सत्तापक्ष के विधायक चैम्पियन के अपनी ही सरकार को घेरा, अध्यक्ष ने दिये जांच के आदेश
देहरादून, 20 जनवरी। विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन सदस्यों के आग्रह पर विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार को कड़े निर्देश दिये।वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक की जांच के साथ अन्य जगह सम्बद्ध करने केे निर्देश दिये। सरकार की ओर से ससदीय कार्य मंत्री डा.इंदिरा हृदयेश पाठक ने विभिन्न मुददों पर जांच का आश्वासन दिया। कांग्रेस विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन के प्रश्न में विपक्षी भाजपा सदस्यों ने उनका पूरा साथ दिया। सरकार के उत्तर से असंतुष्ट प्रणव दो बार वैल तक पहंुच गये। यहां भी उनको भाजपा का भरपूर साथ मिला। प्रणव ने आरोप लगाया कि प्रबंध निदेशक के ससुर को लाभ पहुंचाने के लिए पूरी प्रक्रिया को अंधेरे में रखा गया। वन विकास निगम की सर्वोच्च संस्था साधााण सभा के निर्देशों को भी नहीं माना गया। संसदीय कार्यमंत्री डा. इदिरा हृदयेश पाठक ने कहा कि सरकार का निर्णय है कि निजी भूमि नहीं खरीदी जायेगी। साथ ही मुख्य सचिव को पूरे प्रकरण की जांच का निर्देश दिया गया है। भाजपा सदस्यों ने प्रणव के साथ प्रबंध निदेशक को जांच तक निलंम्बित करने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष ने जांच की अवधि का मामला उठाया। संसदीय कार्य मंत्री ने यथाशीघ्र जांच का आश्वासन दिया। प्रणव व भाजपा सदस्यों ने अध्यक्ष के हस्तक्षेप की मांग पर विधान सभा अध्यक्ष ने जांच के लिए तीन सप्ताह की अवधि नियत करते हुए,तब तक प्रबंध निदेशक को अन्यत्र संम्बद्ध करने के निर्देश दिये। कांग्रेस विधायक नवप्रभात के प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री की ओर से ससदीय कार्यमंत्री ने बताया कि किसाउ बहुउद्देश्यीय परियोजना (660 मेंगावाट) का विस्तृत परियोजना रिपोर्ट केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण को स्वीकृति हेतु प्रेषित की गयी है। भारत सरकार से स्वीकृती प्राप्त होना लम्बित होने के कारण परियोजना के निर्माण हेतु वर्तमान समय तक भूमि का अघिग्रहण नही किया गया है। भाजपा विधायक पुष्कर सिंह धामी के विद्युत उपलब्धता के सवाल पर खासा हंगामा हुआ। संसदीय कार्य मंत्री ने बताया कि 2012-2013 में 4538 मिलीयन यूनिट तथा 2013-14 के दिसम्बर 3121 मिलीयन यूनिट विद्युत उत्पादन किया गया। नेता प्रतिपक्ष सहित कई सदस्यों ने प्रदेश में लगातार हो रही विद्युत कटौती का मामला उठाया। संसदीय कार्य मंत्री ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्र सहित पर्यटक स्थलों को विद्युत काटौती से मुक्त रखा गया है। कभी-कभी मांग आपूर्ति में अंतर और स्थानीय फाल्ट के कारण कटौती की जाती है। कांग्रेस विधायक सरिता आर्य ने भीमताल में स्थित एक्वामाल कम्पनी से कार्मिंकों के स्थानान्तरण का मामला उठाते हुए कहा कि महिलाओं के सामने रोजी -रोटी का संकट हो रहा है। संसदीय कार्य मंत्री ने बताया कि यह उद्योग बंद नहीं हो रहा है बल्कि कार्मिकों का स्थानान्तरण किया जा रहा है। कंग्रेस विधायक मयूख मेहर के प्रश्न के उत्तर में संसदीय कार्य मंत्री ने बताया कि वन भूमि स्थानान्तरण के लिए केन्द्र सरकार के पास 9 मीटर चैड़ाई की सड़कों के प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं। इस पर सत्ता व विपक्षी सदस्यों ने कड़ी आपत्ति की। उन्होने कहा कि राज्य के नौ मीटर के प्रस्ताव भेजने से प्रस्ताव अस्वीकार हो रहें है। जबकि केन्द्र की ओर से सात मीटर के प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार को निर्देश दिये कि सही प्रस्ताव भेजे जांय। भापजा विधायक पुष्कर सिंह धामी के प्रश्न के उत्तर में ससदीय कार्य मंत्री ने बताया कि विद्युत संस्थानों में वरिष्ठ को प्रभार दिये गये हैं। भ्रष्टाचार के किसी आरोपी को नियुक्ति नहीं दी जायेगी। नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश के अधिकारियों की बैठक नौयडा में आपत्ति जतायी। विधानसभा अध्यक्ष ने बैठक प्रदेश के बाहर करने के मामले की जांच के आदेश भी दिये।
यूकेडी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हलद्वानी में
देहरादून, 20 जनवरी(निस)। उत्तराखण्ड क्रांति दल की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी बैठक आगामी 22-23 जनवरी हल्द्वानी मंे आयोजित की गयी है। उक्त बैठक मंे जानकारी देेते हुए मीडिया प्रभारी मनमोहन लखेड़ा ने बताया कि बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और लोकसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया जायेगा। हल्द्वानी बैठक में दल के संसदीय बोर्ड के गठन, अनुशासन समिति, और विभिन्न प्रकोष्ठों के गठन पर भी विचार किया जायेगा। लखेड़ा ने कहा कि दल को मजबूती प्रदान करने के लिए उक्रांद ग्राम व ब्लाॅक स्तर तक संगठन को मजबूती प्रदान करने का प्रयास कर रहा है। लखेड़ा ने कहा कि जो लोग भाजपा कांग्रेस को रोकना चाहते हैं और उक्रांद को मजबूत करना चाहते हैं उनका उत्तराखण्ड क्रांति दल मंे स्वागत है। उन्हांेने बताया कि उक्रांद के युवा प्रदेश अध्यक्ष सुनील उनियाल को दो दिवसीय बैठक के संयोजक तथा रिटायर्ड डीएसपी आनन्द सिंह धामी, संगठन मंत्री विजय पठानियां, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चै0 विजयपाल व युवा केन्द्रीय मंत्री इरफान को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। प्रदेश पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों व जिलाध्यक्षों से बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया गया है।
भाजपा पर राजनीति करने का आरोप
देहरादून, 20 जनवरी(निस)। उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी ने भाजपा पर फेरूपुर रेपकाण्ड पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उत्तराखण्ड काग्रेस के महासचिव विजय सारस्वत व प्रवक्ता धीरेन्द्र प्रताप ने पिछले दिनो हरिद्वार जनपद के फेरूपुर गावं में एक बालिका के साथ हुए सामुहिक रेप काण्ड पर आज राज्य विधानसभा के अन्दर और बाहर भाजपा द्वारा किए अशोभनीय एवं अभद्र प्रदर्शन को शर्मनाक नाटक करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस काण्ड से आहत मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा जहां एक ओर स्वयं फेरूपुर गावं का दौरा कर पीडि़त परिवार से मिलकर सात्वना दे चुके हैं वही घटना के दिन से ही राज्य पुलिस के एक डीआईजी व एसएसपी स्तर के षीर्ष अधिकारी लगातार अपराधियों की खोज में लगे हैं। यही नही अपराधियों को जल्द पकड़े जाने के लिए 100 से अधिक स्थानीय लोगों के डी0एन0ए टैस्ट करवाए जा चुके हैं व पीडि़ता के परिवार को दस लाख रूपयों की आर्थिक सहायता भी दी जा चुकी है। मुख्यमन्त्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य के पुलिस डीजीपी को दिल्ली भेजकर सी बी आई से जाचं तक कराने की पहल की है। ऐसे में भाजपा द्वारा इस मामले का राजनीतिकरण किया जाना अत्यत दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होने भाजपा नेताओं से अपील की है कि वे बेटियों के मामले में कम से कम घिनौनी राजनीति ना करे व पुलिस व कानून को अपना काम करने दें। उन्होने भाजपा के नेताओं से उसके शर्मनाक व्यवहार पर राज्य की जनता से माफी मागने को कहा है व पीडि़त परिवार को विष्वाष दिलाया है दुख की इस अपार घड़ी में राज्य काग्रेस, प्रांतीय सरकार व राज्य की पूरी जनता उनके साथ है।
आभार जताया
मसूरी/ देहरादून, 20 जनवरी(निस)। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रदेश के विभिन्न विभागो मे तैनात संविदा कर्मचारियो को विभाग मे नियमितिकरण की घोषणा से उत्साहित हो कर उत्तराखण्ड स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ मसूरी के प्रतिनिधि मण्डल ने नगर पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल से भेट कर प्रदेश के मुख्य मंत्री ओर शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार का आभार एंव धन्यवाद प्रकट किया । विभिन्न विभागो के संविदा कर्मचारियो को नियमितिकारण के निर्णय उत्तराखण्ड सरकार द्वारा लिए जाने के बाद से ही प्रदेश के संविदा कर्मचारियो मे बहुत ही उत्साह है। नगर पालिका परिषद मसूरी के सभागार मे उत्तराखंड स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ मसूरी के पदाधिकारियो ओर सदस्य नगर पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल से मिले ओर प्रदेश के मुख्य मंत्री विजय बहुगुणा तथा शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार का आभार एंव धन्यवाद प्रकट किया। पालिकाध्यक्ष से बाल्मिकी समाज के लिए देहरादून की भांति मसूरी मे भी सफाई कर्मचारियो की कालोनियो का मालिकाना हक का लाभ सफाई कर्मचारियो केा दिलवाये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही कर बोर्ड बैठक प्रस्ताव रखने के लिए पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल का धन्यवाद किया। इस अवसर पर महासंघ शाखा नगर पालिका परिषद मसूरी के अध्यक्ष रविराज सिंह बंगारी, सचिव गुरूचरण, दुर्गा प्रासाद बंगवाल, मोहन सिंह पुन्डीर, संजीव कवि, सुरेन्द्र पाल, गिरधर गोपाल, आदित्य शाह, कु0 सोनम, कु0 मीनाक्षी भाटिया, कु0 गीता सिंह आदि लोग मोजूद थे।
शिक्षकों ने किया प्राचार्य का घेराव
देहरादून, 20 जनवरी(निस)। डीएवी महाविद्यालय में सोमवार को कॉलेज में शिक्षकों ने प्राचार्य का घेराव किया। यह घेराव कॉलेज में शिक्षकों की दिन में दो बार हाजिरी के विरोध में किया गया। इससे पहले छात्रों द्वारा प्राचार्य का घेराव किया जाता था। इस बार शिक्षक भी आंदोलनकारी बन गए हैं। इससे पहले भी डीएवी कॉलेज में शिक्षक हाजिरी का विरोध कर चुके हैं। कॉलेज में यह व्यवस्था सोमवार से ही लागू हुई है। बताया गया कि शुरुआत में हाजिरी के लिए अलग शीट जारी की जाएगी, जबकि फरवरी से बायोमेट्रिक मशीनों के जरिये यह काम होगा। कॉलेज प्रशासन द्वारा यह बताया गया था कि छह दिसंबर 2013 को जारी हुए शासनादेश के तहत कॉलेज में तीन बायोमेट्रिक मशीनें लगाई जा रही हैं। हालांकि 20 जनवरी से सभी विभागों को उपस्थिति के लिए अलग शीट दी गई।, लेकिन फरवरी माह से पूरी प्रक्रिया केंद्रीयकृत हो जाएगी। कॉलेज में व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए आठ सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं, जिनकी संख्या बाद में बढ़ाई जाएगी।
अवैध संबधों के शक में हुई थी फिरोज की हत्या
देहरादून, 20 जनवरी(निस)। प्रापर्टी डीलर एंव ठेकेदार फिरोज अली को अवैध संबधों के शक के चलते मौत के घाट उतारा गया था। हांलाकि हत्यारों के निशाने पर ठेकेदार का पड़ोसी राहुल भी था। किन्तु वह मौके पर न होने के कारण बच गया। पुलिस ने हत्याकाण्ड के खुलासे का दावा करते हुए दो छात्रों को गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य आरोपी पुलिस के हत्थे नही चढ पाए है। इनमें से एक पश्चिमी उत्तरप्रदेश का कुख्यात व वांछित है। 15 जनवरी की रात जाखन के दून विहार स्थित आवास पर ठेकेदार फिरोज निवासी ग्राम भंगेडी थाना सिविल लाईन रूड़की की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकाण्ड के खुलासे के लिए एसपी सिटी,एसपी देहात के संयुक्त निर्देशन में राजपुर पुलिस,एसओजी व होमी साईट की संयुक्त टीम को लगाया गया था। जांच में कई संदिग्धों से पूछताछ,काॅल डिटेल व सीसी टीवी फुुटेज की पड़ताल करने के बाद घटना को अन्जाम देने में एक सफेद रंग की स्कारपियो में अज्ञात बदमाशों का शामिल होना पाया गया। संदिग्ध से पूछताछ व घटना स्थल से उठाई गई काॅल डिटेल के आधार पर मृतक के पड़ोसी दिगपाल उर्फ बाबी व उसके अन्य साथियों का घटना में शामिल होना सामने आया। बीती रात करीब 11 बजे घटना में शामिल रूपक व अंकुश निवासी दून विहार जोकि दिगपाल के सगे भतीजे हैें पुलिस ने कैनाल रोड से गिरफ्तार कर लिया और उनसे सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने इस बात से पर्दा उठाया कि उनके सगे चाचा उत्तरप्रदेश के एक नामी बदमाश है। जिनके विरूद्ध कई थानों में मुकदमे दर्ज है। वे अक्सर घर से बाहर रहते थे। जिसके चलते उन्हे पड़ोसी फिरोज व राहुल पर अपनी पत्नी से अवैध संबध का शक होने लगा था। जिसके चलते उन्होंने कई दिन पूर्व राहुल व फिरोज को कमरा खाली करने के लिए भी कहा किन्तु उन्होंने कमरा नही छोड़ा तो उनका शक और भी गहरा गया। दिगपाल फिरोज और राहुल से रंजिश रखने लगा और उसे ठिकाने लगाने की योजना बनाई जिसमें अपनी बहन के पेईंग गेस्ट के नौकर कुलदीप,साथी बदमाश दीपक व अन्य को लेकर दून विहार पहंुचा, जहां पूरी योजना के तहत घर से बाहर लाकर फिरोज की गोली मारकर हत्या कर दी। राहुल को भी मौत के घाट उतारने की योजना थी किन्तु उसके कमरे में ताला लगा होने के कारण वह मौके पर नही मिला। फिरोज की पत्नी के शोर मचाने पर बदमाश वारदात को अन्जाम देकर वहां से फरार हो गए। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में सुनील,कुलदीप,दिगपाल उर्फ बाबी,दीपक व एक अन्य व्यक्ति फरार चल रहा है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिशें दी जा रही है।
गैंगरेप पीडि़ता के परिजनों का विस पर अनशन
देहरादून, 20 जनवरी(निस)। जनपद हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में किशोरी की रेप के बाद हत्या के मामले में विधानसभा कूच करने आ रहे परिजनों के समर्थन में विधान सभा में अनशन करने आ रहे लोगों को पुलिस ने उन्हें रायवाला में गिरफ्तार किया। जबकि मृतका के माता पिता व कुछ अन्य लोगों ने विधान सभा के समक्ष अनशन शुरू कर दिया। हालंाकि मुख्यमंत्री द्वारा वार्ता कर पीडि़तों को 15 दिन का आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आश्वासन दिया। तेरह दिन पहले हुए इस दिल दहला देने वाले मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। परिजनों ने रविवार को विधानसभा कूच का ऐलान किया था। 13 साल की किशोरी को इंसाफ दिलाने के लिए परिजनों ने यह रणनीति बनाई थी। तेरह दिन बीतने पर बहुचर्चित छात्रा हत्याकांड का खुलासा नहीं हो सका है। इससे पहले बेटी के गुनाहगारों के गिरफ्त में न आने से खफा पिता ने मुख्यसचिव को पत्र भेजकर विधानसभा के बाहर आमरण अनशन की चेतावनी दी थी। पिता ने कहा कि उनकी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई, पर अब तक भी कातिल खुलेआम घूम रहे है। पुलिस की कार्रवाई केवल दावे तक सिमटी हुई है। छात्रा हत्याकांड में चिन्हित किए गए नौ संदिग्धों के पोलीग्राफ टेस्ट की प्रक्रिया सोमवार से शुरु हो गई है। नगर पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि दो दो संदिग्धों को पोलीग्राफ टेस्ट के लिए सीबीआई लैब भेजा जाएगा। 24 जनवरी तक ये प्रक्रिया पूरी करा ली जाएगी। सूबे को हिला देने वाले छात्रा हत्याकांड में हरिद्वार पुलिस के हाथ अब तक खाली है। पुलिस की पड़ताल में अब तक अहम सुराग नहीं मिले है। पुलिस केवल लैब और टेस्ट के भरोसे बैठी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें