असंतुष्ट झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू ने पार्टी छोड़ी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 7 मार्च 2014

असंतुष्ट झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू ने पार्टी छोड़ी


hemlal murmu
पार्टी की कार्यप्रणाली से नाखुश झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक हेमलाल मुर्मू ने शुक्रवार को पार्टी छोड़ दी।  मुर्मू ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा, "मैंने झामुमो छोड़ने का फैसला किया है। मैं पार्टी के कामकाज से खुश नहीं हूं। कुछ लोग पार्टी को चला रहे हैं और मैं खुद को इसमें दरकिनार महसूस कर रहा हूं।" उन्होंने कहा, "मैं पार्टी में खुद को सहज महसूस नहीं कर रहा हूं।"

झामुमो में सूत्रों के मुताबिक, मुर्मू लोकसभा चुनाव में राजमहल सीट से टिकट मिलने की उम्मीद में थे, लेकिन पार्टी ने वहां से किसी और को खड़ा करने का फैसला ले लिया। मुर्मू राज्य में दो बार मंत्री रह चुके हैं और वर्ष 2004 से 2009 तक लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। किसी दूसरी पार्टी से चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "विभन्न दलों से पेशकश है। मैं सोच विचार के बाद चुनाव लड़ने का फैसला लूंगा।"

कोई टिप्पणी नहीं: