गृह मंत्रालय के सामने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की धरना देने की घोषणा के मद्देनजर लुटियंस दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। सूत्रों के अनुसार नई दिल्ली क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गयी है और विजय चौक और गृह मंत्रालय के मुख्यालय, नॉर्थ ब्लॉक की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। हालांकि संबंधित कर्मचारियों को पहचान पत्र दिखाने के बाद जाने दिया जा रहा है।
पूरे क्षेत्र में दिल्ली पुलिस के अलावा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान तैनात किये गए हैं। विजय चौक पर मीडिया कवरेज पर रोक लगा दी गयी है। इस बीच दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और केजरीवाल के धरने के कारण दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक बंद कर दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस के कुछ अधिकारियों के निलंबन की मांग को लेकर आप ने गृह मंत्रालय के सामने धरना देने का निर्णय लिया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें