बिहार : विजय की विजय तय-नरेन्द्र मोदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 25 अप्रैल 2014

बिहार : विजय की विजय तय-नरेन्द्र मोदी

narendra modi saharsa
भाजपा के प्रधान मंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को सहरसा के पटेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। श्री मोदी बनारस में नामांकन दाखिल करने के बाद दो घंटे विलंब से पहुँचे थे। इसके बावजूद सुबह 11 बजे से ही पटेल मैदान भरने का सिलसिला शुरू हो गया था। देर से आने के वजह से श्री नरेन्द्र मोदी ने मंच से उपस्थित भीड़ से क्षमा माँगी। जिसके बाद मौजूद भीड़ ने नमों जिन्दाबाद के नारे लगाने लगे। 15 मिनट से कम समय के संबोधन में उन्होंने कांगे्रस व उनके सहयोगियों पर निषाना साधा। 

पीएम उम्मीदवार ने कहा पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने जैसा सपना देखा व सोचा था वैसा बिहार व देष बनायेंगें। कोषी क्षेत्र को खुषहाल बनायेगे। श्री मोदी ने भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र की चर्चा करते हुए कहा कि इस घोषणा पत्र में बिहार समेत सभी पिछड़े राज्यों के खुषहाली का वादा है। श्री मोदी ने मौजूद भीड़ से बिहार की सभी चालीस सीटों पर भाजपा व उनके सहयोगी दलों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि अब तक के वे चार चरणों में ही भाजपा गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिल चुका है। उन्होंने भाजपा प्रत्याषी विजय कुषवाहा के वारे में कहा कि उनका तो नाम ही विजय है। इनकी विजय पहले से तय है। सहरसा के बाद श्री मोदी दरभंगा के लिए प्रस्थान किये। इससे पूर्व चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रेणू कुषवाहा ने अपने पति व भाजपा प्रत्याषी विजय सिंह को डमी उम्मीदवार कहे जाने पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि विजय कुषवाहा जेपी आंदोलन के सिपाही है। 

जेपी के अहवान पर देष हित व कांगे्रस सरकार को उखाड़ फैकने के लिए त्याग किया। इन्हें टिकट नहीं देकर इनके साथ विष्वासघात किया गया। आज पुनः देष हित में नरेन्द्र मोदी को प्रधान मंत्री बनाने व कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के लिए वे भाजपा के साथ है। चुनावी सभा को भाजपा जिला अध्यक्ष राजीब रंजन, सहरसा विधायक आलोक रंजन, पूर्व गृह सचिव व आरा से भाजपा प्रत्याषी आर के सिंह, पूर्व विधायक व भाजपा में शामिल किषोर कुमार मुन्ना, पूर्व मंत्री रविन्द्र चरण यादव आदि ने भी संबोधित किया। तेज धूप होने के बावजूद भी नरेन्द्र मोदी को देखने व सूनने के लिए लोगों की उपस्थिति अच्छी थी। अल्पसंख्यक वर्ग के भी अनेक कार्यक्रत्र्ता भी रैली को सफल बनाने के लिए सक्रिय दिखे। 




मनीष कुमार सिंह 
सहरसा

कोई टिप्पणी नहीं: