झारखंड के गिरिडीह जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने पांच व्यक्तियों का अपहरण कर लिया, लेकिन बाद में उनके वाहन चालक को रिहा कर दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। अगवा व्यक्तियों में से तीन, प्रधानमंत्री ग्रामीण विकास फेलोशिप कार्यक्रम के सदस्य हैं।
अपहरण की यह घटना नवकनिया गांव में घटी, जो रांची से लगभग 300 किलोमीटर दूर है। गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक क्रांति कुमार ने फोन पर बताया, "हमने अपहृत व्यक्तियों की रिहाई के लिए एक अभियान शुरू किया है।"

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें