हमें 56 इंच चौड़ा सीना नहीं दरिया दिल चाहिए : प्रियंका गांधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 27 अप्रैल 2014

हमें 56 इंच चौड़ा सीना नहीं दरिया दिल चाहिए : प्रियंका गांधी


priyanka gandhi in bareilly
कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर व्यंग्य करते हुए कहा कि देश को शासन के लिए 56 इंच चौड़े सीने की जरूरत नहीं है। प्रियंका ने अपनी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पक्ष में रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "देश चलाने के लिए हमें 56 इंच का सीना नहीं चाहिए, हमें एक दयालु दिल चाहिए।"

उन्होंने कहा, "भारत को किसी एक इंसान की उपलब्धियों का दिखावा नहीं चाहिए, उसे हिम्मत चाहिए, दृढ़ संकल्प चाहिए।" प्रियंका ने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव सिर्फ देश के प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए नहीं है, बल्कि देश के मूल्यों और संस्कृति के संरक्षण के लिए है। 

उन्होंने कहा, "जब आप वोट दें, तो देश के भविष्य के बारे में सोचें। आपको देश का भविष्य बचाना है, भारत की सांस्कृतिक विरासत को बचाना है।" प्रियंका ने सोनिया गांधी द्वारा किए गए विकास कार्यो का भी जिक्र किया और लोगों से आग्रह किया कि वे उनकी मां को रायबरेली से फिर विजयी बनाएं।

कोई टिप्पणी नहीं: