बिहार के नालंदा में सड़क दुर्घटना, 7 लोगों की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 22 अप्रैल 2014

बिहार के नालंदा में सड़क दुर्घटना, 7 लोगों की मौत


bihar map
बिहार के नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक ट्रक और ऑटो के बीच हुई टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई जबकि छह से ज्यादा लोग घायल हो गए। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, सुबह बेना थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित पैसना गांव के करीब 15 श्रमिक एक ऑटो पर सवार होकर बिहारशरीफ काम करने जा रहे थे, इस दौरान आशानगर क्षेत्र के पंचाने नदी पर बनी पुल के नजदीक विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से ऑटो की टक्कर हो गई।

राष्ट्रीय राजमार्गं संख्या-31 पर हुई इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही सात श्रमिकों की मौत हो गई जबकि छह से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को बिहारशरीफ के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इनमें से गंभीर रूप से घायल चार लोगों को पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: