विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (24 अप्रैल) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 अप्रैल 2014

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (24 अप्रैल)

जिले में मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ, लोकसभा हेतु 66.52 और विधानसभा के लिए 67.75 प्रतिशत मतदान हुआ

vidisha news
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-18 विदिशा एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-144 विदिशा के उप चुनाव के लिए आज मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकसभा के लिए 66.52 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया जिसमें 71.97 प्रतिशत पुरूष एवं 60.32 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया है। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-18 विदिशा के अंतर्गत आने वाली जिले की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-144 विदिशा में कुल 67.77 प्रतिशत मतदान हुआ है। पुरूषों का प्रतिशत 72.72 तथा 62.16 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-145 बासौदा में कुल 65.27 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिसमें पुरूष 71.22 प्रतिशत और महिला मतदाताओं का प्रतिशत 58.49 है। 

विदिशा विधानसभा उप चुनाव
विदिशा विधानसभा के उप चुनाव में 67.75 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया है। पुरूष 72.67 प्रतिशत तथा 62.16 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया है। 

तिलक लगाकर मतदाताओं का स्वागत
आदर्श मतदान केन्द्रांे पर मतदाताओं का स्वागत तिलक लगाकर किया गया। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर मतदाताओं के लिए आयोग के दिशा निर्देशानुसार बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई गई थी जिसमें मुख्यतः छांव के साथ-साथ पेयजल आपूर्ति इत्यादि प्रमुख है। 

कलेक्टर एवं एसपी ने मतदान किया
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एम0बी0ओझा, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी और जिला पंचायत के सीईओ श्री शशिभूषण सिंह ने अपने मतदान केन्द्र शेरपुरा में पहुंचकर पंक्तिबद्ध होकर मतदान किया। कलेक्टर श्री ओझा ने मतदान के उपरांत मतदानकर्मियों से मतदान के संबंध में जानकारियां भी प्राप्त की।

कोई टिप्पणी नहीं: