जिओ न्यूज को बंदी नोटिस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 अप्रैल 2014

जिओ न्यूज को बंदी नोटिस


geo news
रक्षा मंत्रालय एवं आईएसआई की शिकायत के आधार पर पाकिस्तान के मीडिया नियामक ने जिओ न्यूज को एक नोटिस थमाते हुए पूछा है कि क्यों न उसका संचालन बंद कर दिया जाए। चैनल के मुताबिक, जिओ न्यूज के प्रशासन को पाकिस्तान इलेक्ट्रानिक मीडिया नियामक प्राधिकरण (पीईएमआरए) को 14 दिनों में जवाब देने के लिए कहा गया है। चैनल से पूछा गया है कि नियमन कानून की अवहेलना करने के कारण क्यों न उसे बंद कर दिया जाए।

नोटिस में कहा गया है कि पीईएमआरए को रक्षा मंत्रालय से 22 अप्रैल को शिकायत मिली है कि अपने वरिष्ठ संपादक हामिद मीर पर 19 अप्रैल को हमला होने के बाद से जिओ न्यूज ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विस इंटेलीजेंस (आईएसआई) के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है।

आईएसआई ने आरोप लगाया है कि जिओ न्यूज पहले से ही सरकार विरोधी खबरें प्रसारित करता रहा है। पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर पर कराची हवाईअड्डा से अपने कार्यालय की ओर जा रहे थे, उसी समय मोटरसाइकिल सवार चार अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाई जिसमें वे बुरी तरह जख्मी हो गए।

कोई टिप्पणी नहीं: