आदित्य चोपड़ा, रानी मुखर्जी ने इटली में रचाई शादी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 22 अप्रैल 2014

आदित्य चोपड़ा, रानी मुखर्जी ने इटली में रचाई शादी


rani mukherjee married
आखिरकार इस रहस्य से पर्दा उठ ही गया कि फिल्म निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा और अभिनेत्री रानी मुखर्जी के बीच क्या रिश्ता है। एक आधिकारिक घोषणा में कहा गया है कि यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) के मुखिया और अभिनेत्री रानी ने सोमवार को इटली में एक बेहद निजी समारोह में शादी कर ली। वाईआरएफ के उपाध्यक्ष (विपणन और संचार) रफीक गंगजी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी पिछली रात परिणय सूत्र में बंध गए। यह विवाह परिवार और करीबी मित्रों की उपस्थिति में हुआ एक बेहद अंतरंग प्रसंग था।" 

गंगजी ने कहा, "हम दंपत्ति के लिए एक सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करते हैं।" आदित्य दिवंगत फिल्मकार यश चोपड़ा के बड़े बेटे हैं। यह उनकी दूसरी शादी है। पायल खन्ना उनकी पहली पत्नी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: