सोनिया गांधी का बिहार दौरा 30 जनवरी को - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जनवरी 2014

सोनिया गांधी का बिहार दौरा 30 जनवरी को


sonia gandhi bihar
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी अगले 30 जनवरी को बिहार के किशनगंज आएंगी। वह इस दिन किशनगंज में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की शाखा का शिलान्यास करेंगी। किशनगंज के सांसद असरारुल हक ने शनिवार को बताया कि सोनिया 30 जनवरी को किशनगंज आएंगी और एएमयू की शाखा की आधारशिला रखेंगी तथा एक जनसभा को संबोधित करेगी। उन्होंने बताया कि इस मौके पर केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री पल्लम राजू के भी मौजूद रहने की संभावना है। 

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 15 अगस्त 2009 को बिहार में एएमयू की शाखा खोलने की घोषणा की थी। कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री का किया यह वादा पूरा कर लेना चाहती है। आम चुनाव से पहले सोनिया के इस बिहार दौरे को कांग्रेस के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्य में कांग्रेस का गठबंधन राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) से होने की चर्चा है। 

कोई टिप्पणी नहीं: