पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (24 अप्रैल) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 अप्रैल 2014

पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (24 अप्रैल)

लोकतंत्र के महापर्व पर कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन को जीताने के लिए अपना सब कुछ झौंक दिया
  • मतदान को लेकर कांग्रेस में दिखा एक नया उत्साह 

neemuch news
नीमच 24 अप्रेल 2014 । लोकतंत्र के महापर्व में 24 अप्रेल को हुए मंदसौर-जावरा संसदीय क्षेत्र में मतदान को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में अति उत्साह देखा गया। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक वार्डस्तर पर एवं पंचायत स्तर पर अपनी सक्रियता दिखाई। मतदान के समय महिलाओं का प्रतिशत अधिक दिखाई दिया। कांग्रेस की प्रतिष्ठा वाली सीट कांग्रेस ने अपना सब कुछ झौक दिया इस सीट को राहुल गांधी की प्रतिष्ठा वाली सीट माना जा रहा हैं। जहां से वर्तमान सांसद मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की उम्मीदवार हैं। मीनाक्षी नटराजन को चुनाव जीताने के लिए कई कांग्रेंस के कार्यकर्ता बाहर से आये थे। जिनमें एनएसयुआई और युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूरे संसदीय क्षेत्र में अपनी कमान सम्भाल रखी थी। इसके अतिरिक्त स्थानी नेताओं कार्यकर्ताओं ने भी रात-दिन मेहनतकर सारी ताकत झौंक दी। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन अपने 16 सौ करोड़ के विकास कार्यों को लेकर चुनाव मैदान में उतरी थी, जबकि भाजपा प्रत्याशी के पास केवल नरेन्द्र मोदी का नाम था। मौजूदा सांसद होने के कारण मीनाक्षी नटराजन को जनसम्पर्क करने में कोई समस्या समने नहीं आई। युवक कांग्रेस एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के पास चुनाव की पूरी कमान थी। बाहर से आए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में अपना नेटवर्क बिछा रखा था। हर गांव-गांव में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मतदान के दिन भी कोई कसर नहीं छोड़ी इस चुनाव में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। विशेषकर युवक एवं युवतियों ने बार अपने मताधिकार का उपयोग किया। विकलांग मतदाताओं ने भी इस चुनावी महायज्ञ में सम्मिलित होकर अपने मत का उपयोग किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पटेल, पूर्व विधायक सम्पत जाजू एवं रघुराजसिंह चैरडि़या उमरावसिंह गुर्जर, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष हाजी बाबू सलीम, श्रीमती मधु बंसल, अरविंद चैपड़ा, नपाध्यक्ष श्रीमती नीता दुआ, अनिल चैरसिया, डाॅ. पृथ्वीसिंह वर्मा, ओम शर्मा, कमल मित्तल, अनिल बंसल, मुकेश कालरा, हरिश दुआ, धर्मेन्द्र परिहार, बृजेश मित्तल, बालकृष्ण शर्मा, बृजेश सक्सेना, महेश पाटीदार, मुकेश पोरवाल, इस्लाम कुरैशी, हिदायतुल्ला खाॅं, इकबाल कुरैशी, रागिनी गेहलोद, विमल शर्मा, महेश वीरवाल, डाॅ. राकेश वर्मा, जगदीश पुनर, ममु खाॅं पठान, डाॅ. राकेश वर्मा, हरगोविंद दीवान, मोईनुद्दीन, योगेश प्रजापत, राकेश सोनकर, विनोद बोरीवाल, पाली छाबड़ा, भानूप्रतापसिंह, नरेन्द्र सोनी, सामंतसिंह चैहान, जुगल किशोर अहीर, संजय पंवार, मुकेश बाॅंसखेडि़या, प्रभु चदेल, तरूण बाहेती, ईश्वरलाल पाटीदार, भरत बैरागी, जगदीश माहेश्वरी, रमेश जयसवाल, विमल शर्मा, राजेन्द्र हरित, सुरेश जयसवाल एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने मतदान के दिन कड़ी मेहनतकर मीनाक्षी नटराजन को विजय बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी, मतदान को लेकर पूरे संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस में अति उत्साह था। मतदान में कांग्रेस के कार्यकर्ता पोलिंग के अनुसार हर जगह तैनात रहे। इसी प्रकार बाहरी पोलिंग बूथ पर भी कांग्रेस के कार्यकर्ता सक्रिय रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं: