सागर (मध्यप्रदेश) की खबर (23 फरवरी ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


रविवार, 23 फ़रवरी 2014

सागर (मध्यप्रदेश) की खबर (23 फरवरी )

नरेन्द्र मोदी देश की जरूरत

sagar news
सागर। मोदी फॉर पीएम अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने ग्राम पठारी के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी देश की जरूरत बन चुके हैं। देश का भविष्य संवारने के लिए हमे मोदी को लाना आवश्यक है। जिस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में तीसरी बार शिवराज सिंह को सत्ता सौंपी है। उसी लगन से देश से भ्रष्टाचार गरीबी और मंहगाई हटाने के लिए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी को विजयश्री दिलाना है। पार्टी के हर कार्यकर्ता का कत्र्तव्य है कि वह अपने निजी व्यक्तिगत रूचि-अरूचि को तिलांजलि देकर पार्टी प्रत्याशी को आगामी लोकसभा में अधिक से अधिक मतों से जिताने का प्रयास करें। इसके उपरांत श्रीमती सरोज सिंह ने छोटे बच्चों को पोलियो की दवा भी पिलाई।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक वीर सिंह पवार, महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा जी जाट, महिला मोर्चा पथरिया हीरा बाई साहू, साफिया खान, किरण ठाकुर, मिथलेश दांगी, संजय जैन, वनवारी लाल साहू, महेन्द्र शर्मा, राकेश राय, हरी सिंह चैहान, अजय श्रीवास्तव, विजय सिंह, दीपक रघुवंशी, सज्जन सिंह, नगर अध्यक्ष विमल जैन, गुलाब सिंह यादव, राकेश सिंघई, विनय चैधरी, बलवीर छपारा, कालूराम पटवा, चंद्रभान सिंह दांगी, शैलेन्द्र चैधरी, मनोज सिंघई, अमित सहेले, संतोष सिंह, महेन्द्र शर्मा मण्डल अध्यक्ष, उदयसिंह राजपूत महामंत्री, राजकुमारी शर्मा महिला मोर्चा महामंत्री, अफसाना बी उपाध्यक्ष, छोटी बाई रैकवार, कालूराम पटवा, अरूण सहेले, चन्द्रभान सोनी, शैलेन्द्र चैधरी  मनोज सिंघई, अमित सहेले, संतोष सिंह सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: