मिथुन चक्रवर्ती राज्यसभा के लिए नामित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 जनवरी 2014

मिथुन चक्रवर्ती राज्यसभा के लिए नामित


mithun chakraborty
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को राज्यसभा के लिए नामित किया है। बनर्जी ने अपने सरकारी फेसबुक खाते पर लिखा, "हमारे राज्य से इस बार पांच राज्यसभा सांसद चुने जाएंगे। इनमें से एक सीट अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की तरफ से मिथुन चक्रवर्ती को दी जाएगी। उन्होंने अपना जीवन संस्कृति और सामाजिक गतिविधियों के लिए सफलतापूर्वक समर्पित किया है।"

उन्होंने कहा है, "वह न सिर्फ पश्चिम बंगाल, बल्कि पूरे देश की पूंजी हैं। हम उन्हें नामित कर गर्व महसूस कर रहे हैं।"

कोई टिप्पणी नहीं: