मुदगल कमिटि से आईपीएल प्रकरण की जांच की मांग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 22 अप्रैल 2014

मुदगल कमिटि से आईपीएल प्रकरण की जांच की मांग


supreme court of india
सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को जस्टिस मुकुल मुदगल समिति से पूछा कि क्या यह आईपीएल-6 से जुड़े सट्टेबाजी और स्पॉट फिक्सिंग मामले की जांच के लिए तैयार है। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ए.के.पटनायक की अध्यक्षता वाली पीठ ने वरिष्ठ वकील गोपाल सुब्रमणियम से पूछा कि क्या न्यायमूर्ति मुदगल मामले की जांच के इच्छुक हैं। 

न्यायालय ने कमिटि से कहा कि अगर यह जांच के लिए तैयार है तो इसके लिए इसे जांचकर्ताओं का सहयोग प्राप्त होगा। कमिटि की तरफ से न्यायालय में पेश हुए सुब्रमणियम को जवाब के लिए अपराह्न दो बजे तक का समय दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: