फोन पर गैस कनेक्शन देने की नई योजना शुरू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 6 मार्च 2014

फोन पर गैस कनेक्शन देने की नई योजना शुरू


LPG connection on phone
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने आज से फोन करके गैस कनेक्शन पाने की भारत पेट्रोलियम की एक नई योजना की शुरुआत की। इस योजना के अंतर्गत उपभोक्ता शहरों में फोन करके नया कनेक्शन या रिफिल सिलेंडर पा सकेंगे। 'डायल भारत गैस मिनी' नाम की इस योजना के अंतर्गत उपभोक्ता 1800224344 फोन करके पांच किलोग्राम के सिलेंडर का आर्डर कर सकते हैं। सिलेंडर के लिए उन्हें 1000 रुपये और टैक्स देना पड़ेगा। 250 रुपये टैक्स रेगुलेटर के लिए अतिरिक्त रूप से देने होंगे। ये दरें बाजार में चल रही गैर-घरेलू दरों के अनुकूल रखी गई हैं। 

कनेक्शन/रिफिल सिलेंडर ग्राहकों को दो घंटे के अंदर पहुंचा दिया जाएगा और इस मूल्य वर्धित सेवा के लिए उन्हें कम-से-कम 25 रुपये देना होगा। यह सेवा आज से दिल्ली, बंगलौर, हैदराबाद और अहमदाबाद में शुरू हो गई है। मार्च के पहले हफ्ते तक यह मुंबई और पुणे में भी उपलब्ध हो जाएगी। 

अन्य शहरों में भी यह चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएगी। इसके लिए 247 ऑर्डर बुक किये जा सकते हैं। सामग्री की डिलीवरी सवेरे नौ बजे से शाम 9 बजे के बीच की जाएगी जो ऑर्डर शाम नौ बजे के बाद मिलेंगे उनकी सामग्री अगले दिन पहुंचाई जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: