लखनऊ में रामदेव के रैली और भाषण पर रोक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 27 अप्रैल 2014

लखनऊ में रामदेव के रैली और भाषण पर रोक

राहुल गांधी के दलितों की बस्तियों में रुकने के बाबा रामदेव के आपत्तिजनक बयान पर विरोध जारी है। कांग्रेस और बीएसपी ने जहां उनकी गिरफ्तारी की मांग की है तो बीजेपी ने कहा कि मामला चुनाव आयोग को तय करना है। वहीं, लखनऊ में बाबा रामदेव के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है, साथ ही जिला प्रशासन ने 16 मई तक लखनऊ में उनके भाषण, चुनावी सभा पर रोक लगा दी है।

दलितों की बस्तियों में राहुल गांधी के रुकने के आपत्तिजनक विवाद पर बाबा रामदेव ने माफी मांग ली है। लेकिन इस पर खड़ा हुआ विवाद जारी है। कांग्रेस और बीएसपी ने बाबा रामदेव के बयान को दलितों के सम्मान पर चोट पहुंचाने वाला बताते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की। बाबा रामदेव लगातार बीजेपी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। जाहिर है कि सवाल बीजेपी की ओर भी उठ रहे हैं। बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि ये मामला चुनाव आयोग के पास है। वहीं, लखनऊ में बाबा रामदेव के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। साथ ही लखनऊ जिला प्रशासन ने 16 मई यानी चुनाव के नतीजे घोषित होने की तारीख तक वहां बाबा रामदेव की सभा, रैली और भाषण पर रोक लगा दी है। लखनऊ के डीएम राजशेखर ने कहा कि बाबा रामदेव पर 16 तारीख तक रोक लगा दी गई है। मुकदमा पंजीकृत किया गया है। कानूनन कार्रवाई की जाएगी।

वैसे इस मामले में विवाद बढ़ता देख बाबा रामदेव ने माफी मांग ली थी। लेकिन ये विवाद सिर्फ माफी से सुलझता हुआ नहीं दिख रहा है। चुनावी मौसम में नेताओं के आपत्तिजनक बयान तो सामने आ ही रहे हैं। लेकिन खुद को योगगुरु कहने वाले बाबा रामदेव जैसे व्यक्ति अगर आपत्तिजनक बयान दें, तो सवाल तो उठेंगे ही।

कोई टिप्पणी नहीं: