झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (24 अप्रैल) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 अप्रैल 2014

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (24 अप्रैल)

झाबुआ जिले में 63 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ, 61.90 प्रतिशत से अधिक महिला मतदाताओ ने मतदान किया

झाबुआ --- लोकसभा निर्वाचन 2014 के लिए रतलाम संसदीय क्षैत्र 24 के लिए आज 24 अप्रैल को विधानसभा क्षैत्र 193-झाबुआ, विधानसभा क्षैत्र-194-थांदला एवं विधानसभा क्षैत्र 195-पेटलावद में प्रातः 7ः00 बजे से सायं 6ः00 बजे तक षांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। झाबुआ जिले में 63  प्रतिषत से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें में 64.10 प्रतिशत से अधिक पुरूष एवं 61.90 प्रतिशत से अधिक महिलाओं ने मतदान किया। विधानसभा क्षैत्र झाबुआ 193 में कुल 283 मतदान केन्द्र पर 59.23 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। इसी प्रकार विधानसभा क्षैत्र थांदला 194  में कुल मतदान केन्द्र 250 पर 61.13  प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। तथा विधानसभा क्षैत्र पेटलावद 195 में कुल 277 मतदान केन्द्र पर 69.62 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। विधानसभा क्षैत्र झाबुआ में 60.96 प्रतिशत से अधिक पुरूष एवं 57.48 प्रतिशत से अधिक महिला मतदाताओं ने मतदान किया थांदला में 60.80 प्रतिशत  से अधिक पुरूष, एवं 61.44 प्रतिशत से अधिक महिला मतदाताओं ने मतदान किया। पेटलावद में 71.14 प्रतिशत से अधिक पुरूष एवं 66.85 प्रतिशत से अधिक महिला मतदाताओं ने मतदान किया। 

लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न होने पर जिला भाजपा ने किया मतदाताओं का धन्यवाद ज्ञापित 

झाबुआ --- सोलहवी लोकसभा के लिये गुरूवार को सम्पन्न हुए संसदीय चुनाव  में मतदाताओं द्वारा बढ चढ कर भाग लेने  तथा जिले में शांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न होने पर जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे, विधायक सर्वश्री शांतिलाल बिलवाल, निर्मला भूरिया, कलसिंह भाबर, चुनाव सह प्रभारी मनोहर सेठिया, जिला भाजपा महामंत्री प्रवीण सुराणा, राजू डामोर, पुरूषोत्तम प्रजापति, भंडार अध्यक्ष विजय नायर,नगर मंडल अध्यक्ष गोपालसिंह पंवार, गा्रमीण मंडल अध्यक्ष मेजिया कटारा, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र कुमार सोनी सहित जिले के सभी मंडल अध्यक्षो, सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं जिला संयोजको, भाजपा के जिला एवं मंडल स्तरीय पदाधिकारियों, ने सभी मतदाताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है । भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी दिलीपसिंह भूरिया एवं जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे ने कहा कि गुरूवार को सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में गा्रमीण एवं नगरीय क्षेत्रों के मतदाताओं ने नरेन्द्र मोदी को केन्द्र में प्रधानमंत्री बनाने के सन्देश को पूरी गंभीरता से लिया है और हर बुथ पर भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल पर एक तरफा मतदान करके भाजपा को बढत दिलानें में अपने मताधिकार का उपयोग किया है । इस चुनाव के बाद पूरे संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस का पूरी तरह सफाया होना तय हो गया है और पूरे संसदीय क्षेत्र में भाजपा के सांसद के रूप  में विकास की गंगा बहाइ्र जावेगी । श्री दुबे ने कहा कि पूरे संसदीय क्षेत्र में मोदी लहर एवं भाजपा की लहर चल चुकी है और भाजपा की शतप्रतिशत जीत तय है ।  जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे ने सभी मतदाताओं का फिर से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भाजपा को पूर्ण समर्थन देने पर उनका आभार व्यक्त किया है ।

मतदान हूआ शान्ति पूर्वक

jhabua news
पारा--गूरूवार 24 अप्रेल को हूए लोकसभा मे रतलाम झाबूआ संसदीय क्षेत्र के रामा ब्लाक के पारा  क्षेत्र की  करिब 25 पंचायतो के 60 से अधिक गांवो मे विभिन्न पोलिगं बूथो पर सूबह 7 बजे से मतदान शूरू हूआ। सभी मतदान केन्द्रो पर कही कम तो कही ज्यादा सूबह से ही मतदाताओ कि लम्बी लम्बी कतारे लगी हूई थी। इस मतदान मे ऐसा देखने को मिल रहा हे जेसे सरकार द्वारा चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान का आसर आम जन पर हो रहा हे जिस के कारण मतदान केन्द्रो पर सूबह से ही बहूत मात्रा मे भिड हे वही इस बात का भी कयास लगाया जा रहा हे कि भिषण गरमी के कारण हर कोई गरमी से बचने के लिए ठंडे ठंडे माहोल मे लोकतंत्र के महायज्ञ मे अपनी आहूति डालने के लिए ततपर हे कारण जो भी हो पर मतदान को लेकर आमजन मे जागरूकता बडी हे यह प्रसन्नता कि बात हेकि मतदान के प्रति जनता अब अपनी जिम्मेदारी समझने लगी हे।शाम 5 बजे तक ़क्षेत्र का मतदान 55  प्रतिशत से अधिक हो चूका था जिसमे महिला व पूरूषो का मतदान प्रतिशत लगभग बराबर ही था किसी किसी बूथ पर यह मतदान 70 प्रतिशत तक भी हो गया हे ।विशेष कर पहली बार मतदान कर रहे यूवा मतदाता मे मतदान के प्रति काफी उत्साह था। मतदान को लेकर निर्वाचन आयोग शासकिया कर्मचारीयो व पूलिस प्रशासन ने हर तरफ शूरक्षा व्यवस्था चाक चैबंद रखी थी जिससे क्षेत्र मे कही किसी प्रकार की कोई घटना नही हूई। 

लोकतंत्र के महायज्ञ में दी भारी उत्साह के साथ मतदान की आहुती

jhabua news
पिटोल--- सुबह 7 बजे से पिटोल एवं उसके आस-पास के ग्रामीण इलाकांे से सुबह महिलाए एवं पूरूषांे की भारी भीड ने भारी उत्साह के साथ मतदान करने के लिए मतदान केन्द्र पर पहूचें। ग्राम पंचायत भीमफलिया, कालिया बडा, पिटोल, खेडी, बावडी, कालाखुट, कुण्डला, मोद, मसुरीया आदी ग्राम पंचायतो पर गर्मी कि वजह से सुबह-सुबह भारी मतदान हुआ। इस लोकसभा चुनाव में ग्रामीण महिलाओ ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वही खेडी पंचायत में ग्रामीण महिलाओं एवं पुरूषो की मतदान करने के लिये लोगों को लम्बी कतारों मंे अपने मतदान का इन्तजार करना पडा। इसी प्रकार यह स्थिति पिटोल आसपास के सभी क्षेत्रों की रही। जहाॅ युवा मतदाता पहलीबार मतदान करके खुष थे वही विकलांग चतरू पिता पुुनीया बद्दा फलिया ने विकलांग होने के बाद भी उत्साह से वोट डाला। जैसे दिन चढता गया ओर गर्मी बढती गयी वैसे मतदान का प्रतिषत कम होता गया जहाॅ इस चूनाव के लिये प्रषासन एवं षासन चुनाव के लिये बहुत माकुल व्यवस्था की। चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी हर क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेने के लिये पोलिंग बुथों पर निगरानी करते नजर आये वही पुलिस व प्रषासन चुस्त रहा।

युवाओं मे रहा खासा उत्साह...................
ग्राम पिटोल छोटी की पढने वाली मंजुला गुण्डीया एवं गीता गुण्डीया ने पहली बार मतदान करने हेतु भारी उत्साह देखा गया वही स्थानिय पिटोल नगर मे पहली बार मतदान कर रहें महावीर ठाकुर, रमेष पडीयार, दिपेष नागर, हनी सोनी, जयन्त नायक, आदि नवयुवकों ने उत्साहपूर्वक मतदान किया।

षांतीपूर्ण हुआ मतदान................................
पिटोल एवं आसपास के क्षेत्रांे मे दोपहर दो बजे तक चूनाव संम्बधी कोई अप्रिय घटना की सूचना नही मिली। क्योंकी पूरे क्षेत्र मे पुुलिस एवं प्रषासन मुस्तैद रहा ।

सूने रहे बाजार .......................
आज मतदान होने के कारण स्थानिय बाजार मे रोनक कम रही क्योकी अभी आदिवासी समाज मे षादियों का दौर चल रहा है। रोजना बाजार मे भीडभाड एवं व्यापार की रोनक होती है परन्तु आज बाजार सुना रहा।

और बिजली विभाग नही रहा मेहरबान................
हर बार की तरह इस बार लोकतंत्र के महापर्व एवं सभी त्योहारो में जैसे पिटोल क्षेत्र मे बिजली काटी जाती हैै उसी प्रकार इस बार भी मतदान के दिन बिजली की कटौती जारी रही। पोली बुथो पर बैठे कर्मचार एवं प्रषासनिक अधिकारी बिजली कटौती से परेषान नजर आये।

अवैध शराब जप्त  दो आरोपी गिरफ्तार

झाबूआ---वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस0पी0सिंह ने बताया कि आरोपी उच्छबलाल पिता नथमल कलाल, उम्र 64 वर्ष, निवासी मेघनगर के कब्जे से 12 बीयर, कीमती 960/-रू0 की, आरोपी रामसिंह पिता कालिया भाबर उम्र 32 वर्ष निवासी अंतरवेलिया के कब्जे से 13 लीटर कच्ची शराब, कीमती 400/-रू0 की जप्त की गई एवं आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में थाना मेघनगर में अपराध क्रमांक 75,76/14, धारा 34-ए आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मारपीट के चार अपराध पंजीबद्ध 
झाबूआ---फरियादी मारशैली पति पारू भाभोर उम्र 40 वर्ष निवासी उन्नई ने बताया कि आरोपी बाबु पिता थावरिया कटारा निवासी उन्नई ने जमीन विवाद को लेकर मारपीट कर अश्लील गालिया दी व जान से मारने की धमकी दी। प्र्रकरण में थाना पेटलावद में अपराध क्र0 150/14, धारा 294,323,506 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। फरियादिया भुरी बाई पति बाबु कटारा उम्र 50 वर्ष निवासी उन्नई ने बताया कि आरोपी बाबु पिता थावरिया कटारा निवासी उन्नई ने जमीन विवाद को लेकर मारपीट कर अश्लील गालिया दी व जान से मारने की धमकी दी। प्र्रकरण में थाना पेटलावद में अपराध क्र0 151/14, धारा 323,294,506,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। फरियादी रमेश पिता माना देवडा, उम्र 23 वर्ष निवासी गोविंदपाडा ने बताया कि आरोपी रमेश पिता गोबा अरड, निवासी गोविन्दपाडा ने पैसो की उधारी को लेकर रास्ता रोककर मारपीट कर अश्लील गालिया दी व जान से मारने की धमकी दी। प्र्रकरण में थाना पेटलावद में अपराध क्र0 152/14, धारा 341,323,294,506 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। फरियादी कालु पिता मानिया भाबोर, उम्र 25 वर्ष, निवासी सनोड ने बताया कि आरोपी शंकर पिता कांजी पटलिया एवं अन्य 1 निवासी सनोड ने ढोल लाने की बात पर से मारपीट कर अश्लील गालिया दी व पत्थर मारे, जान से मारने की धमकी दी। प्र्रकरण में थाना रानापुर में अपराध क्र0 118/14, धारा 294,323,336,506,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दुर्घटना के तिन अपराध पंजीबद्ध 
झाबूआ---फरियादी तोलिया पिता रण्छोड भूरिया, उम्र 30 वर्ष, निवासी गोपालपुरा ने बताया कि आरोपी सुखिया खराड़ी के लडके ने मो0सा0 तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाकर उसके पिता को टक्कर मार दी। प्रकरण में थाना थांदला में अपराध क्र0 211/14, धारा 279,337 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।  फरियादी कालिया पिता सडिया डामोर, उम्र 35 वर्ष निवासी जुनी बायड़ी ने बताया कि मेजिक क्र0-एमपी 45-टी-447 के चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक अपना वाहन चलाकर जैन बस को टक्कर मार दी, जिससे उसके लड़के मनसु को चोटे आई। प्रकरण में थाना थांदला में अपराध क्र0 212/14, धारा 279,337 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।  फरियादी दीपक पिता बाबुलाल जाट, उम्र 20 वर्ष, निवासी मदरानी ने बताया कि कालु पिता रेवा वसुनिया ने तेज व लापरवाहीपूर्वक मो0सा0 को चलाकर उसकी मो0सा0 को टक्कर मार दी, जिससे उसको चोटे आई। प्रकरण में थाना मेघनगर में अपराध क्र0 74/14, धारा 279,337 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: