पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (24 अप्रैल) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 अप्रैल 2014

पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (24 अप्रैल)

कार्य में उदासीनता बरतने वालों की नौकरी नही रहेगी सुरक्षित-कलेक्टर
  • मनरेगा में 200 करोड के व्यय का लक्ष्य बनाकर करें कार्य- कलेक्टर

panna news
पन्ना 24 अप्रैल 14/जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर आर.क.े मिश्रा ने महात्मा गांधी रोजगार गारंटी स्कीम मनरेगा की जनपदवार तथा उपयंत्रीवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013-14 में मनरेगा में 51 करोड रूपये व्यय किए गए। इनमें भी 36 करोड रूपये केवल वित्तीय वर्ष के अंत के तीन महीनों में ही व्यय हुए। इससे 20 लाख से अधिक मानव दिवसों का रोजगार सृजित हुआ। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2014-15 में जिले में 200 करोड रूपये से अधिक के निर्माण कार्य कराने तथा लगभग 1.5 करोड मानव दिवसों का रोजगार सृजित करने का लक्ष्य बनाकर कार्य करें। योजना के लिए 109 करोड की कार्ययोजना तैयार की गई है। यह राशि आगामी 6 माह में व्यय करने का लक्ष्य बनाएं। जिले के हर गांव के हर मजदूर को रोजगार का पर्याप्त अवसर मिले। निर्माण कार्यो की गुणवत्ता अच्छी रहे। निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरे हो सके। योजना के क्रियान्वयन में अब किसी तरह की तकनीकी बाधा नही है। कलेक्टर ने कहा कि उपयंत्री प्रत्येक रोजगार दिवस में निर्धारित ग्राम पंचायतों का अनिवार्य रूप से भ्रमण करें। निर्माण कार्यो के मस्टर जारी करने के साथ कार्यो का नियमित मूल्यांकन करें। मजदूर को हरहाल में एक सप्ताह में मजदूरी का भुगतान उनके खातों में कराएं। इसमें किसी तरह की लापरवाही सहन नही की जाएगी। कई उपयंत्रियों की उपलब्धि 12 से 35 प्रतिशत तक है ऐसी स्थिति सहन नही की जाएगी। सौंपे गए उत्तरदायित्वों का के प्रति लापरवाही बरतने वालों की नौकरी सुरक्षित नही रहेगी। जो कार्य नही करना चाहते हैं उनके लिए बाहर का रास्ता खुला हुआ है। जिम्मेदार और लगनशील उपयंत्रियों तथा अधिकारियों को ही कार्य करने का अवसर मिलेगा। गरीब अगर मजदूरी और रोजगार से वंचित रहा तो अधिकारी और कर्मचारियों को वेतन से भी वंचित होना पडेगा। कलेक्टर ने कहा कि समीक्षा से स्पष्ट है कि कई उपयंत्री अपने निर्धारित मुख्यालय में नही रह रहे हैं। उनके द्वारा नियमित भ्रमण तथा मैदानी कर्मचारियों से सम्पर्क एवं समन्वय में कोताही बरती जा रही है। इसी जिले में एक उपयंत्री 104 प्रतिशत तथा दूसरा उपयंत्री 98 प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर सकता है तो कई उपयंत्री 15 से 25 प्रतिशत उपलब्धि में अटके है। यह उनकी लापरवाही को प्रदर्शित कर रहा है। उन्होंने कहा कि जो सरपंच और सचिव निर्माण कार्यो मंे रूचि प्रदर्शित नही कर रहे हैं उनके विरूद्ध तथ्य परक आरोप पत्र के साथ अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित करें। जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सचिवों तथा सरपंचों पर निगरानी रखें। बीआरजीएफ तथा मनरेगा से स्वीकृत निर्माण कार्यो कों तय समय सीमा में पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष के लिए सही कार्ययोजना तथा रणनीति अभी से तय कर लें। हर माह के लिए वित्तीय और भौतिक लक्ष्य निर्धारित कर उनकी पूर्ति सुनिश्चित कराएं। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती भावना बालिम्बे ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए 109 करोड रूपये की कार्ययोजना तैयार की गई है। कार्यो में रूचि न लेने वाले सचिव तथा सरपंचों पर कार्यवाही प्रस्तावित की गई है। प्रत्येक विकासखण्ड में अच्छा कार्य करने वाले उपयंत्रियों को पुरस्कृत तथा घटिया प्रदर्शन करने वालों को दण्डित किया जा रहा है। उपयंत्रियों को उनके द्वारा अर्जित उपलब्धि के अनुसार मई माह का वेतन दिया जाएगा। बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा तथा शिक्षा मिशन से स्वीकृत निर्माण कार्यो की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा आर.एस. देशवाले, सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री तथा सभी उपयंत्री उपस्थित रहे। 

कलेक्टर ने सीएमओ ककरहटी को दिया नोटिस

पन्ना 24 अप्रैल 14/अग्नि दुर्घटना से बचाव के लिए नगर पंचायत ककरहटी में उचित प्रबंध न करने पर कलेक्टर आर.के. मिश्रा ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी ककरहटी पुष्पेन्द्र सिंह को दो वेतन वृद्धियां संचयी प्रभाव से अवरूद्ध करने का नोटिस दिया है। जारी नोटिस के अनुसार कलेक्टर ने कहा है कि ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ हो गई है ऐसे में घरों तथा खलिहानों में आग दुर्घटना हो सकती है। ग्राम ककरहटा 23 अप्रैल को खलिहान में आग लगने की सूचना नगर पंचायत ककरहटी को दी गई लेकिन मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने तत्काल फायर बिग्रेड घटना स्थल पर नही भेजी। यह आचरण शासन के निर्देशों की अवहेलना तथा पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही प्रदर्शित करता है। जिसके कारण मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम के तहत 2 वेतन वृद्धियां अवरूद्ध करने का नोटिस दिया गया है। नोटिस का तीन दिवस में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने तथा समय सीमा पूरी होने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी। 

जिलेभर में आज से आयोजित होंगे त्रैमासिक सम्मलेन, हर गांव में अनिवार्य रूप से आयोजित करें त्रैमासिक सम्मेलन-श्रीमती बालिम्बे

पन्ना 24 अप्रैल 14/जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 24 अप्रैल से त्रैमासिक सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इनका आयोजन मध्य प्रदेश पंचायत राज ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 6 के तहत किया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में नोडल अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं। इस संबंध में एसडीएम तथा जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती भावना बालिम्बे ने कहा है कि सभी गांव में त्रैमासिक सम्मेलन का अनिवार्य रूप से आयोजन कराएं। इनमें निर्धारित एजेण्डा बिन्दुओं पर कार्यवाही कर प्रतिवेदन अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा है कि त्रैमासिक सम्मेलन के आयोजन की सूचना मुनादी कराकर आमजनता को दें। इसमें वार्षिक लेखा विवरण, पेयजल व्यवस्था तथा गत 3 माह में शासन से प्राप्त सभी महत्वपूर्ण निर्देश प्रस्तुत करें। इसमें पंच-परमेश्वर योजना के निर्माण कार्यो, महिला उत्पीडन, स्थाई समितियों, एएनएम द्वारा ग्राम में टीकाकरण की समीक्षा करें। इसमें मनरेगा के सभी कार्यो का सामाजिक अंकेक्षण कराएं। इसमें  लोक सेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम, पशुओं के लिए पेयजल व्यवस्था, मर्यादा अभियान, कुपोषण पर नियंत्रण, विभिन्न पेंशन राशियों तथा छात्रवृत्ति के वितरण, आवास योजना, बीपीएल सूची, पीढी जनसंवाद, आंगनवाडी केन्द्र से पोषण आहार के वितरण की समीक्षा करें। त्रैमासिक सम्मेलन में स्कूल चले हम अभियान के तहत शत-प्रतिशत बच्चों के शाला प्रवेश, मध्यान्ह भोजन योजना तथा ग्राम पंचायत को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए मनरेगा के अभिसरण से निर्मल भारत अभियान के तहत प्रत्येक घर में स्वच्छ शौचालय निर्माण के प्रस्ताव पारित कराएं। सम्मेलनों के आयोजन का प्रतिवेदन अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। 

रिक्त शासकीय भूमि पर होगा वृक्षारोपण
पन्ना 24 अप्रैल 14/शासकीय तथा अर्द्धशासकीय कार्यालय परिसरों में उपलब्ध रिक्त भूमि पर आगामी वर्षाकाल में वृक्षारोपण कराया जाएगा। इस संबंध में वन मण्डलाधिकारी उत्तर वन मण्डल एस.के. गुप्ता ने बताया कि सभी कार्यालय प्रमुखों से उनके कार्यालय परिसर के आस-पास रिक्त उपयुक्त भूमि पर वृक्षारोपण के प्रस्ताव 30 अप्रैल तक प्रस्तुत करने का अनुरोध किया गया है। प्रस्ताव में भूमि के साथ रोपित पौधों की संख्या का भी विवरण दें। इस संबंध में अन्य जानकारियां नोडल अधिकारी के मोबाईल नम्बर 9424791151 पर प्राप्त की जा सकती है। 

पेयजल की शिकायत निवारण के लिए बना कन्ट्रोल रूम

पन्ना 24 अप्रैल 14/तापमान बढने तथा ग्रीष्म के प्रकोप के कारण पेयजल स्त्रोतों का जल स्तर घट रहा है। जिलेभर में पेयजल आपूर्ति के लिए संधारित हैण्डपम्पों तथा नलजल योजनाओं के संबंध में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम शुरू हो गया है। कन्ट्रोल रूम कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी कार्यालय में प्रतिदिन प्रातः 10ः30 बजे से रात 9 बजे तक चालू रहेगा। इस संबंध में कार्यपालन यंत्री पीएचई के.पी. वर्मा ने बताया कि कन्ट्रोल रूम में प्राप्त प्रत्येक शिकायत पंजीवद्ध की जा रही है। इनका निराकरण करने के लिए प्रत्येक विकासखण्ड में दल तैनात कर दिए गए हैं। जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम का टेलीफोन नम्बर 07732-252084 है। इसमें विनोद कुमार शर्मा टेलीफोन आपरेटर, अवध बिहारी शुक्ला मेसन, लुखरलाल कुशवाहा हेल्पर तथा कल्लूराम सेन लेब सहायक को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विकासखण्ड में भी पेयजल संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारी तैनात किए गए हैं। पन्ना में सहायक यंत्री आर.ए. पाण्डेय मो.न. 9425166976, उपयंत्री ए.के. अवस्थी मो.न. 9993060646 एवं उपयंत्री वाय.के. खरे मो.न. 9424670870 को तैनात किया गया है। विकासखण्ड पवई में सहायक यंत्री एच.एल. अहिरवार मो.न. 9425455248, उपयंत्री पी.सी. विश्वकर्मा मो.न. 9424383819 एवं उपयंत्री एस.के. बादल मो.न. 9993876200 को तैनात किया गया है। तहसील गुनौर में उपयंत्री एस.जी. गुप्ता मो.न. 9424709741 तथा उपयंत्री टी.डी. अहिरवार मो.न. 9752763265 को तैनात किया गया है। तहसील शाहनगर में उपयंत्री आर.के. दोहरे मो.न. 9826656451, उपयंत्री मो. समीम अहमद मो.न. 7354731884 तथा उपयंत्री आर.के. गुप्ता मो.न. 9755706772 को तैनात किया गया है। हैण्डपम्प खराब होने पर संबंधित उपयंत्रियों को उनके मोबाईल नम्बर पर सूचना देकर बिगडे हैण्डपम्पों का सुधार कराया जा सकता है। 

लापरवाहों पर हुई कार्यवाही
पन्ना 24 अप्रैल 14/गत दिवस जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर आर.के. मिश्रा ने महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान ग्राम पंचायत सचिव जनकपुर तथा रोजगार सहायक की लापरवाही के कारण ग्राम पंचायत की अल्प प्रगति सामने आई। इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती भावना बालिम्ब ने कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस का संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव जनकपुर विजय अहिरवार की एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से अवरूद्ध करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने लापरवाह रोजगार सहायक जनकपुर राजेश अहिरवार द्वारा प्रस्तुत कारण बताओ नोटिस के उत्तर से संतुष्ट न होने पर एक सप्ताह का परिश्रमिक राजसात करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि मनरेगा में रूचि न लेने वाले लापरवाह ग्राम पंचायत सचिवों एवं रोजगार सहायकों पर कडी कार्यवाही की जाएगी। 

जारी मस्टर रोल आॅनलाईन दर्ज करने के निर्देश
पन्ना 24 अप्रैल 14/जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती भावना बालिम्बे ने जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को मनरेगा योजना के तहत जारी मस्टर रोल हर सप्ताह आॅनलाईन दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पन्ना विकासखण्ड को छोडकर शेष सभी विकासखण्डों में वर्तमान वित्तीय वर्ष में मस्टर रोल आॅनलाईन दर्ज नही किए जा रहे हैं। जबकि सभी विकासखण्डों में मनरेगा से निर्माण कार्य जारी होने के साथ मजदूरों को नियमित भुगतान किया जा रहा है। जिलेभर में मनरेगा से 2164 कार्य प्रगतिरत हैं इनके मस्टर रोल की जानकारी अनिवार्य रूप से आॅनलाईन दर्ज करें। जारी मस्टर रोल 7 दिवस में अनिवार्य रूप में ठीम करें जिससे समय पर भुगतान सुनिश्चित हो सके। 

कोई टिप्पणी नहीं: