राहुल सोमवार को भोपाल में महिलाओं से रायशुमारी करेंगे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 19 जनवरी 2014

राहुल सोमवार को भोपाल में महिलाओं से रायशुमारी करेंगे


rahul gandhi aicc
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए हर वर्ग की राय लेकर घोषणा-पत्र तैयार करना चाहते हैं। इसी सिलसिले में वह सोमवार, 20 जनवरी को भोपाल पहुंच रहे हैं। वहां वह देश की चुनिंदा महिलाओं के साथ चर्चा करेंगे। 

महिला सशक्तिकरण के लिए महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम के लिए भोपाल के पुराने विधानसभा क्षेत्र को चुना गया है। यहां राहुल गांधी चौपाल लगाकर महिला प्रतिनिधियों की बात सुनेंगे। इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए विभिन्न क्षेत्रों की 231 महिलाओं ने अपनी सहमति भेज दी है।

कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस आयोजन में राहुल गांधी देश की चुनिंदा महिलाओं से जानने की कोशिश करेंगे कि सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक रूप से महिला सशक्तिकरण के लिए क्या किया जा सकता है। इन महिलाओं के प्रमुख सुझावों को कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार होने वाले घोषणा पत्र में शामिल करेगी।

इस आयोजन को सफल बनाने की जिम्मेदारी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शोभा ओझा संभाले हुए हैं। आयोजन स्थल पर एसपीजी के जवानों की नजर है, वहीं सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

कांग्रेस से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के अलावा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दो बैठकों में हिस्सा लेंगे। पहली बैठक पार्टी प्रतिनिधियों के साथ होगी और दूसरी बैठक विधानसभा चुनाव में उतरे उम्मीदवारों को लेकर है। 

कोई टिप्पणी नहीं: