पुष्कर के शव पर चोट के निशान, मौत अस्वाभाविक : चिकित्सक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 जनवरी 2014

पुष्कर के शव पर चोट के निशान, मौत अस्वाभाविक : चिकित्सक


sunanda pushkar tahroor
केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर के शव पर 'चोट के निशान' पाए गए हैं और यह "अस्वाभाविक, अचानक मृत्यु का मामला है।" यह जानकारी पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों में से एक की राय है। सुनंदा शुक्रवार को एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। पोस्टमार्टम करने वाले एक चिकित्सक ने कहा, "पोस्टमार्टम के लिहाज से हम कह सकते हैं कि यह अस्वाभाविक अचानक मृत्यु का मामला है। शरीर पर कई चोट के निशान हैं, लेकिन हम इस बिंदु पर ब्योरे का विश्लेषण नहीं कर सकते।"

उन्होंने आगे कहा, "हम अपनी रिपोर्ट और राय का निष्कर्ष दो दिनों में प्रस्तुत करेंगे।" सुनंदा पुष्कर शुक्रवार रात दक्षिणी दिल्ली स्थित द लीला पैलेस होटल के अपने कमरे में रहस्यमय स्थितियों में मृत पाई गई थीं। एक पाकिस्तानी पत्रकार के साथ विवाहेतर संबंधों को लेकर सुर्खियां छाए रहने पर दंपति ने संयुक्त बयान जारी कर 'सुखी वैवाहिक' जीवन का दावा किया था। इसके 24 घंटे बाद ही सुनंदा मृत पाई गईं।

कोई टिप्पणी नहीं: