जेएनयू में बाइक दुर्घटना में 3 छात्रों की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 18 अप्रैल 2014

जेएनयू में बाइक दुर्घटना में 3 छात्रों की मौत


jnu road accident
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में एक मोटरसाइकिल के डिवाइडर और पेड़ से टकरा जाने से इस पर सवार तीन छात्रों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि घटना गुरुवार आधी रात के बाद 2.30 बजे हुई। मृतक छात्रों की उम्र 20-25 साल के बीच थी। मृतक छात्रों की पहचान बिहार के गया निवासी रवि सिंह चौधरी व रवि शंकर गुप्ता और रांची के संतोष के रूप में हुई है। 

तीनों छात्र विश्वविद्यालय के लकड़ी से बने परिसर में मोटरसाइकिल चला रहे थे। तीनों में से एक को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और अन्य दो को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि दो की उपचार के दौरान मौत हो गई।" तीनों छात्र विश्वविद्यालय से कोरियाई भाषा में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: