राष्ट्रपति ने शुरू किया पल्स पोलियो 2014 का शुभारंभ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 जनवरी 2014

राष्ट्रपति ने शुरू किया पल्स पोलियो 2014 का शुभारंभ


pulse polio 2014
 राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को 2014 के लिए पल्स पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने छह छोटे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। एक अधिकृत विज्ञप्ति में बताया गया है कि राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद भी मौजूद थे। आजाद ने पोलियो अभियान के इस दौर के बारे में जानकारी दी। अभियान के इस दौर में 17 करोड़ से भी ज्यादा बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।

आजाद ने कहा कि यह तय किया गया है कि खतरनाक पोलियो के किसी भी मामले का इलाज सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात की तरह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत में पिछले तीन वर्षो के दौरान खतरनाक पोलियो का एक भी मामला सामने नहीं आया है। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

कोई टिप्पणी नहीं: