खंडवा (मध्यप्रदेश) की खबर (23 अप्रैल) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 अप्रैल 2014

खंडवा (मध्यप्रदेश) की खबर (23 अप्रैल)

मतदान आज, पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित

vidisha map
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-18 विदिशा एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-144 विदिशा के उप चुनाव के लिए मतदान आज 24 अपै्रल की प्रातः सात बजे से प्रारंभ होगा जो सायं छह बजे तक जारी रहेगा। विदिशा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिले की दो विधानसभा विदिशा एवं बासौदा के कुल तीन लाख 74 हजार 540 मतदाता 475 मतदान केन्द्रों पर अपने मतों का प्रयोग करेंगे। कुल मतदाताओं में पुरूष एक लाख 99 हजार 306, महिला एक लाख 75 हजार 228 अन्य छह और सेवा मतदाता 132 शामिल है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एम0बी0ओझा ने बताया कि जिले की दोनों विधानसभाओं में सुव्यवस्थित रूप से मतदान प्रक्रिया को संपादित कराएं जाने के उद्धेश्य से पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए गए है। 

मतदान केन्द्रों पर पहुंचने लगे मतदानकर्मी
विदिशा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली जिले की दोनो विधानसभा जिसमें विदिशा में 243 मतदान केन्द्रों, बासौदा 232 मतदान केन्द्रांे के लिए कुल दो हजार 357 मतदानकर्मियों की ड््यूटी लगाई गई है। मतदानकर्मियों के लिए निर्वाचन सामग्री का वितरण कार्य आज प्रातः सात बजे से प्रारंभ हुआ था। विदिशा विधानसभा के मतदानकर्मियों को एसएसएल जैन काॅलेज परिसर से तथा बासौदा विधानसभा के मतदानकर्मियों हेतु शासकीय उत्कृृष्ट उ0मा0विद्यालय गंजबासौदा से प्रदाय की गई है। मतदान केन्द्रों पर मतदानकर्मियों के पहुंचने की ओके रिपोर्ट प्राप्त होने लगी है।

सफेद एवं गुलाबी रंग के होगे मतपत्र
विदिशा संसदीय क्षेत्रातंर्गत उपयोग में लाए जाने वाले मतपत्र सफेद रंग के होंगे वही विदिशा विधानसभा उप चुनाव के मतपत्र गुलाबी रंग के होंगे। 

हरेक मतदान केन्द्र पर दो-दो बूथ 
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 144 विदिशा के उप चुनाव हेतु विदिशा विधानसभा के सभी मतदान केन्द्रांे पर पीठासीन अधिकारी के अलावा चार मतदानकर्मी की ड््यूटी लगाई गई हैै। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर दो-दो बूथ बनाएं गए है ताकि प्रत्येक मतदाता लोकसभा और विधानसभा उप चुनाव हेतु पृृथक-पृृथक मतदान कर सकें।मतदान केन्द्र पर मतदानकर्मी एक मतदाता सूची, चिन्हित प्रति का प्रभारी होगा जो मतदाताओं को चिन्हित करेगा। मतदान दल कर्मी दो मतदाता रजिस्टर प्रभारी होगा। उसके द्वारा मतदाता रजिस्टर में मतदाता के हस्ताक्षर उपरांत अमिट स्याही मतदाता की अंगुली में लगाई जायेेगी। मतदानकर्मी तीन के द्वारा लोकसभा के मतदान हेतु बैलेट जारी की जायेगी। इसी प्रकार मतदानकर्मी चार के द्वारा विधानसभा के लिए ईव्हीएम के माध्यम से बैलेट जारी किया जायेगा और पीठासीन अधिकारी द्वारा समुचित व्यवस्था पर नजर रखी जायेंगी। 

मतदान हेतु बीएलओ द्वारा जारी पर्ची मान्य      
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एम0बी0ओझा ने भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी नवीन दिशा निर्देशों का हवाला देते हुए बताया है कि यदि कोई मतदाता बीएलओ द्वारा हस्ताक्षरयुक्त जारी की गई मतदाता पर्ची लेकर मतदान केन्द्र पर आता है तो उसें मतदान देने से वंचित नही किया जा सकता। मतदाता पर्ची पर संबंधित मतदाता की फोटो होना अनिवार्य है। 

माॅकपोल 
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ओझा ने बताया कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर मतदान दिवस 24 अपै्रल की प्रातः छह बजे से माॅकपोल किया जायेगा। आयोग द्वारा मतदान के लिए समय प्रातः सात बजे से सायं छह बजे तक का नियत किया गया है। 

11 वैकल्पिक फोटोयुक्त परिचय दस्तावेज मान्य
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एम0बी0ओझा ने निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य किए गए 11 अन्य वैकल्पिक दस्तावेंज के संबंध मंे बताया है कि यदि मतदाता स्वंय का पासपोर्ट, ड्रायविंग लायसेंस, पेनकार्ड, आधार कार्ड, मनरेगा जाॅब कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेंज के अलावा फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र जो कि कर्मचारियों को केन्द्रीय, राज्य सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी किया गया हो, बैंक, पोस्ट आफिस द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी किया गया स्मार्ट कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी किया गया (हेल्थ इन्श्योरेन्स स्मार्ट कार्ड) और निर्वाचन तंत्र द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त प्रमाणित मतदाता पर्ची में से कोई एक साक्ष्य मतदाता द्वारा प्रस्तुत करता है तो वह अपने मत का प्रयोग कर सकेगा।

बेवकास्ंिटग
विदिशा विधानसभा के 24 मतदान केन्द्र और बासौदा के 31 मतदान केन्द्रांे की बेवकास्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

सिहाड़ा में तत्काल हो लावारिस कुत्ते की धर-पकड़

  • कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने नगर निगम आयुक्त को दिये निर्देश
  • पीड़ित परिवार को दाह संस्कार के लिये रेडक्राॅस सोसायटी से दिलाई 20 हजार रूपये की सहायता

खण्डवा (23 अप्रैल 2014) - मंगलवार की दोपहर जिले के सिहाड़ा ग्राम में हुई दर्दनाक हृदय विदारक घटना को कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। जिसके मद्देनजर श्रीमती गुप्ता ने नगर निगम
आयुक्त एस.आर.सोलंकी को त्वरित रूप से निर्देश जारी किये है कि वे सिहाड़ा ग्रामीण क्षेत्र के आसपास घूम रहे लावारिस कुत्तों की तत्काल धरपकड़ करें। गौरतलब है कि मौसम के बड़ते तापमान के चलते लावारिस कुत्तों द्वारा इस तरह की घटना होना स्वाभाविक है। इस तरह की घटना का दोहराव नहीं हो इसलिये सिहाड़ा में कुत्तों की धरपकड़ का विशेष अभियान तेजी से चलाया जाये। इस अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता द्वारा सिहाड़ा में घटी घटना से पीड़ित परिवार को सहायता राशि दिलाई गई। श्रीमती गुप्ता ने बच्ची के दाह संस्कार के लिये रेडक्राॅस सोसायटी से 20 हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की है। इसके साथ ही उन्होंने इस प्रकरण को विशेष प्रकरण मानते हुए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 50 हजार रूपये की राशि स्वीकृत करने की अनुशंसा भी की है।

सामग्री प्राप्त कर मतदान दल हुए मतदान केन्द्रों के लिये रवाना

  • कलेक्टर द्वारा दी गई निर्विघ्न व शांतिपूर्ण मतदान हेतु शुभकामनायें

khandwa news
खण्डवा (23 अप्रैल, 2014) - लोकसभा निर्वाचन-2014 हेतु संसदीय क्षेत्र क्रमांक 28-खण्डवा में आज मतदान होना है। मतदान के सुचारू व सफल क्रियान्वयन हेतु  बुधवार 23 अप्रैल को पूनमचन्द गुप्ता वोकेशनल महाविद्यालय से मतदान दलों को सामग्री का वितरण किया गया। सामग्री वितरण का कार्य प्रातः 07 बजे से प्रारंभ किया गया एवं सामग्री प्राप्ति के उपरान्त मतदान दल उनको दिये गये मतदान केन्द्रों पर निर्वाचन को सफल बनानेे के लिये जोश व उमंग के साथ रवाना हो गये। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शिल्पा गुप्ता, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एस.एस.बघेल एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में मतदान दलों को सामग्री वितरण कर रवाना किया गया। कलेक्टर एवं निर्वाचन प्रेक्षकों द्वारा 6 सी.सी.टी.वी. कैमरों के माध्यम से सामग्री वितरण स्थल पर नजर रखी गई थी, ताकि सामग्री वितरण का कार्य सुचारू रूप से किया जा सके। ज्ञात हो कि जिले में 965 मतदान दलों के 3860 मतदान कर्मियों को 170 बसों के माध्यम से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिये 15-15 सामग्री वितरण स्टाॅल लगाए गये थे। सभी मतदान दलों को सामग्री वितरण 11 बजे तक पूर्ण कर लिया गया था। मौसम को देखते हुए सामग्री वितरण स्थल पर शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई थी। कलेक्टर श्रीमती गुप्ता द्वारा मतदान दलों को निर्विघ्न व शांतिपूर्ण मतदान करवाने हेतु शुभकामनायें दी गई।

खंडवा लोकसभा में कुल 17 लाख 58 हजार 671 मतदाता 24 अप्रैल को करेंगे अपने मताधिकार का उपयोग

  • 8 विधानसभा क्षेत्र खंडवा संसदीय क्षेत्र में हैं शामिल, जहाँ 9 लाख 12 हजार 279 हैं पुरूष मतदाता, वहीं 8 लाख 46 हजार 349 हैं महिला मतदाता

खण्डवा (23 अप्रैल 2014) - लोकसभा क्षेत्र 28 खंडवा संसदीय क्षेत्र में कुल 17 लाख 58 हजार 671 मतदाता हैं। जो कि आगामी 24 अप्रैल मतदान दिवस को अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। जिनमें 9 लाख 12 हजार 279 पुरूष मतदाता और 8 लाख 46 हजार 349 महिला मतदाता शामिल हैं। वहीं 43 अन्य श्रेणी के मतदाता भी हैं। इसके साथ ही 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 61 हजार 259 है। जिसमें 35 हजार 59 पुरूष और 26 हजार 199 महिलाएँ है। वहीं एक मतदाता अन्य श्रेणी में भी है। वहीं खंडवा लोकसभा क्षेत्र की 8 विधानसभा क्षेत्रों में 20 से 29 वर्ष वर्ग के 5 लाख 35 हजार 779 मतदाता है। जिनमें 2 लाख 85 हजार 819 पुरूष मतदाता और 2 लाख 49 हजार 937 महिला मतदाता हैं। साथ ही 22 अन्य श्रेणी के मतदाता भी शामिल हैं। 8 विधानसभा क्षेत्र हैं शामिल:- उल्लेखनीय है कि लोकसभा क्षेत्र 28 खंडवा संसदीय क्षेत्र में चार जिलों की 8 विधानसभाएँ शामिल हैं। जिसमें खंडवा जिले की तीन मांधाता, खंडवा और पंधाना, देवास जिले की एक बागली, बुरहानपुर जिले की दो नेपानगर और बुरहानपुर और खरगोन जिले की दो भीकनगाँव और बड़वाह शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 174-बागली में मतदाताओं की संख्या:-  28 ख्ंाडवा संसदीय क्षेत्र में शामिल देवास जिले की बागली विधानसभा में कुल 2 लाख 6 हजार 900 मतदाता मौजूद है। जिसमें कि 1 लाख 8 हजार 369 पुरूष एवं 98 हजार 525 महिला मतदाता शामिल है। बागली विधानसभा में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल मतदाताओं की संख्या 7 हजार 648 है। जिसमें की 4 हजार 497 युवक मतदाता एवं 3 हजार 151 युवतियाँ है। वहीं 20 से 29 आयु वर्ग में कुल मतदाता 65 हजार 341 है। जिसमें की 35 हजार 763 पुरूष तथा 29 हजार 578 महिला मतदाता हैं। बागली विधानसभा में कुल 6 अन्य श्रेणी के मतदाता भी शामिल है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 175-मांधाता में मतदाताओं की संख्या:-  28 ख्ंाडवा संसदीय क्षेत्र में  खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा में कुल 1 लाख 85 हजार 925 मतदाता मौजूद है। जिसमें कि 97 हजार 198 पुरूष एवं 88
हजार 727 महिला मतदाता शामिल है। मांधाता विधानसभा में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल मतदाताओं की संख्या 6 हजार 522 है। जिसमें की 3 हजार 749 युवक मतदाता एवं 2 हजार 773 युवतियाँ है। वहीं 20 से 29 आयु वर्ग में कुल मतदाता 54 हजार 58 है। जिसमें की 28 हजार 738 पुरूष तथा 25 हजार 320 महिला मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 177-खंडवा में मतदाताओं की संख्या:-  28 ख्ंाडवा संसदीय क्षेत्र में  खंडवा जिले की खंडवा विधानसभा में कुल 2 लाख 38 हजार 963 मतदाता मौजूद है। जिसमें कि 1 लाख 23 हजार 939 पुरूष एवं 1 लाख 15 हजार 13 महिला मतदाता शामिल है। खंडवा विधानसभा में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल मतदाताओं की संख्या 6 हजार 945 है। जिसमें की 3 हजार 999 युवक मतदाता एवं 2 हजार 946 युवतियाँ है। वहीं 20 से 29 आयु वर्ग में कुल मतदाता 66 हजार 762 है। जिसमें की 35 हजार 205 पुरूष तथा 31 हजार 552 महिला मतदाता हैं। वहीं अन्य श्रेणी के कुल मतदाताओं की संख्या 11 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 178-पंधाना में मतदाताओं की संख्या:-  28 ख्ंाडवा संसदीय क्षेत्र में  खंडवा जिले की पंधाना विधानसभा में कुल 2 लाख 32 हजार 423 मतदाता मौजूद है। जिसमें कि 1 लाख 21 हजार 251 पुरूष एवं 1 लाख 11 हजार 170 महिला मतदाता शामिल है। पंधाना विधानसभा में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल मतदाताओं की संख्या 6 हजार 971 है। जिसमें की 4 हजार 151 युवक मतदाता एवं 2 हजार 819 युवतियाँ है। वहीं 20 से 29 आयु वर्ग में कुल मतदाता 67 हजार 968 है। जिसमें की 37 हजार 75 पुरूष तथा 30 हजार 892 महिला मतदाता हैं। पंधाना विधानसभा में अन्य श्रेणी के कुल दो मतदाता भी शामिल है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 179-नेपानगर में मतदाताओं की संख्या:-  28 ख्ंाडवा संसदीय क्षेत्र में बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा में कुल 2 लाख 22 हजार 37 मतदाता मौजूद है। जिसमें कि 1 लाख 14 हजार 541 पुरूष एवं 1 लाख 7 हजार 484 महिला मतदाता शामिल है। नेपानगर विधानसभा में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल मतदाताओं की संख्या 8 हजार 177 है। जिसमें की 4 हजार 484 युवक मतदाता एवं 3 हजार 692 युवतियाँ है। वहीं 20 से 29 आयु वर्ग में कुल मतदाता 73 हजार 335 है। जिसमें की 38 हजार 731 पुरूष तथा 34 हजार 596 महिला मतदाता हैं। नेपागर विधानसभा में अन्य श्रेणी के कुल 12 मतदाता भी शामिल है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 180-बुरहानपुर में मतदाताओं की संख्या:-  28 ख्ंाडवा संसदीय क्षेत्र में  बुरहानपुर जिले की बुरहानपुर विधानसभा में कुल 2 लाख 69 हजार 118 मतदाता मौजूद है। जिसमें कि 1 लाख 39 हजार 671 पुरूष एवं 1 लाख 29 हजार 437 महिला मतदाता शामिल है। बुरहानपुर विधानसभा में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल मतदाताओं की संख्या 7 हजार 13 है। जिसमें की 4 हजार 332 युवक मतदाता एवं 2 हजार 681 युवतियाँ है। वहीं 20 से 29 आयु वर्ग में कुल मतदाता 89 हजार 74 है। जिसमें की 48 हजार 63 पुरूष तथा 41 हजार 4 महिला मतदाता हैं। बुरहानपुर विधानसभा में अन्य श्रेणी के कुल 10 मतदाता भी शामिल है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 181-भीकनगाँव में मतदाताओं की संख्या:-  28 ख्ंाडवा संसदीय क्षेत्र में  खरगोन जिले की भीकनगाँव विधानसभा में कुल 2 लाख 5 हजार 573 मतदाता मौजूद है। जिसमें कि 1 लाख 5 हजार 335 पुरूष एवं 1 लाख 237 महिला मतदाता शामिल है। भीकनगाँव विधानसभा में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल मतदाताओं की संख्या 11 हजार 385 है। जिसमें की 5 हजार 885 युवक मतदाता एवं 5 हजार 500 युवतियाँ है। वहीं 20 से 29 आयु वर्ग में कुल मतदाता 63 हजार 802 है। जिसमें की 33 हजार 177 पुरूष तथा 30 हजार 625 महिला मतदाता हैं। वहीं भीकनगाँव विधानसभा में अन्य श्रेणी का मात्र एक मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 182-बड़वाह में मतदाताओं की संख्या:-  28 ख्ंाडवा संसदीय क्षेत्र में  खरगोन जिले की बड़वाह विधानसभा में कुल 1 लाख 97 हजार 732 मतदाता मौजूद है। जिसमें कि 1 लाख 1 हजार 975 पुरूष एवं 95 हजार 756 महिला मतदाता शामिल है। बड़वाह  विधानसभा में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल मतदाताओं की संख्या 6 हजार 598 है। जिसमें की 3 हजार 961 युवक मतदाता एवं 2 हजार 637 युवतियाँ है। वहीं 20 से 29 आयु वर्ग में कुल मतदाता 55 हजार 439 है। जिसमें की 29 हजार 68 पुरूष तथा 26 हजार 370 महिला मतदाता हैं। वहीं बड़वाह विधानसभा में अन्य श्रेणी का मात्र एक मतदाता है।

विधानसभावार ए.आर.ओ. की सहायतार्थ चैकिंग प्रभारी नियुक्त, ई.वी.एम. संचालन में होने वाली कठिनाईयों को करेंगे दूर

  • जिले की चारों विधानसभाओं के लिये बारह चैकिंग प्रभारी किय तैनात

खण्डवा (23 अप्रैल 2014) - भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव, 2014 के लिये गठित मतदान दलों के सदस्यों को प्रशिक्षण देने के लिये नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शिल्पा गुप्ता द्वारा आज मतदान दिवस 24 अप्रैल को विधानसभवार सहायक रिटर्निंग आॅफिसर को सहयोग के लिये चैकिंग प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। श्रीमती गुप्ता ने बताया है कि ए.आर.ओ. की सहायतार्थ नियुक्त चैकिंग प्रभारी आवश्यकतानुसार मतदान केन्द्रों पर इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम.) के संचालन में होने वाली कठिनाईयों को दूर करेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती गुप्ता ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 175-मांधाता के लिये प्राचार्य आर.एस.निगवाल, प्राचार्य शब्बीर बोहरा तथा प्राचार्य एस.एस.ठाकुर को, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 176-हरसूद के लिये सहायक प्राध्यापक एच.एल.मरावी, सहायक प्राध्यापक एम.एल.भोरगा तथा एच.एस.जामोद को, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 177-खंडवा के लिये वरिष्ठ व्याख्याता केशव पाराशर, सहायक प्राध्यापक डाॅ.एस.एस.डाबर तथा सहायक प्राध्यापक डाॅ.व्हाय.के शुक्ला को तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 178-पंधाना के लिये प्राचार्य आर.के.जैन, प्राचार्य बी.एस.डाबर तथा सहायक प्राध्यापक कुलदीप सिंह फरे को तैनात किया है।

ई.वी.एम. के लिये स्ट्राँग रूम में नियंत्रण कक्ष स्थापित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया नियुक्त

  • मतगणना समाप्त होने तक रापत्रित अधिकारी की देख-रेख में रहेगी सुरक्षित

खण्डवा (23 अप्रैल 2014) - भारत निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन, 2014 के लिये मतदान पश्चात् इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन 16 मई मतगणना समाप्त होने तक की अवधि में लिये ब.ई.सुभाष उ.मा.विद्यालय सिविल लाईन खंडवा स्थिति स्ट्राँग रूम मंें रापत्रित अधिकारी की देख-रेख में सुरक्षित रखी जाना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शिल्पा गुप्ता द्वारा स्ट्राँग रूम पर प्रतिस्थापित सी.सी.टी.वी. कैमरा के साथ संयोजित दूरभाष क्रमांक 2222677 पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। श्रीमती गुप्ता ने स्थापित किये गये नियंत्रण कक्ष के लिये पृथक-पृथक समयानुसार प्रभारी अधिकारियों के साथ सहायक कर्मचारियों को नियुक्त किया है। कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने स्थापित नियंत्रण कक्ष के लिये तहसीलदार खंडवा मुकेश काशिव को प्रभारी अधिकारी तथा सहायक ग्रेड-3 वीरेन्द्र ठाकसे तथा भृत्य ओमप्रकाश काजले को प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक के लिये, वहीं व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहाड़ा आर.सी.शुक्ला को प्रभारी अधिकारी तथा सहायक ग्रेड-3 रविन्द्र भावसार तथा भृत्य लीलाधर कुमरावत को सायं 4 बजे से रात्री 12 बजे तक के लिये, इसी प्रकार व्याख्याता श्री राजचंद नागड़ा उच्च.मा.विद्यालय खंडवा शेख मोहम्मद को प्रभारी अधिकारी तथा सहायक ग्रेड-3 रामसहाय पटेल तथा भृत्य रमेश केशन्या को रात्रि 12 बजे प्रातः 8 बजे तक के लिये नियुक्त किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने कहा है कि दल अपने रिलीव्हिंग दल के प्रभारी के आगमन क पश्चात् ही प्रस्थान करेगा। साथ ही निर्देश दिये गये है कि यह आदेश आज 24 अप्रैल को स्ट्राँग रूम सीलबंद किये जाने के तत्काल बाद से प्रभावशील होगा।

कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने की जिले के नागरिकों से मतदान की अपील

खण्डवा (23 अप्रैल, 2014) - गुरूवार को लोकसभा निर्वाचन, 2014 के अंतर्गत खंडवा लोकसभा क्षेत्र क्रमांक-28 में होने जा रहे मतदान को लेकर जिले की कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने जिले के समस्त मतदाताओं से अपील की है कि वह अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें और लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपनी जिम्मेदारी निष्पक्ष, निर्भिक होकर निभाये। लोकतंत्र हम से, वोट करें गर्व से।

मतदाता सूची में होगा नाम तभी कर पायेंगे मतदान

खण्डवा (23 अप्रैल, 2014) - मताधिकार का उपयोग करने के लिये यह आवश्यक है कि आपका नाम मतदाता सूची में हो। मतदाता सूची में नाम ना होने की स्थिति में नागरिक अपने मताधिकार का उपयोग नहीं कर पायेंगे। इस विषय में अधिक जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी एस.एस.बघेल ने बताया कि नाम कट जाने की स्थिति में भी वोट डाल सकने जैसी कुछ खबर समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई है। यह निराधार है। मतदान करने के लिये नागरिक नाम मतदात सूची मंे होना अनिवार्य है।

मतदाताअ¨ं क¨ वैकल्पिक दस्तावेज प्रस्तुत करने की सुविधा

खण्डवा (23 अप्रैल, 2014) - प्रदेश में ल¨कसभा चुनाव में तीसरे अ©र अंतिम चरण के लिए मतदान 24 अप्रैल क¨ खंडवा संसदीय क्षेत्र में में ह¨गा। ऐसे मतदाता जिनका नाम एवं फ¨ट¨ व¨टर लिस्ट में शामिल हैं किन्तु उनके पास ऐपिक कार्ड नहीं है त¨ वे वैकल्पिक दस्तावेज के जरिये मतदान कर सकेंगे। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने बताया कि ऐसे मतदाता क¨ मतदान की सुविधा देने के लिये वैकल्पिक दस्तावेज प्रस्तुत किये जाने की सुविधा दी है। आय¨ग ने निर्देश में कहा है कि वैकल्पिक दस्तावेज प्रस्तुत करने की सुविधा उन्हीं मतदाता क¨ ह¨गी, जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है। तीसरे चरण में खण्डवा अ©र बैतूल में 24 अप्रैल क¨ प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान ह¨गा। वैकल्पिक दस्तावेज में मतदाता अपने स्वयं का पासप¨र्ट, ड्रायविंग लायसेंस, केन्द्रीय, राज्य सरकार के कार्यालय, सार्वजनिक सेक्टर इकाइयाँ, सार्वजनिक लिमिटेड कम्पनी का कार्मिक परिचय पत्र, बैंक अथवा डाकघर द्वारा फ¨ट¨ सहित जारी पासबुक, पेन कार्ड, आधार कार्ड, एमपीआर के अधीन आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जाॅब कार्ड, श्रम मंत्रालय की य¨जना के अधीन जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड अ©र फ¨ट¨ सहित पेंशन दस्तावेज एवं अधिकृत व¨टर स्लिप ज¨ आय¨ग के निर्देशानुसार जारी की गई शामिल हैं। इनमें से क¨ई एक प्रस्तुत कर मतदाता मतदान कर सकता है। इसके अलावा अप्रवासी भारतीय ज¨ पासप¨र्ट के आधार पर निर्वाचक नामावली में पंजीकृत हुए हैं, क¨ मतदान केन्द्र में केवल उनके मूल पासप¨र्ट के आधार पर ही पहचाना जायेगा अ©र किसी अन्य पहचान दस्तावेज से नहीं।

सिविल न्यायाधीश वर्ग- द¨ के परीक्षा परिणाम घ¨षित

खण्डवा (23 अप्रैल, 2014) - मध्यप्रदेश उच्च न्यायाल जबलपुर द्वारा मध्यप्रदेश सिविल न्यायाधीश वर्ग-2 (प्रवेश स्तर) परीक्षा वर्ष 2013 का परिणाम घ¨षित कर दिया गया है । अभ्यर्थिय¨ं की चयन सूची एवं प्रतीक्षा
सूची उच्च न्यायालय के न¨टिस ब¨र्ड पर उपलब्ध है। साक्षात्कार में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थिय¨ं क¨ अंक सूची डाक द्वारा भेजी जायेगी।

मतदान के दिन कर्मचारियों को संवेतन अवकाश की मंजूरी

खण्डवा (23 अप्रैल, 2014) - निर्वाचन आयोग द्वारा मध्यप्रदेश के खंडवा संसदीय क्षेत्र में लोकसभा आम निर्वाचन के लिये निर्वाचन 2014 जारी किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संसदीय क्षेत्र ख्ंाडवा में 24 अप्रैल, 2014 दिन गुरूवार को मतदान होगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 ख - मतदान के दिन कर्मचारयों को संवेतन अवकाश की मंजूरी के संबंध में पुनः ध्यान आकर्षित किया है। श्रम पदाधिकारी श्रम उपसंभाग खंडवा एस.एस.मण्डलोई ने बताया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 ख इस प्रकार है - § किसी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापन में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को, जो लोक सभा या किसी राज्य की विधानसभा के लिये निर्वाचन में मतदान करने का हकदार है, मतदान के दिन अवकाश मंजूर किया जायेगा। § उपधारा (1) के अनुसार अवकाश मंजूर किए जाने के कारण किसी ऐसे व्यक्ति की मजदूरी से कोई कटौती या उसमें कोई कमी नहीं की जायेगी और यदि ऐसा व्यक्ति इस आधार पर नियोजित किया जाता है कि उसे सामान्यतया किसी ऐसे दिन के लिये मजदूरी प्राप्त नहीं होगी तो इस बात के होते हुए भी उसे ऐसे दिन के लिये वह मजदूरी संदत्त की जायेगी जो उस दिन उसे अवकाश मंजूर न किए जाने की दशा में दी गई होती। § यदि कोई नियोजन उपधारा (1) और उपधारा (2) के उपबंधों का उल्लंघन करेगा, तो ऐसा नियोजक जुर्माने से जो पाँच सौ रूपये तक का हो सकेगा, दण्डनीय होगा। § यह धारा किसी ऐसे निर्वाचन को लागू नहीं होगा जिसकी अनुपस्थिति से उस नियोजन के संबंध में जिसमें वह लगा हुआ है, कोई खतरा या सारवान हानि हो सकती है। श्रम पदाधिकारी एस.एस.मण्डलोई ने निर्देश दिये है कि सभी प्रतिष्ठानों और दुकानों उनको समाहित करते हुए जहाँ पर सिट (पारी) आधार पर कार्य होता है वहाँ भी मतदान दिवस पर बंद के प्रावधान लागू होंगे। हालाकि यदि एक व्यक्ति विधानसभा क्षेत्र का सामान्य निवासी है तथा वह वहाँ निर्वाचन के रूप में पंजीकृत है तथा ऐसे औद्योगिक उपक्रम या प्रतिष्ठान मंें कार्यरत् अथवा सेवा में है, जो सामान्य एवं उप निर्वाचन क्षेत्र से बाहर का क्षेत्र है। यह स्पष्ट किया गया है कि ऐसी स्थिति में संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के बाहर काम कर रहे आकस्मिक वर्कर्स को भी लोग प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 ख (1) के अधिन प्रदत्त प्रावधानों के अंतर्गत मतदान दिवस पर संवेतन छुट्टी अवकाश के लाभ पान के हकदार होंगे। इसके साथ ही लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा के अधीन प्रदत्त वधानों के अंतर्गत दैनिक वेतन तथा आकस्मिक श्रमिकों को मतदान दिवस पर एक अवकाश तथा मजदूरी के हकदार होंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं: