राहुल गांधी 2 दिवसीय ओडिशा दौरे पर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


रविवार, 9 फ़रवरी 2014

राहुल गांधी 2 दिवसीय ओडिशा दौरे पर


rahul gandhi odisa
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को दो दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंचे। सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर राहुल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए ओडिशा में कांग्रेस के दो दिवसीय चुनाव प्रचार के दौरान राहुल यहां जनसभाओं को संबोधित करेंगे, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और रैलियां करेंगे। 

कांग्रेस की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष जयदेव जेना ने बताया कि राहुल सड़क के रास्ते कटक के बाहरी इलाके में स्थित भाटापाड़ा गांव जाएंगे और वहां जनसभा को संबोधित करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: