शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर होटल में मृत मिलीं - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 जनवरी 2014

शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर होटल में मृत मिलीं


sunanda pushkar

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर शुक्रवार को नई दिल्ली के एक होटल में मृत मिलीं। इस दंपति के बीच एक पाकिस्तानी महिला पत्रकार के आने के विवाद के बीच एक दिन पहले गुरुवार को ही दंपति ने सुखी वैवाहिक जीवन का दावा किया था। पुलिस सूत्रों ने आईएएनएस से कहा कि दक्षिण दिल्ली में लीला पैलेस होटल के कमरा संख्या 345 में बिस्तर पर सुनंदा मृत मिलीं। थरूर और सुनंदा ने 2010 में शादी रचाई थी। बताया जाता है कि वह गुरुवार को होटल में आई थी। थरूर लोकसभा में केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम का प्रतिनिधित्व करते हैं। 


एक दिन पहले गुरुवार को थरूर और पुष्कर ने एक संयुक्त बयान जारी कर दोनों के बीच संबंध ठीक होने की बात कही थी। इससे पहले थरूर का पाकिस्तानी महिला पत्रकार से कथित संबंध को लेकर दंपति के संबंधों में खटास आ गई थी। पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार के साथ थरूर के कथित संबंध की खबरें बुधवार को सुर्खियों में आई थी। लेकिन तरार ने इस संबंध की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया था। 



सुनंदा पुष्कर ने एक समाचार पत्र से कहा था कि मेहर पाकिस्तानी जासूस हो सकती है और वह थरूर का पीछा कर रही है। सुनंदा थरूर की तीसरी पत्नी थी। कश्मीर विश्वविद्यालय से स्नातक सुनंदा की शादी दिल्ली में काम करने वाले एक व्यक्ति से हुई थी, जिनकी मौत 14 साल पहले हो गई थी। सुनंदा का 17 साल का बेटा भी है। 

कोई टिप्पणी नहीं: