आम चुनाव भारत के लिए लड़ाई होगी : सोनिया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 जनवरी 2014

आम चुनाव भारत के लिए लड़ाई होगी : सोनिया


sonia gandhi
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को कहा कि 2014 आम चुनाव भारत और इसके धर्मनिरपेक्ष परंपरा के लिए लड़ाई होगी।  अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की बैठक को यहां संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "2014 लोकसभा चुनाव करीब है, इसलिए हम यहां जुटे हैं। हम यहां यह स्पष्ट संकेत देने के लिए मिले हैं कि कांग्रेस आगे की लड़ाई के लिए तैयार है।" 

उन्होंने कहा, "चुनाव की अवधारणा हमारे संस्थापक पिता ने रखी थी, लिहाजा यह चुनाव भारत के लिए लड़ाई होगी। यह हमारे धर्मनिरपेक्ष परंपरा के लिए लड़ाई होगी।" संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष ने कहा, "कांग्रेस ने पूर्व में मुश्किल समय का सामना किया है जो आज की अपेक्षा कहीं ज्यादा कठिन था।"

कोई टिप्पणी नहीं: