- झाबुआ जिले की राजनैतिक हलचल
झाबुआ रतलाम संसदीय क्षैत्र में हो रहे लोकसभा चुनाव में आज चुनावी प्रचार का शोरगुल थम जाऐगा अब प्रचार साईलेंट मोड पर चलेगा। वेसे लोकसभा चुनाव में प्रमुख टक्कर भाजपा के भूरिया एवं कांग्रेेस के भूरिया में ही मानी जा रही है। और दोनो भूरिया एक दुसरे को निपटाने के लिए कोई कोर कसर बाकी नही रखना चाह रहे है। चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए तंत्र मंत्र यंत्र एवं तांत्रिक क्रियाओं एवं यज्ञ हवनो का भी सहारा लिया जा रहा है। अब देखना यह है कि कोनसे प्रत्याशी के लिए यह क्रियाए कितनी लाभ दायक सिद्ध होती है। यह सब स्थिती तो 16 मई को रिजल्ट निकलने के बाद ही ज्ञात होगी।
वैसे लोकसभा चुनाव में सटटा मार्केट की खबरो को यदी हम सही माने तो सटटा मार्केट में भी भाजपा प्रत्याशी दिलीपसिंह भूरिया अपनी बढत बडाए हुए है। तो दुसरी और सटटा मार्केट के अनूसार कांग्रेस प्रत्याशी कांतीलाल भूरिया पिछडते हुए नजर आ रहे है।
सटटा मार्केट में सम्पुर्ण संसदीय क्षैत्र मे भाजपा एवं कांग्रेस प्रत्याशीओं के जो भाव चल रहे है। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस प्रकार है। कांग्रेस प्रत्याशी कांतीलाल भूरिया की जीत पर 6 रूपए का भाव चल रहा है। तो दुसरी और भाजपा प्रत्याशी दिलीपसिंह भूरिया की जीत का भाव 25 पैसे चल रहा है। इसी प्रकार कांतीलाल भूरिया यदी लोकसभा में 30 हजार की लीड से जीतते है तो 7 रूपए का भाव और दिलीपसिंह भूरिया 30 हजार की लीड से जीतते है 2 रूपए का भाव। इसी प्रकार कांग्रेस 50 हजार की लीड से जीतती है तो 10 रूपए का भाव और भाजपा 50 हजार की लीड से जीतती है तो 4 रूपए का भाव है। यदी भाजपा 75 हजार की लीड से जीतती है तो 6 रूपए का भाव और कांग्रेस 75 हजार की लीड से जीतती है तो 15 रूपए का भाव चल रहा है। यदी सटटा मार्केट के बाजार मे दोनो प्रमुख प्रत्याशीओं के जीत हार के जो भाव खुले है उसका यदी हम अवलोकन कर तो सटटा मार्केट में भी भाजपा की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है।
इसी प्रकार सम्पुर्ण देश के अंदर हुए निर्वाचन में यदी कांग्रेस 200 सीट लाती है तो 6 रूपए का भाव सटटा मार्केट में चल रहा है। यदी भाजपा 200 सीट लाती है तो 80 पैसे का भाव चल रहा है। यदी कांग्र्रेस 220 सीट लाती हैं तो 7 रूपऐ का भाव और यदी भाजपा 220 सीट लाती है तो 1रूपए 10 पेसे का भाव है। यदी कांग्रेस 250 सीट लाती है। तो 9 रूपए का भाव सटटा मार्केट में है। यदी भाजपा 250 सीट लाती है तो 1रूपए 50 पैसे का भाव सटटा मार्केट में है। यदी कांग्रेस 275 सीट लाती है तो 11 रूपऐ का भाव सटटा मार्केट में चल रहा है। और यदी भाजपा 275 सीट लाती है तो 4 रूपए का भाव सटटा मार्केट में चल रहा है। लोकसभा मंे सरकार बनाने के लिए जो सीटो के भाव भाजपा-कांग्रेस के लिए सटटा मार्केट मे चल रह है। यदी सटटा मार्केट से मीले समाचारो को हम सही माने तो लोकसभा में भी भाजपा की सरकार सटटा मार्केट अनूसार बनने जा रही है।
वैसे अभी मतदान के लिए दो दीन शेष है। और मतदान के बाद सीटो के रूझान अनुसार सटटा मार्केट में भी उतार चढाव की संभावनाऐ व्यक्त की जा रही है। अब सटटा मार्केट का यह आंकलन रतलाम झाबुआ संसदीय सीट पर कितना खरा उतरता है इस बात का रूझान मतदान एवं मतगणना के बाद ही सामने आ सकेगा।
अनिल श्रीवास्तव
झाबुआ

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें