महाराष्ट्र सरकार को संजय दत्त के पैरोल मामले में नोटिस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 25 फ़रवरी 2014

महाराष्ट्र सरकार को संजय दत्त के पैरोल मामले में नोटिस

पत्नी मान्यता की बीमारी के नाम पर बार-बार परोल ले रहे बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र सरकार से रिपोर्ट मांगी है और पूछा है कि क्य़ा परोल देते समय पूरी प्रक्रिया की गई थी या नहीं. संजय दत्त को 1993 के मुम्बई श्रृंखलाबद्ध विस्फोट मामले में छह वर्ष कारावास की सजा सुनायी गई है. गृह मंत्रालय ने अपने संवाद में राज्य सरकार से स्पष्ट करने को कहा है कि 54 वर्षीय बालीवुड अभिनेता को जेल जाने के एक वर्ष से कम अवधि में तीन बार पैरोल प्रदान कर विशेष सुविधा क्यों प्रदान की गई.

संजय को अवैध हथियार रखने के लिए हाईकोर्ट ने छह साल कैद की सजा सुनाई थी और वो पिछले 21 दिसंबर से पैरोल पर हैं. संजय दत्त को लेकर सरकार के ऊपर एक के बाद आरोप लग रहे हैं. जितनी बार संजय को पैरोल मिल रहा है, उतनी बार महाराष्ट्र सरकार के विरोधी पक्ष सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं. गौरतलब है कि संजय अपनी पत्नी और दो बच्चों की देखभाल के लिए लगातार पैरोल ले रहे हैं.

कोई टिप्पणी नहीं: