दिल्ली में रिक्शाचालक ने किया अस्पताल का उद्घाटन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जनवरी 2014

दिल्ली में रिक्शाचालक ने किया अस्पताल का उद्घाटन


rickshaw_puller_inaugrate_hospital
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी के कनॉट प्लेस इलाके के मलिन बस्ती में रहने वाले एक 60 वर्षीय रिक्शाचालक के हाथों एक पुनर्निर्मित अस्पताल का उद्घाटन करवाया गया। मुख्यमंत्री ने 60 वर्षीय रिक्शाचालक विजय बाबा से शुक्रवार की रात मुलाकात कर उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया था। विजय बाबा ने लोदी कॉलोनी में पुनर्निर्मित पालिका मैटरनिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया।

उद्घाटन के बाद विजय बाबा ने कहा, "यह बहुत ही सम्मान और गरिमा की बात है कि एक रिक्शाचालक को अस्पताल के उद्घाटन के लिए बुलाया गया।" विजय बाबा ने कहा, "मैंने हमेशा सुरक्षाकर्मियों से घिरे रहने वाले सांसदों और विधायकों को ही अस्पतालों और शॉपिंग मॉल्स का उद्घाटन करते देखा है, लेकिन आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार में ही हम जैसे लोग ऐसा सम्मान मिलने की उम्मीद कर सकते हैं।"

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा, "आप चाहती है कि आम जन इस बात को महसूस करें कि समाज में उनका भी महत्व है।" इस अवसर पर मुख्यमंत्री अरविंद ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को चौबीसों घंटे प्रसूति की सुविधा एवं बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल में बिस्तरों की संख्या 30 से बढ़ाकर 65 कर दी गई है। इसके अलावा अस्पताल में अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: