भाजपा से केजरीवाल को समर्थन के लिए कहता : रामदेव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 28 जनवरी 2014

भाजपा से केजरीवाल को समर्थन के लिए कहता : रामदेव


baba ramdev
योग गुरु बाबा रामदेव ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा के बाद यदि अरविंद केजरीवाल उनसे राय मांगते तो वह आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच गठबंधन कराने की कोशिश करते। रामदेव ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश के मौजूदा राजनीतिक हालात में नरेंद्र मोदी सबसे अच्छे नेता हैं। रामदेव ने दूसरी ओर कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को असफल कहा और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद को पलटू कहा।

रामदेव ने आगे कहा कि अरविंद देश के अन्य क्षेत्रीय नेताओं जैसे जे. जयललिता, ममता बनर्जी और नवीन पटनायक से काफी पीछे हैं। रामदेव ने कहा, "अरविंद यदि उस समय मुझसे राय मांगते तो हम भाजपा से उन्हें समर्थन देने के लिए कहते।" दिल्ली विधानसभा में भाजपा के बाद दूसरे स्थान पर रही आप ने कांग्रेस से बाहर से समर्थन लेकर सरकार बनाई।

रामदेव ने यह भी कहा कि अरविंद ने 'नौटंकी' करके और कई मुद्दों पर लगातार अपनी बात से पलटकर अपनी छवि खराब कर ली है। रामदेव ने कहा, "पहले दिन वह ऑटो से गए। इसके बाद उन्होंने अपनी वैगन आर कार का इस्तेमाल किया और अब वह इनोवा में चल रहे हैं। उन्हें कम से कम किसी भारतीय कार जैसे नैनो में चलना चाहिए था।"

कोई टिप्पणी नहीं: