कांग्रेस ने चुनाव प्रचार में झोकी पुरी ताकत
शिमला, 23 अप्रैल (विजयेन्दर शर्मा)। दुसरे चरण में अब सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों और रिहायशी कालौनियों में निगम बिहार, एचपीपीएससी, हिमुडा, ऐग्रो एचपीएमसी, यूको बैंक, सीआईडी कार्यालय और पालीका भवन में किया प्रचार।शिमला शहर सभी वार्ड में प्रचार पूरा करने के बाद आज कर्मचारियों के बीच भारी दल बल के साथ प्रचार में निकले हरीश जनारथा ने निगम बिहार, एच.पी.पी.एस.सी., हिमुडा, ऐग्रो एच.पी.एम.सी., यूको बैंक, सी.आई.डी. कार्यालय और रिहाइशी इलाकों में प्रचार किया। करीब 200 पार्टी कार्यकर्ताओंं के साथ प्रचार में पूरी ताकत झोकते हुए जनारथा ने कांग्रेस प्रत्याशी मोहन लालब्राक्टा की जीत के लिए कर्मचारियों से भारी सं या में बोट डालने की अपील की।हिमाचल प्रदेश में आम मतदाताओं के साथ साथ कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज पूरा दिन कर्मचारियों से आगामी चुनावों में कांग्रेस का समर्थन करने के लिए ारपूर कसरत की और एक एक कर्मचारी तक पहुंचने का प्रयास किया यही नहीं जनारथा की टीम ने कर्मचारियों के रिहाशी इलाकों में पहुंच कर कर्मचारियों के परीजनों से भी घर-घर जाकर वोट मांगे। जनारथा ने कहा कि चुनाव के नजदीक आते हुए कांग्रेस ने अपनी चुनावी रणनिती में आक्रमकता लानी शुरू कर दी है और प्रचार में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयों का आना कांग्रेस साकारात्मक रूप से देख रही है। उन्होंने कहा कि शिमला शहर में अभी तक के प्रचार में मतदाताओं और हर वर्ग के लोगों ने कांगे्रस कों समर्थन और सहयोग का भरोसा दिया है और कांग्रेस प्रत्याशी ब्राक्टा के इस चुनाव में भी रिकार्ड मतों से जितने की उ मीद जताई। जनारथा के साथ प्रचार में वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी, मिल्कफेड के निदेशक कामेशवर सोफरा, देवेन्द्र ठाकुर कनवीनर कोअपरेटिव सेल, कार्यकर्ताओं, महिला कांग्रेस, और युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी भी पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के ओम प्रकाश सूद पूर्व अध्यक्ष शिमला शहरी, आनद कौशल सदस्य एचपीसीसी, सोहन लाल पूर्व मेयर, मनोज कुमार पूर्व मेयर, जैनी प्रेम पूर्व मेयर, डी एस वर्मा पूर्व मेयर, सुरेेन्द्र चौहान कोषध्यक्ष कांगे्रस कमेटी, कांग्रेस निगम पार्षद शशि शेखर चिन्नू , सुशांत कपरेट, संजय परमार, इद्रजीत सिंह, अर्चना ध्वन, प्रवीण कुमार, दीपक रोहाल, कुलदीप ठाकुर, नरेन्द्र ठाकुर, महिला कांग्रेस सोनिया चौहान, डीसीसी सदस्य क्रमश: अनिता वर्मा, गितांजली भागड़ा, राजू सबेस्टियन, मल्कियत सिंह, हरजीत सिंह मंगा, राकेश पूरी, मिनू चौहान, बब्ली देवी, चिन्ता देवी, वृंदा, वार्ड अध्यक्ष 14 न बर नरेश कुमार, युवा कांग्रेस शहरी अध्यक्ष आकाश सैनी, जिला अध्यक्ष अहलोद चौहान, एनएसयूआई आरकेएमवी कै पस वाडी सदस्य पूजा, अरशीता, रितीमा, प्रतीक शर्मा, और कुलवंत भी मौजूद रहें। इसके अलावा मुवा कांग्रेस कार्यकर्ता युवा लोकसभा महासचिव विकास कुमार, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अंकुश ठाकुर, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता दिनेश चौपडा, निदु ठाकुर, रमन ठाकुर, इन्द्र देव काल्टा, अंकुश ठाकुर, राजीव ब्राक्टा, अभीषेक चितरांटा, बब्लू चौहान, बब्लू ठाकुर, विपीन जनारथा, भूपेश जनारथा, एडवोकेट नवनीत धीर, पंकज खिमटा, पवन खि ाटा, अखील खिमटा, सुधीर चौहान, राहुल जमालटा, संजीव जोशी, बन्टी पंडीत व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
सरकारी कार्यालयो मे चुनाव प्रचार अभियान
शिमला, 23 अप्रैल (विजयेन्दर शर्मा)। जिला कॉंग्रेस कमेटी शिमला शहरी के प्रवक्ता दीपक सुंदरियाल ने जानकारी दी की जिला कॉंग्रेस शहरी ने लगभग सभी क्षेत्रो का अपना प्रारभिक दौरा पूर्ण कर लिया है , सरकारी कार्यालयो मे चुनाव प्रचार अभियान के तहत आज शहरी काँग्रेस शिमला के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष प्रदीप भुजा सहित जनरल पोस्ट ऑफिस , एल आई सी, मॉल रोड स्थित सभी बैंक होते हुए टेलीग्राफ बिल्डिंग , उपायुक्त कार्यालय , काफी हाउस व मिड्ड्ल बाज़ार क्षेत्र मे जनता से काँग्रेस प्रत्याशी श्री मोहन लाल ब्रक्टा के पक्ष मे मतदान की अपील की !जिला कॉंग्रेस शिमला शहरी के अध्यक्ष भुजजा ने भाजपा के नेताओ पर छुटट्की लेते हुए कहा की भाजपा के लहर केवल मीडिया व अखबारो तक ही सीमित रह गई है। शहर के अंदर वीरेंद्र क्श्यप का कोई जनाधार ही नहीं है ,अधिकतर लोग तो उनका नाम भी नहीं जानते, भाजपा वालों को तो खुद भी मालूम नहीं चुनाव कौन लड़ रहा है मोदी का राग अल्पते हुए वो अपने प्र्तयशी को ही भूल चुके है , लोगो बयानबाजी पर नहीं काम पर वोट देते है यदि कश्यप ने 5 वर्षो मे कुछ काम किया होता तो लोगो के बीच आने मे आज उन्हे हिचकिचाहट नहीं होती ,यदि उन्होने जन हित मे काम किए होते तो मोदी का नाम न रटना पड़ता , जनता को काम देखाई देता है न की मीडिया मे बड़ी बड़ी बाते । प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के महासचिव हरभजन सिंह भज्जी ने कहा हम जिस भी कार्याल्ये मे प्रचार को जा रहे है लोग गर्मजोशी से कॉंग्रेस का स्वागत करते है , भज्जी ने कहा -यदि आप कर्मचारियों के हितो के रक्षा के लिए खड़े होते है तो कर्मचारी वर्ग आपको सर आंखो पर बेठता है । कॉंग्रेस सरकार के कार्यकाल मे कर्मचारी वर्ग की आर्थिक उन्नति हुई है । राज्य सरकार व केंद्र सरकार की नीतियाँ हमेशा कर्मचारी वर्ग के हित मे रही है । शहरी क्षेत्रो मे अधिकतर कर्मचारी वर्ग है और वह जानते है की केंद्र सरकार व राज्य सरकार ने उनके हितो के लिए कितनी योजनाए चलाई है ।कर्मचारी वर्ग का सहियोग हमेशा कॉंग्रेस को मिला है और कॉंग्रेस के सरकार के बार फिर पुरजोर से सत्ता मे आएगी । उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों में वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक आदर्श सूद ,आनन्द कौशल, पार्षद शशि शेखर चिनू, अनीता ठाकुर , पूर्व पार्षद अनीता हरनोट ,मंजु रानी , वेद प्रकाश वेदु , संजीव कुठियाला, शान मोहमद , यशपाल राणा, अश्वनी । मीना शर्मा बिननी, मुमताज़ कजमी। उपप्रधान- विपिन वैध ,जय प्रकाश पॉल ,धीरेन्द्र गुप्ता, महासचिव - कवलजीत सिंह, राम गोपाल सूद , रवि राणा , राकेश कालिया , अशोक शर्मा । सचिव - जितेन्द्र राणा (जुग्ना), राज कुमार शर्मा , हरजीत मंगा, जयवंती देवी , मीना शर्मा , , पूनम भारद्वाज , गौरव सूद ,लोकेश्वरी देवी , प्रकाश चंद शर्मा , भगत सिंह, भाग सिंह, सदस्य - अमरजीत आहूजा, सुरेन्द्र सिंह मण्डोत्रा, अमरजीत रेना (सवीटी), अतुल महाजन, दवेन्द्र कुमार ,शिव कुमार, भाग सिंह, तनू चोहान, कांता देवी,जयवंती, गुरविंदर सिंह,मुमताज़ कजमी , मीना शर्मा बिननी , हेमंत आशु, विनोद भाटिया , मोहमद ईकबाल, आत्मा राम , अब्द्दुल रहीम।
हमीरपुर पहुंचेगी रेल - अनुराग ठाकुर
हमीरपुर, 23 अप्रैल (विजयेन्दर शर्मा)। भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने आज सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर जनसभाओं को संबोधित किया. अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस बार चुनाव के बाद उनका पहला लक्ष्य हमीरपुर तक रेल को पहुंचना होगा. अनुराग ठाकुर ने कहा कि इन चुनावों में कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चूकी है और भारतीय जनता पार्टी केवल और केवल विकास के मुद्दे पर यह चुनाव लड़ रही है. अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में ऊना से अ ब तक रेलवे लाइन का विस्तार करवाया. भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन को मंजूरी दिलाई और अब इस बार हमीरपुर तक रेल पहुचाएंगे. अनुराग ठाकुर ने कहा की आजादी के बाद हिमाचल प्रदेश में केवल ४४ किलोमीटर का रेल विस्तार हुआ और यह सारा विस्तार प्रो. प्रेम कुमार धूमल, सुरेश चंदेल और उनके सांसद कार्यकाल में हुआ. उन्होंने सवाल किया की कांग्रेस के नेता यह बताएं कि आजादी के बाद ६६ सालों में से करीब ६० साल कांग्रेस केंद्र में सत्ता में रही लेकिन हिमाचल प्रदेश को केवल ४४ किलोमीटर की ही रेल लाइन नसीब हुई, क्या कांग्रेस नेता इसका जवाब जनता को देंगे? अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता को मालूम है कि हिमाचल में रेल लाइन का काम भाजपा ने ही किया है और नरेन्द्र मोदी सुजानपुर रैली में वादा कर के गए है की हिमाचल में रेल नेटवर्क का विस्तार करना उनकी प्राथमिकता रहेगी. अनुराग ने कहा कि प्रदेश में वीरभद्र सिंह कांग्रेस के सबसे बड़े नेता है और इसलिए उनको सिर्फ प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की सरकार के पिछले १० साल के कार्यकाल का हिसाब देना चाहिए और उसपर वोट मांगने चाहिए. अनुराग ठाकुर ने सवाल किया क्यों प्रदेश कांग्रेस के नेता अपने डेढ़ साल का हिसाब किताब जनता को बताकर वोट नहीं मांग रहे है और क्यों चुनावों में व्यक्तिगत आरोपों पर उतर आये है. अनुराग ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह यह जवाब दे क्यों उन्होंने सरकार में आते ही भाजपा सरकार के मंजूर किये हुए परियोजनाओं को केवल प्रतिशोध के भावना से रुकवाया? क्या उनकी यह जि मेदारी नहीं है की प्रदेश का एक समान विकास हो? लेकिन फिर भी वीरभद्र सिंह ने केवल बदले की भावना से नैना देवी- अनंतपुर साहिब के बीच रोपवे प्रोजेक्ट रुकवाया, बिलासपुर का हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज रद्द कर दिया, देहरा में मंजूर केंद्रीय विश्वविद्यालय का स्थान बदलवाया? यह वीरभद्र सिंह की प्रतिशोध की भावना नहीं तो और क्या है? अनुराग ठाकुर ने आज चाड़, नाड़सी, झनियारा, मझोग, चबूतरा, बड़ा, सुजानपुर और हीरा नगर में जनसभाओं को संबोधित किया. इस मौके पर भाजपा के सुजानपुर विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र ठाकुर, मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला परिषद सदस्य सरला डोगरा, मंडल महामंत्री सतपाल आदि नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से 10 उम्मीदवार चुनाव में
हमीरपुर, 23 अप्रैल (विजयेन्दर शर्मा)। लोक सभा आम चुनाव -2014 के लिये 3 - संसदीय लोक सभा क्षेत्र हमीरपुर से आज नामांकन पत्र लेने के अन्तिम दिन किसी भी राजनीतिक दल तथा आज़ाद उम्मीदवार द्वारा अपना नामांकन वापिस नहीं लिया गया। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी 3- संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हमीरपुर रोहन चंद ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि अब राजेन्द्र सिंह राणा कांगे्रस, अनुराग ठाकुर भाजपा, आशीष कुमार आज़ाद उम्मीदवार, अमीं चंद आज़ाद उम्मीदवार , शिव दत्त शिव सेना, राकेश कुमार बहुजन समाजवाद पार्टी, कमल कांता बतरा आप पार्टी, ऊर्मिल शर्मा समाजवादी पार्टी तथा राजेन्द्र सिंह राणा आज़ाद उम्मीदवार और देव राज आज़ाद उम्मीदवार सहित 10 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
डेरा, तरक्वाड़ी और भोरंज में लोगों ने वृत चित्र से वोट का महत्व समझा
हमीरपुर, 23 अप्रैल (विजयेन्दर शर्मा)। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार योजनाबद्ध मतदाता शिक्षण एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप)कार्यक्रम के दूसरे चरण मेंं आज भोरंज विधान सभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र डेरा तरक्वाड़ी और भोरंज के लोगों ने वृत चित्र के माध्यम से वोट का महत्व समझा । इस अवसर पर जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा वीडियो के माध्यम से वृत चित्र का दूष्य अवलोकन करने के उपरान्त लोगों को एक-एक वोट का महत्व और मताधिकार का प्रयोग करने बारे जागरूक किया गया।
लोकसभा चुनाव है, राष्ट्रीय मुद्दों कि बात करे कांग्रेस:प्रवीण शर्मा
हमीरपुर, 23 अप्रैल (विजयेन्दर शर्मा)। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा आरोप लगाया है कि कांग्रेस मुद्दों से कंगाल हो गयी है और डूबते को तिनके का सहारा के रूप में राष्ट्रीय मुद्दों को भुलाकर इधर-उधर की बातें कर मतदाता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है.आज जारी अपने प्रेस बयान में प्रवीण शर्मा ने कहा कि आसमान छूतीं महंगाई, विश्व रिकॉर्ड बनाता भ्रष्टाचार, रोजी रोटी के लिए दर दर भटकते करोडो युवा, आतंकवाद जैसे ज्वलंत मुद्दों को नजरंदाज कर कांग्रेस विरोधी दलों के नेताओं के झूठे निजी किस्से उखाडक़र जनता के वोट लेना चाहती है. प्रवीण शर्मा ने चुनौती दी कि प्रदेश के मु यमंत्री तथा अन्य कांग्रेसी नेता इन मुद्दों पर अपनी जुबान खोलने कि हि मत दिखाए. प्रवीण शर्मा में ने चुटकी ली कि सिर से पांव तक भ्रष्टाचार डूबी कांग्रेस व वीरभद्र सिंह अपने विरोधियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे है. प्रवीण शर्मा ने वीरभद्र सिंह को चुनौती दी कि यदि वे समझते है कि वह स्वयं इमानदार है तो उनपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर जांच के लिए किसी उच्च न्यायलय के वर्तमान न्यायाधीश कि अध्यक्षता में एक कमीशन का गठन करे ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाये.वीरभद्र सिंह आज तक वकामुल्ला के ३.९० करोड़ का कोई स्पष्टीकरण नहीं दे पा रहे है. बकी सबको भ्रष्ट बतानेवाले वीरभद्र सिंह जब भ्रष्टाचार की बातें करते है तो ऐसा प्रतीत होता है की उल्टा चोर कोतवाल को डाट रहा है.वीरभद्र सिंह और सभी कांग्रेसी नेता मोदी लहर को देख कर परेशान हो गए है और इस परेशानी के चलते वो यह तक भूल गए की रिपोर्ट कार्ड सत्ताधारी दल को देना होता है विपक्षी दल को नहीं.
वीरभद्र सिंह पहले अपना रिपोर्ट कार्ड बताएं और इन प्रश्नों का जवाब दे.
१. देश में महंगाई क्यों हुई और किसने फैलाई?
२. देश में कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल में 10 लाख करोड़ रुपयों के घोटाले हुए इसका जि मेदार कौन है?
३. कांग्रेस पार्टी बेरोजगारी पर काबू क्यूँ नहीं कर पाई.
४. कांग्रेस राज में महिलाओं पर अत्याचार क्यों बढ़े?
५. आतंरिक आतंकवाद पर कांग्रेस लगाम क्यों नही लगा पाई जिसके चलते हजारों निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी.
६. देश की सीमाओं को कांग्रेस पार्टी क्यूँ नहीं सुरक्षित रख पाई?
७. आर्थिक मोर्चे पर कांग्रेस पार्टी क्यूँ फ़ैल हुई?
प्रदेश के बारें में भी वीरभद्र सिंह इन प्रश्नों का जवाब दे
१. बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, वो क्यूँ नहीं पूरा हुआ?
२. राशन की दुकानों पर राशन गायब है, उसकी मात्र घट गयी और जो मिल रहा है वो सडा हुआ क्यूँ मिल रहा है?
३. क्कञ्ज्र शिक्षकों को रेगुलर करने का वायदा किया था, क्यों उन्हें रेगुलर नहीं किया फाया.
४. कर्मचारियों को 4-9-14 का स्केल क्यों नही दिया?
५. औद्योगिक पैकेज बहल क्यूँ नहीं हुआ
६. राजेंद्र राणा कांग्रेस पार्टी की चार्जशीट में अभियुक्त थे, उसपर क्या कारवाई हुई और कब हुई? और उनके खिलाफ लगे आरोप वीरभद्र सिंह ने वापस क्यों लिए?
७. राजेंद्र राणा और उनके पत्नी को टिकट देने के लिए वीरभद्र सिंह की उनसे क्या डील हुई?
प्रदेश की जनता इन सारे मुद्दों के जवाब वीरभद्र सिंह से जानना चाहती है. कांग्रेस के नेता चुनाव को मुद्दों से भटकान छोडक़र इन सवालों के जवाब दे ताकि जनता वास्तविकता को समझे.
सैनिकों का बड़े पैमाने पर शोषण हुआ
हमीरपुर, 23 अप्रैल (विजयेन्दर शर्मा)। स्वतंन्नता प्राप्ति के पश्चात् पिछले ६७ वर्षों में से लगभग ६० वर्ष तक देश में कांग्रेस की सरकार रही है और इस समय में कार्यरत सैनिकों तथा पूर्व सैनिकों का बड़े पैमाने पर शोषण हुआ है। यही कारण है कि आज सेना से वरिष्ट सेवा निवृत अधिकारी भारतीय जनता पार्टी का बड़ी सं या में दामन थाम रहें हैं। यह वात हिमाचल प्रदेश के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक व्रिगø लाल चन्द ने एक प्रैस बयान में कहीं। उन्हों ने बताया कि सैनिक के साथ भेद भाव की नीति के अन्तरगत सेना के अधिकारियों की वरिष्ठता को सिविल अधिकारियों की तुलना में सदा कम किया जाता रहा है। सैनिको के वेतन तथा मानदेय में सदैव कटौती होती रही है। यही कारण है कि सेना में लगभग १२००० अधिकारियों के पद खाली है वन रैक वन पैशन के मुद्दे पर कांग्रेस की सरकार ने पूर्व सैनिकों के साथ धोखा किया है। चुनावों से एक महीना पहले वन रैक वन पैशन की घोषणा केवल चुनावी संकट वन कर रह गया है इस की न तो अधिसूचना जारी हुई है और न ही कोई अग्रिम कार्यवाही हुई है। विधवा पैंनशन वाजापाई के समय में न्यून्तम ३५०० रू निरधारित की गई थी आज भी उतनी ही है। ई० सी० एच० एस० में सरकार प्रति सदस्य ३१५० रू ही है। जहाँ कि जी० सी० एच० एस० के लिए प्रति सदस्य १०७०० रू देती है। इसी भेदभाव के कोण ई० सी० एच० एस० में न तो दवाइंया ही मिलती हैं और न ही अच्छे चकित्साल्य ई० सी० एच० एस० के पैनल पर आते हैं। परिणाम स्वरूप पूर्व सैनिक अच्छे उपचार से वंचित रहते हैं। सिविल में हर सरकारी कर्मचारी को तीन वेतन प्रोमोशन मिलते है जवकि सैनिकों को दो प्रमोशन ही मिल पाते है। यही कारण है कि कई सेवा निवृत सैनिकों को मजदूरी कर के अपने परिवार का पेट पालना पडता है। छटे वेतन आयोग की घोषणा के पश्चात् सरकार ने माना था सेना के लिए सातवां वेतन आयोग अलग से बनाया जाएगा: अलग से तो क्या बनाना सातवे वेतन आयाग में सेना का एक भी प्रतिनिधि नहीं है। प्रो० प्रेम कुमार धूमल जी ने १९९० में पहली बार वन रैंक वन पैशन का मुद्दा संसद में उठाया था और तब से लेकर आज तक प्रो० प्रेम कुमार धूमल ठाकुर अनूराग इस मुद्दे को बार बार संसद में उठाते रहे हैं काग्रेस की सरकार न तो सैनिको की सुरक्षा के प्रति चिन्नित है और न ही देश की सुरक्षा के बारे में। नहीं तो क्या कारण हैं कि पाकिस्तान के सैनिक हमारे दो सैनिको के सर काट कर ले गए परन्तू सरकार के कान पन जूँ तक नहीं रेगीं कांग्रेस की सरकार कार्यरत एव पूर्व सैनिकों का विश् वास खो चुकी है और जनता इस का सही उत्तर आने वाले चुनावों में उन को देगें आज जिले में अधिक्तर डिप्टी डारेकटर के पद खाली हैं जिस के कारण न तो पूर्व सैनिकों के लिए निर्धारित नौकरिया ही मिल रही हैं और न ही उन की समस्यांए हल हो रही हैं। ऊ ना में प्रो० प्रेम कुमार घूमल ने कैंटीन डिपो बनाने के लिए प्रयास किया था वह भी वर्तमान सरकार ने ठंडे वस्ते में डाल दिया है।
कांगड़ा लोकस ाा से 12 प्रत्याशी मैदान में
धर्मशाला, 23 अप्रैल (विजयेन्दर शर्मा)। लोकस ाा चुनाव- 2014 के लिये कांगड़ा संसदीय सीट से कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। आज नामांकन वापिस लेने के आ िारी दिन किसी ाी उ मीदवार ने अपना नाम वापिस नहीं लिया। 12 प्रत्याशियों में से कांग्रेस पार्टी से ‘ान्द्र कुमार, ाारतीय जनता पार्टी से शान्ता कुमार, आम आदमी पार्टी से डा0 राजन सुशांत, समाजवादी पार्टी से परवेश कुमारी, बहुजन समाज पार्टी से लाल हुसैन, हिमाचल स्वा िामान पार्टी से वलदेव राज सूद, शिव सेना से आरती सोनी, बहुजन मुक्ति पार्टी से रमन कुमार और अतुल ठाकुर, ाुपेन्द्र मेहरा, पे्रम चंद विश्वकर्मा तथा धनी राम निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं।
अयोग्य खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध : रोहन चंद ठाकुर
- 9 आदेशों की अवहेलना करने पर कटेगा चलान
हमीरपुर, 23 अप्रैल (विजयेन्दर शर्मा)। जिला दण्डाधिकारी रोहन चंद ठाकुर (आईएएस) ने आगामी महीनों में हैजा और जल जनित रोगों के फैलने से रोकने तथा जिला को अतिसार बीमारी से सुरक्षित रखने के दृष्टिगत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी कर अयोग्य खाद्य पदार्थ और अन्य वस्तुओं की बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगाया है। यह आदेश तुरन्त रूप से प्रभावी होंगे और कलैण्डर वर्ष 2014 के अंत तक लागू रहेंगे। आदेशों में कहा गया है कि जिला में सड़ी -गली हुई सब्जियां , फल और पके फल या अधिक पके फल, मनुष्य के लिये सभी प्रकार के खाने वाली सामग्री जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता हो की बिक्री नहीं होगी। आदेशों में आगे कहा गया है कि सभी प्रकार के आईस-बाल, गैसिया जल, आईस कैंडी, आईसक्रीम, निर्मित मिनरल जल की बिक्री के लिये हिमाचल प्रदेश सरकार के जीवाणु विशेषज्ञ की स्वीकृति लेना अनिवार्य है। आदेशों में आगे कहा गया है कि दूध निर्मित मिठाई, मीट, बाहरी राज्य से आने वाले खाद्य पदार्थ जैसे फल, बोतल पेय तथा जैम फू्रट , ककड़ी, फोट, अमरूद, कुल्फी और फलुदा तथा अन्य खाद्य पदार्थों को जाली या शीशे से ढक कर रखना होगा, टीन के ढकन का प्रयोग वर्जित है। आदेशों में जिला दण्डााधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, समस्त एसडीएम, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, समस्त चिकित्सा प्रभारी, पीएचसी, सीएचसी, सामुदायिक अस्पताल, मेल हैल्थ सपुरवाईजर, समस्त सहायक मलेरिया अधिकारी समस्त एग्जीक्यूटिव मैजिस्ट्रेट, खाद्य निरीक्षक को निरीक्षण करने के लिये प्राधिकृत किया है और आदेश दिये गये हैं कि वे जिला में किसी भी स्टोर, मार्किट , बिल्ंिडग स्टाल या कोई भी स्थान जहां खाने वाली चीजा़ें का निर्माण ,बिक्री, या भण्डारण होता हो का निरीक्षण कर आयोग्य सामग्री को नियमानुसारजब्त करें/ हटाएं / समाप्त करें । आदेशों में कहा गया है कि प्राधिकृत अधिकारी / कर्मचारी आईपीसी की धारा 188 के तहत न्यायालय में चलान के मामले प्रस्तुत करने के लिये भी प्राधिकृत हंै।
सुजानपुर विस में किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापिस नहीं लिया : मनोज कुमार
हमीरपुर, 23 अप्रैल (विजयेन्दर शर्मा)। 37-सुजानपुर विधान सभा के लिये हो रहे उप-चुनाव के लिये नामांकन वापिस लेने के अन्तिम दिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापिस नहीं लिया। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी, 37-सुजानपुर मनोज कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सुजानपुर विधान सभा में अनीता कुमारी राणा कांग्रेस , नरेन्द्र ठाकुर भाजपा, प्रवीण कुमार बहुजन समाजवादी पार्टी और सुभाष चंद आजाद प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है।
जल स्त्रोंतों को प्रदूषित करने पर कठोरता से निपटा जाएगा : जिला दण्डाधिकारी
हमीरपुर, 23 अप्रैल (विजयेन्दर शर्मा)। जिला दण्डाधिकारी रोहन चंद ठाकुर (भा0प्र0से0) ने आईपीसी 1860 की धारा 277 और 278 के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला में पीने के पानी के सार्वजनिक स्त्रोतों, जलाश्यों को प्रदूषित होने से बचाने तथा उन्हें स्वच्छ रखने के दृष्टिगत अधिसूचना जारी कर आदेश जारी किये हैं ताकि लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान न पहुंचे। अधिसूचना में कहा गया है कि कोई भी किसी सार्वजनिक स्त्रोंतों या जलाश्य या वावडिय़ों के पीने के पानी को स्वेच्छा, दुष्टता या बेईमानी से पेयजल स्त्रोंतों को प्रदूषित करता या सार्वजनिक स्थल , आम आवास /बस्ती , सार्वजनिक मार्गों, पड़ोस में व्यवसाय करते हुए वातावरण को प्रदूषित कर जनता के स्वास्थ्य को हानि पहुंचाता है उसे एक्ट आईपीसी 1860 की धारा 277, 278 के दायरे में दोषी पाए जाने पर कठोरता से दण्डित किया जाएगा ।
पीके गेड़ा सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त
धर्मशाला, 23 अप्रैल (विजयेन्दर शर्मा)। जिला निर्वाचन अधिकारी सी. पालरासू ने आज यहां जानकारी देते हुये बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन-2014 के दौरान कांगड़ा-1 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिये पीके गेड़ा आईएएस अधिकारी को सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 6-नूरपुर, 7-इन्दौरा, 8-फतेहपुर, 9-ज्वाली, 12-ज्वालामुखी, 13-जयसिंहपुर, 14-सुलह, 15-नगरोटा, 16-कांगड़ा, 17-शाहपुर, 18-धर्मशाला, 19- पालमपुर तथा 20- बैजनाथ विधान सभा क्षेत्रों के लिये इनकी नियुक्ती की गई है। लोकसभा निर्वाचन के संबंध में किसी भी शिकायत या सुझाव के बारे में पीके गेड़ा से सर्किट हाउस, धर्मशाला के कमरा नम्बर-306 में या दूरभाष संख्या 01892-226807 या मोबाईल नम्बर 98059-24303 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
मतदान कर्मियों का द्वितीय रैंडमाईजेशन सम्मन्न
धर्मशाला, 23 अप्रैल (विजयेन्दर शर्मा)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा सी. पालरासू ने आज यहां जानकारी देते हुये बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला कांगड़ा में लोकसभा चुनावों के संचालन हेतु प्रतिनियुक्त किये जाने वाले मतदान कर्मियों का द्वितीय अक्रमिकरण(तंदकवउपेंजपवद) भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। अक्रमिकरण के दौरान निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थी एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। इस अक्रमिकरण के फलस्वरूप मतदान कर्मियों को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जहां उन्हें मतदान के संचालन हेतु रवाना कर दिया जाएगा, का पता चल जायेगा और मतदान दलों का गठन भी हो गया है।
अप्पर मौहल व मौहल के मतदान केंद्रों में बदलाव
कुल्लू , 23 अप्रैल (विजयेन्दर शर्मा)। 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कुल्लू उपमंडल के दो मतदान केंद्रों अप्पर मौहल और मौहल में बदलाव किया गया है। कुल्लू के एसडीएम डॉ. सुरेश जसवाल ने बताया कि मौहल मेले के कारण यह परिवर्तन करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि पहले ये दोनों मतदान केंद्र पंचायत भवन मौहल में स्थापित किए जाते थे, लेकिन इस बार अप्पर मौहल का मतदान केंद्र पटवारखाना मौहल में और मौहल का मतदान केंद्र महिला मंडल भवन मौहल में होगा। एसडीएम ने दोनों मतदान केंद्रों के मतदाताओं से सात मई को उपरोक्त नए स्थानों पर अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।
2 करोड़ रूपये की संपत्ति जलकर नष्ट
कुल्लू , 23 अप्रैल (विजयेन्दर शर्मा)। गत देर रात जिला कुल्लू के बंजार बाजार में एक भीषण अग्निकांड में लगभग 2 करोड़ रूपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई है। अग्निकांड का जायजा लेने के लिए उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर ने आज बंजार का दौरा किया और बचाव एवं राहत कार्यों का भी निरीक्षण किया। उपायुक्त ने प्रभावित परिवारों को आश्वासन दिया कि सरकारी राहत मैनुअल के आधार पर प्रभावितों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
कुल्लू के कुल 500 मतदान केंद्रों के लिए 2000 अधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिसकर्मी चुनाव ड्यूटी के लिए आरक्षित रखे
कुल्लू , 23 अप्रैल (विजयेन्दर शर्मा)। आगामी लोक सभा चुनाव को सफलता पूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए जिला कुल्लू के कुल 500 मतदान केंद्रों के लिए 2000 अधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिसकर्मी चुनाव ड्यूटी के लिए आरक्षित रखे गये हैं। यह जानकारी आज जिला निर्वाचन अधिकारी कुल्लू राकेश कंवर ने चुनाव प्रबंधों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि चारों विधानसभ क्षेत्रों के लिए 10 सैक्टर मजिस्ट्रेट और 42 सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किये गये हैं। उन्होंने बताया कि द्वितीय और तृतीय चरण के चुनाव पूर्वाभ्यास के बाद सभी पोलिंग दल 5 मई, 2014 को अपने-अपने मतदान केंद्र के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि सामान्य पर्यवेक्षक विजय कुमार की अध्यक्षता में आज पोलिंग दलों की रेंडंमाईजेशन की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला के सभी मतदाताओं से अपील की है कि मतदान के दिन अपने मत का अवश्य प्रयोग करें।
25 व 26 अप्रैल, को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
कुल्लू , 23 अप्रैल (विजयेन्दर शर्मा)। सहायक अभियंता विद्युत मण्डल लारजी ने आज एक प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि 33/11 केवी उच्चतम क्षमता वाली लाईनों की मुरम्मत एवं रख रखाव के कारण 25 व 26 अप्रैल, 2014 को प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक समस्त सैंज, न्यूली, भलाण, सदागणी, शलवाड़ में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मोनाल इको क्लब प्रभारी हेमनलिनी के निर्देशन पर रा.व.मा. पाठशाला भल्याणी प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत 25 अप्रैल, 2014 से जैव विविधता सरंक्षण पर विभिन्न प्रतियोगितओं का आयोजन कर रहा है। इसके अंतर्गत स्कूल 25 अप्रैल को रैली द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों को जैस विविधता संरक्षण के बारे में जागरूक करेगा। 26 अप्रैल को भाषण, चित्रकला, नारा लेखन, चित्रकला तथा प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी। तत्पश्चात अध्यापक वर्ग अपने विचारों से बच्चों को जैव विविधता संरक्षण से अवगत कराएंगे। इसके अतिरिक्त बच्चों को क्षेत्रीय भ्रमण के लिए भी ले जाया जाएगा, ताकि बच्चे आसपास के परिवेश से अधिक से अधिक परिचित हो सके।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें