बिहार के गया में नक्सलियों ने टेलीफोन टॉवर उड़ाया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 28 जनवरी 2014

बिहार के गया में नक्सलियों ने टेलीफोन टॉवर उड़ाया


bihar map
बिहार के गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक निजी कंपनी के टेलीफोन टॉवर को विस्फोटक से उड़ा दिया तथा सेबरा गांव स्थित पुलिस शिविर हमला बोल दिया। इस हमले में दोनों ओर से गोलियां चली, लेकिन इन दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस के अनुसार सोमवार देर शाम नक्सलियों ने सेबरा गांव स्थित पुलिस शिविर पर नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिस पर शिविर में तैनात पुलिसकर्मियों ने भी जवाबी कारवाई की। 

शेरघाटी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि इस हमले में किसी के हताहत होने की आशंका नहीं है।  इधर, नक्सलियों के एक दस्ते ने उसरी गांव स्थित एक निजी कंपनी के मोबाइल टॉवर को विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने गोलीबारी की। उल्लेखनीय है कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने मगध प्रमंडल में सोमवार को एक दिवसीय बंद की घोषणा की थी। 

कोई टिप्पणी नहीं: