'जय हो' रिकार्ड नहीं तोड़ पाएगी : विश्लेषक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 26 जनवरी 2014

'जय हो' रिकार्ड नहीं तोड़ पाएगी : विश्लेषक


jay ho
सलमान खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'जय हो' रिलीज होने के बाद पहले दिन घरेलू बाजार में सिर्फ 17 करोड़ रुपये कमा पाई। विश्लेषकों के मुताबिक कमाई के मामले में यह फिल्म सलमान की ही अन्य फिल्मों का रिकार्ड नहीं तोड़ पाएगी। फिल्म का निर्माण कथित तौर पर 75 करोड़ रुपये में हुआ है। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक जय हो प्रथम दिन देश भर में करीब 4,500 पर्दे पर चली। शुक्रवार को यह देश भर में 17.55 करोड़ रुपये कमा पाई।

मल्टीमीडिया कंबाइंस के राजेश थाडानी ने कहा, "मेरी जानकारी के मुताबिक यह 17 करोड़ रुपये से कम है। यह आंकड़ा काफी कम है।" उन्होंने कहा, "2012 में जब 'एक था टाइगर' रिलीज हुई थी, तो प्रथम दिन उसने करीब 30 करोड़ रुपये कमाए थे। आज (रविवार) गणतंत्र दिवस है, इसलिए आंकड़ा बेहतर हो सकता है। लेकिन अधिकतम 25 करोड़ रुपये की कमाई होने का ही अनुमान है।" सलमान के भाई सुहैल खान निर्देशित फिल्म जय हो में डेजी शाह, तब्बू और डैनी डोंगजप्पा ने भी प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: