बिहार : पटना के जिलाधिकारी के पास माण्डवी देवी ने दिया आवेदन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जनवरी 2014

बिहार : पटना के जिलाधिकारी के पास माण्डवी देवी ने दिया आवेदन

bihar map
बिहटा। पटना के जिलाधिकारी के पास माण्डवी देवी ने आवेदन लिखा है। उसमें स्पष्ट रूप से दबंग पिता और दो पुत्र का नामजद किया है। इसके बावजूद भी जिला प्रशासन के द्वारा किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गयी है। इसको लेकर माण्डवी देवी में आक्रोश व्याप्त है। मामला यह है कि माण्डवी देवी पति चन्द्रदेव रविदास, ग्राम नेऊरी,थाना बिहटा जिला पटना की निवासी है। माण्डवी देवी महादलित हैं और जाति की रविदास महिला हैं।।

आवेदन में उल्लेख है कि 20 वर्षों से गैरमजरूआ जमीन पर उत्पन्न गड्ढा को भरकर झोपड़ी  बना रहती हैं। इस जमीन का प्लाट न0 1263, थाना न. 46 और मौजा नेऊरी है। उसे इंदिरा आवास योजना के तहत मकान निर्माण करवाने  हेतु राशि स्वीकृत की गयी है। स्वीकृति के साथ-साथ ही दिनांक 28.12.2013  को प्रखंड स्तर से राशि भी प्रदान कर दी गयी। इस राशि से बालू, छड़ी, सिमेंट, छड़  भी गिरा चुकी है। लेकिन गांव के ही दबंग राजदेव राय, पिता रामप्यारे राय और उनके दो लड़के उमेश राय और सुनील राय ने मकान बनवाने वाली उस जमीन पर रोक लगा दी है। इस समय माण्डवी देवी काफी भयभीत हैं। इसके आलोक में श्रीमान् जिलाधिकारी महोदय के शरण में आई हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि कोई ठीक नहीं कि कब और किसके द्वारा खून खराबा कर दिया जा सकता है? ऐसे लोग जानलेवा हमला करने से नहीं चूकेंगे। अन्त में श्रीमान् से आग्रह किया गया है कि जानमाल की रक्षा करते हुए इंदिरा आवास योजना के तहत उस जमीन पर मकान निर्माण कराने का आदेष निर्गत करके समस्या का निराकरण कर दें।


आलोक कुमार
बिहार  

कोई टिप्पणी नहीं: