झारखंड में गुरुवार को 4 सीटों पर मतदान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 अप्रैल 2014

झारखंड में गुरुवार को 4 सीटों पर मतदान


jharkhand map
लोकसभा  चुनाव के छठे चरण में गुरुवार को झारखंड में धनबाद, दुमका, राजमहल और गोद्दा चार लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। पिछले लोकसभा चुनाव में इन चारों में से दुमका सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने जीत हासिल की थी जबकि बाकी तीन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत हुई थी। चुनाव के इस चरण में राज्य में 61 लाख से ज्यादा मतदाता 72 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

राज्य में गुरुवार को होने वाले मतदान के लिए 7,489 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से 2,439 संवदेनशील और 1,154 अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि इस चरण में 415 मतदान केंद्र मॉडल घोषित किए गए हैं। 1,015 वीडियो कैमरों और 1,954 स्टिल कैमरों के माध्यम से 400 मतदान केंद्र वेबकास्टिंग से जुड़े रहेंगे।

स्वतंत्र और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर, भारतीय रिजर्व बटालियन, राज्य पुलिस और होमगार्ड्स के लगभग 45,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इस चरण में लोगों की नजरें खासतौर से दुमका की ओर रहेंगी जहां पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक (झाविमो-प्र) के बाबूलाल मरांडी तथा पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रमुख शिबू सोरेन के बीच मुकाबला है।

कोयला शहर धनबाद में मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद पी. एन. सिंह, कांग्रेस के अजय दुबे और तृणमूल कांग्रेस के चंद्रशेखर दुबे के बीच है। गोद्दा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, कांग्रेस के फरकन असांरी और झाविमो-प्र के विधायक प्रदीप यादव के बीच मुकाबला है। राजमहल सीट पर भाजपा ने हेमलाल मुर्मू और झामुमो ने विजय हंसदा को मैदान में उतारा है।

कोई टिप्पणी नहीं: