'जय हो' की प्रतिक्रिया से असमंजस में सलमान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 28 जनवरी 2014

'जय हो' की प्रतिक्रिया से असमंजस में सलमान


salman jay ho
फिल्म अभिनेता सलमान खान की हालिया प्रदर्शित फिल्म 'जय हो' को बॉक्स ऑफिस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। सलमान को लगता है कि सिनेमाघरों में दर्शकों की प्रतिक्रिया और बॉक्सऑफिस में हुए संग्रह के बीच कोई सांमजस्य नहीं दिख रहा है। सलमान (48) ने सोमवार को सुजुकी गिक्सर बाइक्स द्वारा आयोजित भोज के दौरान कहा, "इस बार तो हम भी असमंजस में हैं, क्योंकि सिनेमाघरों के अंदर की प्रतिक्रिया कुछ और है और बॉक्सऑफिस पर संग्रह का आंकड़ा कुछ और है। यह बहुत अजीब बात है।"

हालांकि सलमान का मानना है कि हमेशा से हटकर कुछ अलग करने का उनका यह प्रयास एक कारण हो सकता है कि उनकी फिल्म को इस बार दर्शकों की कमी देखनी पड़ रही है। उन्होंने कहा, "हमने इस बार कुछ अलग किया, शायद लोग 'दबंग' या 'रेडी' जैसी फिल्म की उम्मीद कर रहे थे। लोगों को यह समझना चाहिए कि 'जय हो' उस तरह की फिल्म नहीं है। यह एक गंभीर सामाजिक फिल्म है।" सलमान ने कहा कि फिल्म की नाकामयाबी या हार के लिए सिर्फ और सिर्फ वहीं जिम्मेदार हैं।

उन्होंने कहा, "मैं यही कहूंगा कि फिल्म की नाकामयाबी के लिए जिम्मेदार कोई और नहीं, सिर्फ मैं हूं। शायद मैं दर्शकों को इस फिल्म से नहीं जोड़ पाया।" सलमान के भाई और फिल्मनिर्माता सुहैल खान निर्देशित 'जय हो' ने शुरुआती सप्ताहांत में 61 करोड़ रुपये की कमाई की।

कोई टिप्पणी नहीं: