हिंसक ताकतों के मंसूबे सफल नहीं हो पाएंगे : उमर अब्दुल्ला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 27 अप्रैल 2014

हिंसक ताकतों के मंसूबे सफल नहीं हो पाएंगे : उमर अब्दुल्ला

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि हालांकि उन्हें संदेह नहीं है कि राज्य में चुनावी प्रक्रिया को ‘पटरी से उतारने’ के लिए प्रयास किये जाएंगे, लेकिन हिंसक ताकतों के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे।

अपने पिता और केंद्रीय मंत्री फारूक अब्दुल्ला के द्वारा संबोधित किए जाने वाले चुनावी रैली स्थल के समीप धमाके की आवाज के ठीक बाद उमर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘‘मुझे बिल्कुल भी संदेह नहीं है कि चुनावी प्रक्रिया को पटरी से उतारने के लिए कोशिश की जायेगी लेकिन ये हिंसक ताकतें सफल नहीं हो पाएंगी।’’ 

उमर ने ट्वीट किया, ‘‘चुनावी रैली बिना किसी बाधा के चल रही है और पुलिस सुनी गए अवाज के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है।’’ उमर ने अपने ट्वीट में कहा कि रैली के आयोजन स्थल पर विस्फोट नहीं हुआ लेकिन कुछ दूरी पर आवाज सुनायी दी। साथ ही उन्होंने जोड़ा, ‘‘श्रीनगर में डॉ. अब्दुल्ला की चुनावी रैली के आयोजन स्थल पर कोई विस्फोट नहीं हुआ। कुछ दूरी पर आवाज सुनायी दी थी।’’ केंद्रीय मंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की एक चुनावी रैली के दौरान धमाका सुनकर शहर के खनयार इलाके में अफरातफरी मच गयी। 

कोई टिप्पणी नहीं: