भारत के लिएंडर पेस और उनके चेक गणराज्य के जोड़ीदार राडेक स्टेपानेक साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष युगल मुकाबलों के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। पेस और स्टेपानेक की पांचवीं वरीय जोड़ी ने प्री-क्वार्टर फाइनल में भारत के युकी भाम्बरी और माइकल वीनस की जोड़ी को सीधे सेटों में हराया।
पेस और स्टेपानेक ने भाम्बरी और वीनस की गैरवरीय जोड़ी को एक घंटे से कुछ ही अधिक समय में 6-3, 6-2 से हराया। अगले दौर में पेस और स्टेपानेक का सामना माइकल लोर्डा और निकोलस माहुत की 13वीं वरीय जोड़ी से होगा। फ्रांस के माहुत और लोर्डा ने प्री-क्वार्टर फाइनल में आस्ट्रिया के एलेक्जेंडर पेया और ब्रूनो सोआरेस को पराजित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें