हजरत बाबा साहब सोनगीरी सरकार का हूआ भव्य स्वागत
- देर रात तक चला कव्वाली का मूकाबला
पारा--- शनिवार को मालवा कें सूफी संत दर्वेश रोशन जंमीर हजरत बाबा साहब सोनगीरी सरकार का भव्य स्वागत पारा से करिब पांच किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत आम्बा पिथनपूर मे किया गया। शनिवार शाम को पांच बजे के लगभग राजगड रोड आम्बा फाटक पर ग्राम वासीयो सहीत आसपास क्षेत्र व दूर दराज से आए जायरीनो ने बाबा साहब हजरत सोनगीरी सरकार के काफीले का भव्य स्वागत कर जूलूस के साथ ग्राम आम्बा मे ढोल मंादल, बेड बाजे व डीजे साउंड के साथ नाचते हूए सरपर कलश लिए कन्याओ ने करिब ढेढ किलोमिटर आम्बा ग्राम के अन्नापूरीया फलीए मे लेजा कर बाबा साहब को ग्राम वासीयो द्वारा बनाए गए भव्य मंच पर बिठाया गया जहा बाबा साहब का एक बार फिर से ग्रामवासीयो सहीत आए कार्यक्रम के मूख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीपसिह भूरीया, बालू भूरीया,कमलसिह डामोर सरपंच आंेकार सिह डामोर,प्रताप परमार,पारा मूस्लीम सदर सलेल पठान सोनगीरी ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष दीलीप पटवा सहीत रतलाम, नीमच,मन्दसोर,बडवानी,सीतामउ,देवास राणापूर झाबूआ,मेघनगर, पारा,जोधपूर,मूम्बई,ईन्दोर,भाबरा आदी नगरो से आए हूए श्रद्वालू जायरीनो ने पूष्पमाला से स्वागत किया।
आम्बा के राजेश नागोरी परीवार के छाटेेछोटे बच्चो ने बाबा साहेब के स्वागत का गीत प्रस्तूत किया श्री भूरीया ने अपने स्वागत भाषण मे कहा की आदीवासी अपनी बात के पक्के होते हे वे सर कटा सकते हे लेकिन अपने वचन को नही तोड सकते वही नीमच से आए कानून के प्रोफेसर अखतर हूसेन साहब काजी ने बाबा साहब के जिवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। जहाॅ बाबा साहब ने सभी जायरीनो को आर्शीवाद देकर उपकृत किया।ज्ञात हे कि हजरत बाबा साहब अपने चाहने वालो की मूराद पूरी कर हर तरह के दिन दूःखीयो की मदद कर अपनी दूआओ से उसकी हर तकलीफ दूर करते हे।स्वागत व आर्शीवाद के बाद जोधपूर राजस्थान से आए कव्वाल इरफान तूफेल एण्ड पार्टी व उत्तर प्रदेश बरेली से आई हूई कव्वाल नसीमा परवीन ने अपनी कव्वालयो के जंगी मूकाबले से ऐसा श्ंामा बांधा की दर्शक जायरीन झूमउठे।देर रात तक चले इस कव्वाली के मूकाबले मे दोनो ही कव्वालो ने एक से एक शानदार कव्वालीया दिवाने तेरे नाम के खडे हे दिल थाम के जिस जिसने तूझे देखा सो जान से वारी है, हम तेरे शहर मे आए हे मुसाफिर की तरहा आदी व नातीया कलाम पेैश कीए जिस पर खूश होकर दर्शको ने खूब दाद दी ईनामो असबाब लूटाए। आयोजन समिति--इस कार्याक्रम का आयेाजन राजेश जेन परिवार व वसूनिया परिवार आम्बा वालो ने किया साथ मे सहयोग शंभूसिह वसूनिया,रमणसिह वसूनिया,बापूसिह वसूनिया,नरवर वसूनिया,कोमल मखोडिया,रमेश वसूनिया,नेवसिह परमार, संदीप वसूनिया, नरवरसिह परमार, शंकर परमार,राजेन्द्र वसूनिया,छगन मावी,इन्दरसिह मावी,मून्ना भूरीया,बूदेसिह परमार,अरविन्द परमार, राजेन्द्र मावी,मडिया जमरा,पिडू कलसिया,सूनिल देवडा,सबेसिह वसूनिया कम्मू गावड जिवन मेडा व पूरा ग्रुप, महेश कांठी,दीलीप कांठी,प्रदिप मेहता समस्त परिवार के साथ साथ ग्राम वासीयो का सहयोग सराहनिय रहा जिससे जंगल मे मंगल का
भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान करने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी 2014 को मौन धारण किया जाएगा
झाबुआ ---30 जनवरी को प्रातः 11.00 बजें सारे देश में उन शहीदों जिन्होने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान दिया है, की स्मृति दो मिनिट का मौन रखा जाएगा। सबंधित प्रशासकीय विभागों के द्वारा प्रदेश की समस्त शैक्षणिक संस्थाओं तथा सार्वजनिक उपक्रमों को निर्देशित किया कि शहीद दिवस संपुर्ण गरिमा के साथ मनाया जायगा। इस दिन के महत्व के बारे में भाषण और वार्ताए की जायेगी। जिनमें भारत की स्वतंत्रता में स्वतंत्रता सेनानियो की भूमिका का विशेष रूप से उल्लेख किया जाएगा। कठिनाई से प्राप्त की गई स्वतंत्रता की सुरक्षा, संरक्षण तथा उसकी समृद्वि के प्रति प्रत्येक नागरिक के कत्र्तव्य और उसके नैतिक उत्तरदायित्व को इन भाषणों और वार्ताओं का विषय बनाया जा सकता है और साथ ही राष्ट्रीय एकता की भावना तथा समान उद्देश्यों और आदर्शो के संवर्धन के प्रति वचनबद्वता का उल्लेख किया जा सकता है।
जनसुनवाई में 66 आवेदन प्राप्त
झाबुआ-- शासन के निर्देशानुसार प्रातः 11 बजे से 1.00 बजे तक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में जनसमस्या सें संबधित 66 आवेदन प्राप्त हुवे। जनसुनवाई में आवेदन प्रभारी अधिकारी जनसुनवाई श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा ने लिये। आवेदन निराकरण के लिये संबंधित विभागों को भेज दिये गये है।
योजनाओं का लाभ पात्र हितगा्रहीयों तक पहुॅचे
- जिला स्तरीय सतर्कता एवं मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न
झाबुआ -- जिला स्तरीय सतर्कता एवं मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता सांसद रतलाम झाबुआ संसदीय .क्षेत्र श्री कांतिलाल भूरिया ने की । बैठक में कलेक्टर श्रीमती जयश्री कियावत ,पुलिस . अधीक्षक श्री एस0 पी0 सिह जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री कलावती भूरिया .मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री धनराजू एस सहित जनप्रतिनिधी अधिकारी एवं शासकीय सेवक उपस्थित थे । बैठक में समिति अध्यक्ष श्री भूरिया ने कहा कि योजना जिन वर्गौ के लिए संचालित है उसका लाभ पात्र हितग्राही तक पहुॅुचे यह सुनिश्चित करें। कौशल उन्नयन के लिये युवाओ को प्रशिक्षित करें । उन्हे रोजगार भी उपलब्ध करवाये । निर्मल भारत अभियान कंे तहत बनने वाले शौचालय को पूर्ण करवाये एवं उसका उपयोग भी लोग करें ,यह सुनिश्चित करे । बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम, म0प्र0 इंदिरा आवास,, नवीन कुटीर उन्नयन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्रामीण पेयजल आपूर्ति कार्यक्रम , निर्मल भारत अभियान राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम डी0 आर 0 डी0 ए0 प्रशासनिक मद एकीकृत जल ग्रहण क्षेत्र परियोजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, स्वजलधारा योजना, ग्रामीण नल जल योजना ,बैकवर्ड ग्राण्ड फण्ड योजना,एवंम प्रधानमंत्री गा्रमीण सडक योजना की समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गयें । बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सहित अन्य विभागो की शासकीय योजनाओ की समीक्षा की गई ।निर्माण कार्य करने वाली एजेन्सी कार्य के पास पूरी जानकारी पत्थर पर आईल पेन्ट से लिखवाये। झोला छाप डाॅक्टर पर अंकुश लगाया जाए । पशुओे में क्षेत्र विशेष में कोई बीमारी हो तो उस क्षेत्र में समय पर उपचार करना सुनिश्चित करे । सोसायटी स्तर पर जहाॅं गोडाउन नही है ,वहाॅ पर सहकारिता विभाग एवं गा्रमीण विकास विभाग मिलकर मनरेगा योजना के तहत बनवाये । माही डेम की नई स्वीकृत नहर के निर्माण के लिए गा्रमीणों से चर्चा करने के बाद हितगा्रहियों की मंशानुसार कार्यवाही करे । राजीव गाॅंधी गा्रमीण विधुतीकरण योजना के तहत अपूर्ण सभी कार्य पूर्ण करवाये । छात्रावास / आश्रमों की व्यवस्था ठीक करवायें । उक्त निर्देश सांसद श्री भुरिया ने संबंन्धित विभागों के जिला अधिकारीयों को दिये । सभी विभाग सांसद महोदय के निर्देशो के संबंध में यथास्थिति से सांसद महोदय को अवगत करायें । नवोदय आवसीय विधालय भवन बनवाने के लिए भूमि की सीमा 5 एकड से 25 एकड करवाने केलिए सांसद महोदय को कलेक्टर श्रीमती कियावत ने निवेदन किया
भाजपा किसान मोर्चे का 30 जनवरी को भव्य धरना प्रदर्षन- किसान अधिकार दिवस के रूप में होगा आयोजन
झाबुआ -- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चे के जिला अध्यक्ष विजय बहादूर उमरकोट ने बताया कि केन्द्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों एवं किसानों के अधिकारों के प्रति असंवेदनषील होने के चलते पूरे देष में गांधी जी के निर्वाण दिवस 30 जनवरी को किसान अधिकार दिवस मनाया जाकर जिला मुख्यालयों पर प्रभावी धरने का आयोजन किया जारहा है । किसान मोर्चे के जिला अध्यक्ष विजय बहादूरसिंह ने बताया कि 30 जनवरी गुरूवार को दोपहर 12 से 3 बजे तक झाबुआ के बसस्टेंड स्थित फव्वारा चैक पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित सांकेतिक घरना प्रदर्षन में प्रदेष भाजपा उपाध्यक्ष दिलीपसिंह भूरिया, जिला भाजपाध्यक्ष एवं विधायक निर्मला भूरिया, झाबुआ विधायक शांतिलाल बिलवाल, थांदला विधायक कलसिंह भाबर, जिले के सभी भाजपा के जिला एवं मंडल स्तरीय पदाधिकारी, किसान मोर्चे के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागणों के अलावा बडी संख्या में जिले भर के किसान भाग लेगें । किसान अधिकार दिवस के तहत लाभकारी मूल्य का अधिकार, खरीदी व बोनस का अधिकार, जोखिम मे सुरक्षा का अधिकार, सस्ती पूंजी उपलब्धता का अधिकार, किसान मित्रवत आर्थिक संस्थाओं व बैंकिग का अधिकार, सब्सीडाईज इनपुट्स का अधिकार, हर खेत को सिंचन का अधिकार, बीज का अधिकार, उर्वरक व कीट खरपतवार नाषक की उपलब्धता व मिलकीयत का अधिकार, सिंचन के लिये बिजली की उपलब्धता का अधिकार, कृषि उपकरणों की मिल्कीयत का अधिकार,ं सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंषन का अधिकार, एवं दुर्घटना एवं बीमारी में इलाज का अधिकार विषय पर धरना आन्दोलन में चर्चा कर केद्र सरकार की नीतियों एवं किसान विरोधी कदमों के विरोध में जंगी धरना आन्दोलन किया जावेगा । श्री उमरकोट ने जिले के सभी भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, किसानों, किसान मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्यष में 30 जनवरी को आयोजित धरने मे षामील होने की अपील की है ।
बैक अध्यक्ष श्री वसुनिया द्वारा ध्वजारोहण
झाबूआ--जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित झाबुआ के अध्यक्ष श्री गौरसिंह वसुनिया द्वारा 65 वें ’गणतंत्र दिवस’’ पर बैंक भवन पीलीकोठी मे ध्वजारोहण किया गया । इस अवसर पर बैंक अध्यक्ष श्री वसुनिया एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी.एन.यादव द्वारा जिले के समस्त सम्माननीय अमानतदारो, ऋणी सदस्यो एवं ग्राहको सहित देषवासियो को शुभकामनाएं दी। ध्वजारोहण कार्यक्रम मे विशेष रूप से भाजपा नेता श्री दौलतजी भावसार, ओमप्रकाष शर्मा, जितेन्द्र पटेल, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती चेतना पटेल, रमेष कटारिया, पत्रकारगण एवं बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी श्री ए.व्ही.एस सक्तावत, बी.एल.कोठारी, बी.एम.कोठारी सहित बैक के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित हुए।
विद्युत् उपकरण चोरी के 03 अपराध पंजीबद्ध
फरियादी अनिल पिता कालुसिंग भूरिया उम्र 28 वर्ष, एमपीईबी झकनावदा ने बताया कि गाम बोरिया में अज्ञात आरोपी ट्रांसफार्मर का सामान कीमती 6000/ रू0 का चोरी कर ले गये। प्रकरण में थाना रायपुरिया में अप0क्र0 19/2014, धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। फरियादी अनिल पिता कालुसिंग भूरिया उम्र 28 वर्ष, एमपीईबी झकनावदा ने बताया कि अज्ञात आरोपी ग्राम झिरी से ट्रांसफार्मर का सामान कीमती 5000/ रू0 का चोरी कर ले गये। प्रकरण में थाना कालीदेवी में अप0क्र0 13/2014, धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। फरियादी राजुसिंह पिता नवलसिंह बघेल, कनिष्ठ यंत्री काकनवानी ने बताया कि ग्राम तितरिया में अज्ञात आरोपी ट्रांसफार्मर का सामान कीमती 6000/ रू0 का चोरी कर ले गये। प्रकरण में थाना काकनवानी में अप0क्र0 10/2014, धारा 379 भादवि 39 एमपीईबी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें