आजम से प्रतिबंध हटाए चुनाव आयोग : सपा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 18 अप्रैल 2014

आजम से प्रतिबंध हटाए चुनाव आयोग : सपा


azam khan
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव अमित शाह के खिलाफ उत्तर प्रदेश में चुनावी रैली करने पर लगाई गई रोक हटाए जाने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को चुनाव आयोग से आजम खान पर लगाए गए प्रतिबंध हटाने की मांग की है। चुनाव आयोग ने भड़काऊ भाषण देने के आरोप में आजम और शाह के उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी थी। चुनाव आयोग ने गुरुवार रात शाह पर लगाया गया प्रतिबंध हटाकर उन्हें प्रचार करने की इजाजत दे दी थी।

सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने संवाददाताओं से कहा, "समाज को बांटने की बात करने वाले शाह पर से चुनाव आयोग ने प्रतिबंध हटा दिया, लेकिन हमेशा भाईचारे की बात करने और कौमी एकता के लिए काम करने वाले हमारे नेता आजम खान से रोक नहीं हटाई गई।"

चौधरी ने कहा, "हमारी चुनाव आयोग से मांग है कि हमारे नेता आजम पर लगे प्रतिबंध को तत्काल हटाकर उन्हें राज्य में चुनाव प्रचार करने की अनुमति दे, साथ ही शाह को प्रचार की इजाजत देने के फैसले पर पुनर्विचार करे।"

1 टिप्पणी:

बेनामी ने कहा…

KYA BJP SE CHUNAO AYOG DARTE HAI....ISI LIYE AMIT SAH SE PARTIBANDH HATA DIYA GAYA OR AZAM KHAN SE KYON NAHI HATAYA GAYA.....KYA RISTEDAR HAI....BJP KE......YE BHED BHAO KYON..