राहुल गांधी ने लखनऊ में किया रोड शो - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 25 अप्रैल 2014

राहुल गांधी ने लखनऊ में किया रोड शो


rahul gandhi road show lucknow
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार शाम को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभिन्न इलाकों में रोड शो किया। राहुल ने लखनऊ लोकसभा सीट से अपनी पार्टी की उम्मीदवार रीता बहुगुणा के पक्ष में रोड शो किया। राहुल ने शाम 5़ 30 बजे काल्विन ताल्लुकदार कालेज से रोड शो शुरू किया, जो परिवर्तन चौक, हजरतगंज, विधानसभा मार्ग, नाका हिंडोला, चारबाग, आलमबाग होते हुए अमौसी हवाई अड्डे पर जाकर ( करीब 15 किलोमीटर) समाप्त हुआ। 

बीच में कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल का फूल मालाओं से स्वागत किया। पूरे रास्ते राहुल ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। रोड शो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम लोग भी उमड़े। राहुल के साथ रोड शो में लखनऊ से कांग्रेस उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी, प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री व प्रदेश के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। रोड शो से पहले राहुल ने सीतापुर और जालौन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। यहां पर चौथे चरण में 30 अप्रैल को मतदान होना है।

कोई टिप्पणी नहीं: