इंडिया ग्रांप्री गोल्ड : सिंधु, सायना फाइनल में आमने-सामने - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जनवरी 2014

इंडिया ग्रांप्री गोल्ड : सिंधु, सायना फाइनल में आमने-सामने


saina sindhu
देश के बैडमिंटन प्रशंसकों के लिए इंडिया ग्रांप्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल वर्ग का फाइनल मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि देश की दोनों शीर्ष खिलाड़ी सायना नेहवाल और पी.वी. सिंधु खिताबी जीत के लिए एक-दूसरे का मुकाबला करेंगी। सायना और सिंधु ने शनिवार को अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। दूसरी वरीय सिंधु ने दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया की अपनी प्रतिद्वंद्वी लिंडावेनी फानेतरी को एक घंटा दो मिनट में 6-21, 21-12, 17-21 से मात दी।

सिंधु ने फानेतरी पर पहले सेट में एकतरफा जीत हासिल की। पहले सेट में सिंधु ने लगातार 10 अंक हासिल किए। लेकिन दूसरे सेट में फानेतरी ने वापसी करते हुए सिंधु को मात दे दी। दूसरे सेट में सिंधु कभी भी फानेतरी से आगे नहीं निकल सकीं।

फानेतरी दूसरा सेट जीतकर मैच को डिसाइडर सेट तक खींच ले गईं, तथा तीसरे सेट में सिंधु को कड़ी टक्कर दी। दोनों खिलाड़ियों ने निर्णायक तीसरे सेट में 16-16 के स्कोर तक एक-दूसरे को चैन नहीं लेने दिया, लेकिन इसके बाद सिंधु ने लगातार अंक हासिल करते हुए सेट के साथ-साथ मैच अपने नाम कर लिया। सिंधु का शीर्ष वरीय सायना से खिताबी मुकाबला रविवार को होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: