सुनंदा के शव का पोस्टमार्टम शुरू, शाम को होगा अंतिम संस्कार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 जनवरी 2014

सुनंदा के शव का पोस्टमार्टम शुरू, शाम को होगा अंतिम संस्कार

केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उनका शव देर रात होटल लीला से एम्म पहुंच गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह का खुलासा हो पाएगा। शुक्रवार की शाम होटल लीला के कमरे में सुनंदा पुष्कर का शव रहस्यमयी हालत में मिला था। मौत की असली वजह का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है।

वहीं पत्नी सुनंदा की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत से शशि थरूर सदमे में थे। कल आधी रात को उनको सीने में दर्द की शिकायत हुई जिसके बाद उनको एम्स में भर्ती कराया गया। फिलहाल सुबह 10 बजे उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है।

इससे पहले कल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और इस सिलसिले में शशि थरूर और होटल के कई कर्मचारियों से पूछताछ की गई है। इसके अलावा होटल के तीसरे माले के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। यही नहीं सुनंदा के फोन कॉल रिकॉर्ड्स और ट्विटर अकाउंट भी खंगाले जा रहे हैं।

गौरतलब है कि पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार और शशि थरूर के ट्वीट को लेकर सुनंदा परेशान थीं। बुधवार को उनके कई ट्वीट सामने आए थे। बाद में शशि ने कहा था कि उनका अकाउंट हैक किया गया है। लेकिन सुनंदा ने शशि और मेहर के खिलाफ कई ट्वीट किए थे। मेहर को आईएसआई एजेंट बताया था। फिर गुरुवार को शशि और सुनंदा ने संयुक्त बयान जारी कर कहा था कि उनके बीच कोई मतभेद नहीं है। हालांकि उस बयान के बाद भी सुनंदा ट्विटर पर ज्यादा सक्रिय नहीं थीं। मेहर ने भी थरूर से किसी तरह के संबंधों से इनकार किया था।

कोई टिप्पणी नहीं: