बिहार के गया में घर में घुसकर 2 बहनों की हत्या - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शनिवार, 8 फ़रवरी 2014

बिहार के गया में घर में घुसकर 2 बहनों की हत्या


bihar map
बिहार के गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर में घुसकर दो बहनों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, कुनहौरा गांव में अज्ञात बदमाशों ने राजेश्वर प्रसाद के घर पर धावा बोला और उनकी बेटी डॉली और पूजा की धारदार हथियार से हत्या कर दी। 

बोधगया थाना प्रभारी नरेश कुमार ने शनिवार को बताया कि फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के समय युवतियों का पिता घर पर नहीं था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बहनों में से एक की शादी तय हो गई थी। 

कोई टिप्पणी नहीं: