर कायम रह कर बहुमुख्री प्रतिभा के धनी  एवं राजनैतिक क्षेत्र में अनेक प्रयोग धर्मी रहने वाले यषवन्त घोडावत मात्र 67 वर्श की आयु में ही पत्रकारिता को अलविदा कर जायेगें यह किसी ने सोचा तक नही था । मौत भी जिससे षर्मिन्दा होती थी, जिसने तमाम झंझावातो से एकला चलो की राह पर साबित करने में कसर बाकी नही रखी कि यदि कलमकार अपनी कलम की ताकत का एहसास हो जावे तो वह तोप का भी मुकाबला कर सकता था ।  छोटे से गा्रम कल्याणपुरा मंे सेठ नेमीचंद घेाड़ावत के घर जन्मे यषवंत घोड़ावत बचपन से ही फक्कड़ स्वभाव के रहें औंर पत्रकारिता मंे 50 वर्श पूर्व ही पदार्पण कर इस अर्धषतक मंे जिले की पत्रकारिता को नया आयाम दिया। पितपत्रकारिता से परे रहकर अपनी कलम की ताकत को सर्वज्ञ बनाने वालंे घोड़ावत अपनेआपमंे एक इंस्टीट्यूषन थे जिसमंे ग्रामीण पत्रकारो ने अपने वजूद को पहचाना औंर अपनी लेखनी से झोपड़े-झोपड़े तक की खबरे व समस्याओ को घोड़ावत के मार्गदर्षन में जाहिर किया। घोड़ावत न सिर्फ एक परिपक्व पत्रकार थे, बल्कि साहित्य के क्षेत्र में भी उनका कोई तोड़ नही हैं। जन अभिव्यक्ति को अपने षब्दो मंे पिरोकर उनके चार ग्रंथ अभिनन्दन, आदिवासी दर्पण, उम्मीद, हेड़सिंह सहित ढेरो आलेख आज इतिहास बन चुके हैं। राजनीति में कभी जननेताओ जनता की भावना के विपरित दिषा मंे जाता देख उनकी लेखनी ने एक ऐसे षस्त्र का काम किया जिससे जिले की राजनीति में भी एक नया अध्याय स्थापित हुआ। यषवंत घोड़ावत एक ऐसा नाम है जिसने कालजयी बनकर पत्रकारिता मंे एक प्याले मंे तूफान लाया। उनका अनुकरण कर पूरे जिले मंे सैकड़ो की संख्या मंे पत्रकारो की एक फौज तैयार हुई औंर आज जिले मंे पत्रकारिता ने वास्तविक रूप से प्रजातंत्र के चैथे स्तम्भ के रूप मंे अपनी जगह बना ली हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी तथा पैनी कलम के कलमकार यषवंत घोड़ावत के अखबार को देखे बिना पूरे जिले में किसी को भी चैन नही आता हैं, यह उनकी एक नैसर्गिक विषेशता रही हैं। सोमवार को हमेषा की तरह वे अपने कार्यालय आयंे औंर अपनी कलम से लेखन कार्य भी चालू किया इसी बीच मामूली सी बैचेनी होने पर वे अपने सहायक के साथ अपने घर गए। लेटे ही थे कि थोड़ी देर बार उन्हे सीने में दर्द की षिकायत हुई औंर पूरा षरीर पसीना-पसीना हो गया, एंबुलेंस आये उसके पूर्व ही दादा ने अपने प्राण त्याग दिए औंर हृदयाघात के षिकार होकर जिले के सैकड़ो हृदयो पर वे दुःख का आघात कर अपनी अमिट छाप छोड़ गए। श्री घोड़ावत को जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां मेडिकल स्पेषलिस्ट डाॅ0किराड़े ने उन्हे मृत्त घोशित कर दिया। फिर भी उन्हे ताबड़-तोड़ एक निजी क्लिीनिक वरदान अस्पताल में लाया गया जहां नियति की नियत को बदला नही जा सका। उनके मृत्त षरीर को लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित उनके निवास पर ले जाया गया, जहां उनकी मंषा के अनुरूप जन सेवा संघ झाबुआ द्वारा उनके नेत्र दान की प्रक्रिया पुरी की गई औंर दृश्टि नेत्रालय दाहोद मंे उनके नेत्र को भेजा गया। श्री घोड़ावत ने पत्रकारिता के 50 वर्श के इतिहास मंे कई झंझावातो के बाद भी अपनी लेखनी को बोथरी नही होने दिया औंर मरने के बाद भी उनके नेत्र जनसेवा में समर्पित कर गए। श्री यषवंत घोड़ावत के महाप्रयाण की खबर पूरे जिले भर मंे फैल गई औंर सब दूर से षोक संदेष का क्रम षुरू हो गया। जिला प्रभारी मंत्री अंतरसिंह आर्य ने अपने षोक संदेष मंे घोड़ावत के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की हैं। वरिश्ठ भाजपा नेता लक्ष्मीनारायण पाठक ने अपने षोक संदेष मंे श्री घोड़ावत के अवसान पर पत्रकारिता जगत को भारी आघात बताते हुए इस पूरोधा के निधन को आघात वाला क्षण बताया है। पैनी लेखनी से जिले की समस्याओ संे काफी झिंझोड़ते रहे हैं। पूरा वनांचल क्षेत्र इससे आहत हुआ है। आपातकाल मंे लंबे समय तक झाबुआ जेल मंे निरूद्ध रहने तथा दबंगता से अपनी कलम चलाने वालंे को श्रद्धांजलि दी हैं। सांसद कांतिलाल भूरिया ने भी श्री घोड़ावत के अवसान पर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा हैं कि पत्रकारिता ने आज पूरे अंचल का एक नक्षत्र खो दिया हैं। नगर के जिला प्रेस क्लब, जिला पत्रकार एसोसिएषन, झाबुआ पत्रकार एसोसिएषन, वर्किंग जनर्लिस्ट ऐसासिएषन,जर्नलिस्ट यूनियन अॅाफ मध्यप्रदेष,गणेष षंकर विधार्थी प्रेस क्लब सहित तमाम पत्रकारो ने युगदृश्टा पत्रकारिता के भीश्मपितामह श्री घोड़ावत के निधन पर आदरांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मीय षांति की प्रार्थना की हैं। जिला भाजपा के अध्यक्ष निर्मला भूरिया, विधायक षांतिलाल बिलवाल, कलसिंह भाबर, प्रदेष कार्यसमिति सदस्य दौलत भावसार, जिला भाजपा उपाध्यक्ष षैेलेश दुबें, विभागीय संगठनमंत्री संतोश त्यागी, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सोनी, वरिश्ठ भाजपा नेता ओम षर्मा, बृजेन्द्र षर्मा, कलावती भूरिया, डाॅ0विक्रांत भूरिया, सूरेषचंद्र जैन पप्पू सेठ, षांतिलाल पडियार, सहित भाजपा एवं राजनैतिक दलो के नेताओ ने श्री घोड़ावत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हे स्मरण किया हैं। श्री घोड़ावत के निधन के समाचार से पूरे अंचल मंे षांेक व्याप्त हो गया। मंगलवार को प्रातः 8ः30 बजे लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित उनके निवास से उनकी षवयात्रा निकलेगी औंर रंगपुरा स्थित मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया जावेगा।

देशी/विदेशी मंदिरा दुकानो के लायसेंसो के लिए शेष रही दुकानो का निष्पादन 31 जनवरी को

झाबुआ--सर्वसाधारण की जानकारी एवं फुटकर ठेकेदारो की विशेष जानकारी के लिये यह राज्य शासन के आदेशानुसार यह सूचना प्रकाशिंत की जाती है कि झाबुआ जिले में वर्ष 2014-15 अर्थात 01 अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2015 तक की अवधि के लिए मध्यप्रदेश राजपत्र क्रमांक 09 दिनांक 09 जनवरी 2014 में प्रकाशित प्रावधानो के अन्तर्गत तथा आबकारी आयुक्त म. पत्र ग्वालियर के पत्र क्रमांक 10 जनवरी 2014 में अपेक्षित निर्देशों एवं व्यवस्था के अनुसार जिले की नवीनीकरण से शेष रही विदेशी मंदिरा दुकान खवास एवं देशी मंदिरा दुकान समूह बामनिया में सम्मिलित दे.म.दु. बामनिया एवं वि.म.दु. बामनिया एवं दे.म.दु. करवड का निष्पादन केवल टेण्डर के माध्यम से 31 जनवरी 2014 दिन शुक्रवार को दोपहर 14.00 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष झाबुआ में कार्यवाही पूर्ण होने तक किया जावेगा। टेण्डर द्वारा निष्पादन की कार्यवाही यदि किसी कारणवंश नियत दिनांक को पूरी नहीं हुई तो निष्पादन की कार्यवाही कलेक्टर झाबुआ द्वारा आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार अन्य घोषित किसी भी दिन व समय की जा सकेगी। राज्य के किसी भी जिले के सहायक आबकारी आयुक्त/जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय से दिनांक 18 जनवरी 2014 से दिनांक 30 जनवरी 2014 की अवधि में प्रातः 10.30 बजे से सायंकाल 17.30 बजे तक तथा दिनांक 31 जनवरी 2014 को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक टेण्डर प्रपत्र क्रय कर सकते है। भरे हुए टेण्डर प्रपत्र आबकारी आयुक्त म.प्र. ग्वालियर स्थित कार्यालय में दिनांक 20 जनवरी 2014 से दिनांक 29 जनवरी 2014 की अवधि में प्रातः 10.30 बजे से सायं 17.30 बजे तक। उपायुक्त आबकारी संभागीय उडनदस्ता इन्दौर संभाग इन्दौर के कार्यालय में दिनांक 20 जनवरी 2014 से दिनांक 30 जनवरी 2014 की अवधि में प्रातः 10.30 बजे से सायंकाल 17.30 बजे तक तथा जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय झाबुआ में दिनांक 20 जनवरी 2014 से दिनांक 30 जनवरी 2014 की अवधि में प्रातः 10.30 बजे से सायंकाल 17.30 बजे तक तथा दिनांक 31 जनवरी 2014 को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 13.30 बजे तक जमा किये जा सकते है

तकनीकी सप्ताह 21 जनवरी से

झाबुआ--कृषि उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्यपालन, ग्रामीण आजीविका जैसे कृषिगत क्षेत्रो अन्तर्गत विकसित उन्नत तकनीक के विस्तारण, कृषकों की तकनीकी समस्याओं के समाधान तथा शासन की किसान कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु पांच दिवसीय तकनीकी सप्ताह का आयोजन 21 जनवरी 2014 को प्रातः 11.30 बजे से कृषि विज्ञान केन्द्र झाबुआ में किया जा रहा है। कार्यक्रम का समापन 25 जनवरी 2014 को होगा।

उच्च शिक्षा ऋण शिविर 22 जनवरी को

झाबुआ --मुख्यमंत्री म0प्र0 शासन भोपाल द्वारा ‘आओं म0प्र0 बनाये कार्यक्रम‘ में दिये गये निर्देशों के पालन में एवं आयुक्त संस्थागत वित्त संचालनालय म0प्र0 भोपाल के निर्देशानुसार उच्च शिक्षा ऋण के लिए शिविर का आयोजन 22 जनवरी को शासकीय चन्द्रशेखर आजाद महाविद्यालय झाबुआ के प्रांगण में प्रातः 11.00 बजे किया जाएगा। इस कार्य के सफल आयोजन हेतु सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग झाबुआ को नोडल अधिकारी, बनाया गया है। प्राचार्य चन्द्रशेखर आजाद महाविद्यालय झाबुआ को समन्वयक एवं उच्च शिक्षा ऋण शिविर के आयोजन एवं अन्य व्यवस्थाऐं करने हेतु अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक आॅफ बडौदा शाखा झाबुआ को कलेक्टर श्रीमती जयश्री कियावत ने नियुक्त किया है।

समयावधि पत्रो की समीक्षा बैठक संपन्न

झाबुआ --सभी विभाग अपने अधीनस्थ कार्योलयों का निरीक्षण करे। अपने लक्ष्य समय सीमा में पूर्ण कर ले। उक्त निर्देश आज 20 जनवरी को प्रभारी कलेक्टर श्री धनराजू ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में दिये। बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी कलेक्टर श्री धनराजू एस ने की। बैठक में जनशिकायत, समयावधि पत्र जनसुनवाई, एवं टेली समाधान की आन लाईन समीक्षा की गई एवं पेपर कटिंग की भी विभाग वार समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये गये। बैठक में जिला अधिकारी एवं शासकीय सेवक उपस्थित थे।

दो अलग अलग दुर्घटना मे ऐक का मौत

झाबूआ--फरियादी खिमचंद पिता गुरू भाबोर उम्र 32 वर्ष निवासी ढेबरबड़ी ने बताया कि सफेद कलर की जीप के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक अपने वाहन को चलाकर उसकी मो0सा0 को टककर मार दी, जिससे उसे चोटे आई। प्रकरण में थाना कल्याणपुरा में अप0क्र0 08/14, धारा 279,337 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। फरियादी मांगु पिता रंगजी गरवाल उम्र 50 वर्ष निवासी रतनाली ने बताया कि गुड्डू पिता रामचन्द्र सिंगोड निवासी रतनाली की मोसा0 के चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक अपने वाहन को चलाकर गिरा दिया, जिससे मो0सा0 पर पीछे बैठे गुल्ला को चोट आई थी, दौराने ईलाज रतलाम अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गयी। प्रकरण में थाना थांदला में अप0क्र0 25/14, धारा 304-ए भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

छेडछाड का 01 अपराध पंजीबद्ध 

झाबूआ--फरियादिया कु. धुबलीबाई पिता वाला वसुनिया उम्र 21 वर्ष निवासी चुलिया छोटी ने बताया कि वह अपने गांव की शाहबाई के साथ पारा हाट बाजार कर वापस आ रही थी कि आरोपी दिनेश पिता दल्लु मेडा निवासी आम्बापाडा ने बुरी नियत से उसका हाथ पकडा, चिल्लाने पर आरोपी भाग गया। प्रकरण में थाना रानापुर में अप0क्र0 16/14, धारा 354 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

अपहरण का 01 प्रकरण पंजीबद्ध 
झाबूआ--रायचन्द पिता गवजी डिडोर उम्र 35 वर्ष निवासी ठिकरिया ने बताया कि वह अपने खेत पर गया था, उसकी लड़की बकरिया चरा रही थी, आरोपी पारस पिता हरचन्द गरवाल निवासी ठिकरिया आया व उसकी लड़की निर्मला को बहला-फुसलाकर जबरन पत्नि बनाने के लिए भगाकर ले गया। प्रकरण में थाना पेटलावद में अप0क्र0 16/14, धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

भाजपा पारा मण्डल की बंेठक समपन्न, स्टेचू आॅफ यूनिटि के लिए 23 जनवरी को होगा लोहा एकत्रीत

jhabua news
पारा--भारतिय जनता पार्टी की पारा मण्डल की बेठक का आयोजन मांगलिक भवन मे हूआ।जहा भाजपा के जिला महामंत्री व मण्डल प्रभारी प्रविण सूराना ने गूजरात मे बन रही सरदार वल्लभ भाई पटेल की विश्व की सबसे बडी प्रतिमा स्टेचू आफॅ यूनिटी, एक नोट एक वोट व भाजपा आजिवन सहयोग निधि को लेकर बेठक का आयेाजन किया व कार्यक्रम की रूप रेखा तय कर कार्यकर्ताओ को मार्गदर्शन दिया। श्री सूराना ने बताया की आगामी 23 जनवारी को स्टेचू आफॅ यूनिटि को लेकर लांेहा एकत्रीत करण कार्यक्रम किया जावेगा जि समे हर घर से सरदार पटेल की प्रतिमा के लिए लोहा एकत्रीत किया जावेगा। बेठक मे पारा क्षेत्र की लोकसभा के करिब 53 पोलिग बूथो से सो से भी ज्यादा पार्टी के कार्यकर्ता पंच सरपंच व तडवीयो ने भाग लिया ।बेठक मे क्षेत्र के कार्यकर्ताओ को कार्यक्रम को लेकर दायीत्व भी सौपे।बेठक मे मण्डी डायरेक्टर व पारा सरपंच आंेकार सिह डामोर, मार्केटीग सोसायटी अघ्यक्ष सोमसिह सोलंकी,जिला उपाघ्यक्ष अजा मोर्चा शेलेन्द्र राठोर,महिला महामंत्री केसरी बेन,यूवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष किशोर भाभर,नगर अध्यक्ष अमृत राठोर,कूजंरसिह रावत,दीलप डावर,चेनसिह बारीया बालूसिह मंडोड वेस्मा बामनिया आदी उपस्थित थे।

भाजपा गा्रमीण मंडल की बैठक में लिया गया निर्णय

झाबुआ-- भारतीय जनता पार्टी गा्रमीण मंडल की बैठक कृषि उपज मंडी समिति परिसर में स्टेच्यू फार यूनिटी को लेकर प्रभारी पुरूषोत्तम प्रजापति के मुख्य आतिथ्य तथा मंडल अध्यक्ष मेजिया कटारा की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक में गा्रमीणमंडल की सभी 33 गा्रम पंचायतों के भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे । बैठक में आगामी 11 फरवरी को प. दिनदयाल उपाध्याय की पूण्यतिथि पर आजीवन सहयोग निधि एकत्रिकरण, एक नोट एक वोट अभियान, एवं स्टेचू फार यूनिटी के लिये कृषि कार्य के अनुपयोगी लोहे के एकत्रिकरण के लिये व्यूह रचना तेैयार कर सभी गा्रम पंचायतों के लिये प्रभारी नियुक्त किये गये । बैठक मे मण्डीउपाध्यक्ष बहादूर हटिला, जनपद सदस्य रामचंद्र भाबर, हरू भूरिया, शरमाभूरिया, जगदीश बडदवाल सहित बडी संख्या में  मंडल के पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000
संकल्प ग्रुप करायेगा शतरंज प्रतियोगिता
झाबुआ-- संकल्प ग्रुप झाबुआ की प्रमुख श्रीमती भारती सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 25 व 26 जनवरी को रामकृष्ण नगर बगीचे में जिलास्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता जो अंतराष्टीय स्वीस लीग पद्धति से पांच चरणों में संपन्न होगी आयोजित की जा रही है। इसमें महिला एवं पुरूष भाग ले सकते है जिसका प्रवेश शुल्क 100 रूपये रखा गया है। भारतीय पद्धति से आयोजित इस स्पर्धा में प्रथम पुरूस्कार 2222 तथा शील्ड, द्वितीय पुरूस्कार 1111 व शील्ड व तृतीय पुरूस्कार 555 रूपये एवं शील्ड के अलावा 10 सांत्वना पुरूस्कार भी रखे गये है। श्रीमती सोनी ने अधिक से अधिक संख्या में शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।
000000000000000000000000000000000000000000000000000000000
त्रि-दिवसीय महोत्सव के संचालन हेतु सौंपे गए दायित्व
विभिन्न समितियों का किया गया गठन
झाबुआ-- गुरूदेव श्री राजेन्द्र सूरीश्वरजी मसा के करकमलों से 118 वर्ष पूर्व प्रतिष्ठिीत स्थानीय श्री ऋषभदेव बावन जिनालय में त्रि-दिवसीय जिनेन्द्र भक्ति महोत्सव का आयोजन 24 से 26 जनवरी तक किया जाएगा। यह महोत्सव राष्ट्रसंत आचार्य श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी मसा एवं झाबुआ जिले के गौरव नित्यानंदजी मसा की निश्रा में मनाया जाएगा। जिसके अंतर्गत जिनालय में अनेक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगंे।
महोत्सव को सफल बनाने हेतु विभिन्न समितियों का भी गठन कर श्री संघ के सदस्यों को कार्य के दायित्व सौंपे गए है। श्री संघ उपाध्यक्ष संजय मेहता ने बताया कि पूजन समिति में ओएल जैन, निखिल भंडारी, दीपक मुथा, विजय कटारिया, कमलेश कोठारी, वैयावच्च समिति में अंतिम जैन, संतोष प्रधान, शांतिलाल सकलेचा, राकेश मेहता, प्रदीप भंडारी, सजावट समिति में अरविन्द लोढ़ा, रवि राठौर, मनोज संघवी, राकेश वागरेचा, मांगीलाल कोठी, वित्त समिति में नवीन रूनवाल, राजेन्द्र भंडारी, महेन्द्र मुथा, कांतिलाल पगारिया, संजीव वागरेचा है। भोजन समिति में अनिल रूनवाल, राजेश मेहता, उल्लास जैन, अनिल कोठारी, योगेन्द्र नाहर, संदीप सकलेचा, अमित मेहता, देवेन्द्र सेठिया, पुष्पक संघवी, अखिलेश संघवी, जितेन्द्र वागरेचा, मनोज बाबेल एवं मीडिया प्रभारी का दायित्व डाॅ. प्रदीप संघवी, रिंकू रूनवाल एवं राजेन्द्र आर भंडारी को सौंपा गया है।
भक्तामर महापूजन का होगा आयोजन
श्री संघ सचिव यशवंत भंडारी ने बताया कि त्रिदिवसीय जिनेन्द्र भक्ति महोत्सव के अंतर्गत 25 जनवरी शनिवार को भक्तामर महापूजन का आयोजन होगा। जिसमें श्री संघ के 44 परिवार भाग लेंगे। उन्होनेे बताया कि जिन शासन के सारे संप्रदायों में भक्तामर महापूजन को सर्वश्रेष्ठ, सर्व लोकिक एवं महाप्रभावी पूजन बताया गया है।
आदि, व्याधि होती है दूर
श्री भंडारी ने आगे बताया कि करीब 600 वर्ष जैन परंपरा के महान आचार्य मानतुंगा सूरीश्वरजी ने इसकी रचना धार नगर में की थी एवं जिसके प्रभाव से उस समय जैल की 44 कोठरियों के ताले एवं आचार्यश्री को बांधी गई लोहे की बैडि़या टूट गई थी। भक्तों को अमर रखने वाले इस स्त्रोत में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान के अतिशय एवं महा प्रभाव का संस्कृत एवं प्राकृत भाषा में राग मालकोष में इसकी रचना की गई। जिनशासन में यह मान्यता है कि जिस किसी भी श्रद्धालु को यह स्त्रोत कंठस्थ याद है, उसे किसी प्रकार की आदि, व्याधि और उपाधि नहीं होती है एवं सुख, वैभव तथा ंसमृद्धि की स्वतः प्राप्ति होती है श्री संघ प्रवक्ता रिंकू रूनवाल ने बताया कि इस महापूजन की विधि विधिकारक त्रिलोकजी कांकरिया द्वारा संपन्न की जाएगी तथा प्रसिद्ध मनमधुकर आर्केस्ट्रा पार्टी द्वारा संगीत प्रदान किया जाएगा।
000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000

कोई टिप्पणी नहीं: