रेपो, रिवर्स रेपो दर में 0.25 फीसदी की वृद्धि - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 28 जनवरी 2014

रेपो, रिवर्स रेपो दर में 0.25 फीसदी की वृद्धि


repo service increase
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने महंगाई को कम करने के लिए मुख्य नीतिगत ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की वृद्धि की है। आरबीआई के इस कदम से आवास, वाहन और अन्य ऋण महंगे हो जाएंगे और इससे औद्योगिक विकास की रफ्तार धीमी पड़ने की आशंका है। आरबीआई की नई घोषणा के साथ रेपो दर 7.75 फीसदी से बढ़ कर आठ फीसदी, जबकि रिवर्स रेपो दर सात फीसदी हो गया है। 

मौद्रिक नीति की तिमाही समीक्षा में आरबीआई ने मार्जिनल स्टैंडिग फैसिलिटी (एमएसएफ) में भी 0.25 फीसदी की वृद्धि की है जो अब नौ फीसदी हो गया है। हालांकि, नकद आरक्षी अनुपात (सीआरआर) में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है और यह पहले के चार फीसदी के स्तर पर बरकरार है।

कोई टिप्पणी नहीं: