जन लोकपाल विधेयक रामलीला मैदान में पारित होगा : केजरीवाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जनवरी 2014

जन लोकपाल विधेयक रामलीला मैदान में पारित होगा : केजरीवाल


arvind kejriwal cm
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि जन लोकपाल विधेयक लगभग तैयार है, और इसे रामलीला मैदान में जनता के बीच अगले महीने राज्य विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान पारित किया जाएगा। केजरीवाल ने गणतंत्र दिवस के मौके पर छत्रसाल स्टेडियम में जनता को संबोधित करते हुए कहा, "भ्रष्टाचार हमारी सरकार के लिए सबसे बड़ा मुद्दा है। हमें भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना है। जन लोकपाल विधेयक लगभग तैयार है और फरवरी महीने में हम रामलाली मैदान में दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएंगे और जनता के बीच विधेयक पारित होगा।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "यह विधेयक भ्रष्टाचार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा करता है। इस कानून के अंदर भ्रष्टाचारी व्यक्ति को अपनी नौकरी गंवानी पड़ेगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा।" उन्होंने कहा कि कानून के पीछे का उद्देश्य लोगों को जेल भेजना नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार को मिटाना और डर का माहौल पैदा करना है।

केजरीवाल ने कहा, "मैं यह नहीं कह रहा कि दिल्ली से भ्रष्टाचार खत्म हो गया है। लेकिन मैंने सुना है और लोगों ने मुझे बताया है कि जब से हमने सत्ता संभाली है, भय की एक भावना पैदा हुई है, और यह अच्छी बात है। मैं अब कह सकता हूं कि कम से कम 20 से 30 फीसदी भ्रष्टाचार कम हुआ है।" दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के लिए महिलाओं की सलामती और सुरक्षा बड़ी चिंता का विषय है।

केजरीवाल ने कहा, "हमने दिल्ली के मुख्य सचिव संजय कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक समिति गठित की है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक अलग इकाई होगी। इस इकाई में सेना के सेवानिवृत जवान और होमगार्ड होंगे, जो महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।"

कोई टिप्पणी नहीं: