बिहार : बीडीओ को सौंपा स्मार पत्र - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 25 अप्रैल 2014

बिहार : बीडीओ को सौंपा स्मार पत्र

bihar map
गया। कुर्था प्रखंड विकास पदाधिकारी उषा कुमार को दो दिवसीय महिला किसान जागरूकता पदयात्रा के समापन पर स्मार पत्र सौंपा।स्मार पत्र में भूमिहीन महिला को किसानी का दर्जा दिया जाए।आरकेवीवाई ने सामूहिक खेती,बटाईदारी खेती, एकल खेती के अलावे सब्जी की खेती करने वाले लघु और सीमांत किसानों से लाभान्वित कराया जाए। इस प्रखंड में किसान पाठशाला का निर्माण किया जाए। माणिक पाकड़ में रहने वाले महादलित परिवारों को वासगीत पर्चा निर्गत किया जाए। 

इसके पूर्व आॅक्सफैम इंडिया के सहयोग से गैर सरकारी संस्था प्रगति ग्रामीण विकास समिति के खेमखरण सराय से महिला किसान जागरूकता पदयात्रा शुरू की गयी। इसके बाद पदयात्रा कुर्था, नैनसुखबीघा, कुर्मीडीह, सच्चाईमठ, हड़पुर, नदौरा, लोदीपुर, सहाबाजपुर आदि क्षेत्र से होकर प्रखंड मुख्यालय पहुंची। इसके बाद स्मार पत्र दिया गया। 

इसके पहले महिला किसान मंच की प्रखंड अध्यक्ष शीलमन्ती देवी के नेतृत्व में पदयात्रा चली। डोमनी देवी के अलावे 50 लोग पदयात्रा किए। जहां भी महिला किसान गए। वहां पर पदयात्रियों का स्वागत किया गया। इसके अलावे समस्याओं के पुलिंदा भी थमाते गए। गणेश दास, मंजू डुंगडुंग,शैल देवी, राजकुमार आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।



आलोक कुमार
बिहार 

कोई टिप्पणी नहीं: